Back
झारखंड विधानसभा बजट पर हंगामा, विकास और नौकरियों के सवाल उठे
KCKumar Chandan
Mar 09, 2026 12:19:19
Ranchi, Jharkhand
रांची
सदन की कार्यवाही 2.00 बजे से का हिस्सा
झारखंड विधानसभा में विभागीय अनुदान मांग पर चर्चा हुई। चर्चा की शुरुआत बीजेपी विधायक नीरा यादव ने करते हुए कहा, कोडरमा का होल्डिंग टैक्स बहुत बढ़ा हुआ है इस पर संज्ञान लें , पिछले बार भी कमेटी बनाने का आश्वासन दिया था पर हुआ नहीं। हमारे यहां इतने मजदूर हैं दो वक्त की रोटी के लिए पलायन कर रहे हैं हम उनको यहां काम नहीं दे पा रहे हैं। सरकार ने म Mineिंग आधारित पर्यटन की घोषणा किया था क्या आज तक हुआ। पूरे राज्य में पर्यटन सर्किट तैयार हो , स्थानीय कला संस्कृति को बढ़ावा दिया जाए। विकास के नाम पर पैसों का दुरुपयोग तो नहीं हो रहा। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की बच्चियां आए दिन धरने पर बैठती हैं क्योंकि उनको बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलती।
बाइट ... नीरा यादव, विधायक, बीजेपी
सत्ताधारी दल झामुमो की तरफ से विधायक कल्पना सोरेन ने चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा, इस वर्ष अबुआ दिशोम बजट झारखंड की आकांक्षा और स्वाभिमान है। ये बजट सिर्फ आंकड़ों में प्रदर्शित नहीं होगा अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का काम करेगा। विपक्ष जब कटौती प्रस्ताव लाती है तब आश्चर्य होता है कि क्या इन्हें झारखंड की प्रगति दिखाई नहीं देता है। बजट में जो वृद्धि है वो आंकड़ों की वृद्धि नहीं झारखंड के आर्थिक विकास की वृद्धि है। अगर बजट अगर बजट बढ़ता है तब भी कुछ लोग सवाल उठाते हैं और वो लोग झारखंड के विकास को देखना नहीं चाहते हैं। हमारी सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर काम कर रही है। सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस भी मील का पत्थर साबित हो रहा है। नीतियां सही होती है तो उसका परिणाम धरातल पर दिखाई देता है। चतरा में भीम राव अम्बेडकर के नाम पर विश्व विद्यालय भी खोला जाएगा। रेलवे को झारखंड से मुनाफा तो बहुत होता है पर इसके बदले में झारखंड लोगों को सुविधाएं नहीं मिलती
बाइट ...कल्पना सोरेन, विधायक, झामुमो
सदन में बीजेपी विधायक सतेंद्र तिवारी ने चर्चा में भाग लेते हुए कहा, इस सरकार का शिक्षा के प्रति काफी उदासीन रवैया है।उच्च शिक्षा में भी शिक्षकों की काफी कमी है। ये बजट हवा मिठाई की तरह दिखावे का बजट है। इस सरकार की उच्च और तकनीकी शिक्षा के प्रति भी रुचि नहीं है। नगर विकास विभाग भी महत्वपूर्ण विभाग है। 70% जिलों में कचरा मैनेजमेंट का कोई सिस्टम ही नहीं है। झारखंड में पथ निर्माण विभाग घोटाला का कार्यालय बन कर रह गया है। पथ निर्माण विभाग में टेंडर में भी गड़बड़ी होती है।
बाइट ...सतेंद्र तिवारी, विधायक, बीजेपी
कांग्रेस विधायक रामचंद्र सिंह ने सदन में चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा, शिक्षा केवल साक्षरता नहीं सशक्तिकरण का माध्यम है। हमारी सरकार गरीब एवं मध्यम वर्ग परिवार को भी जो निजी विद्यालय में नहीं पढ़ा पाते उनके लिए सीबीएसई की तर्ज पर उच्च गुणवत्ता वाले सीएम स्कूल और एक्सलेंस का निर्माण कराया है। झारखंड में बढ़ते टूरिज्म को देखते हुए टूरिज्म कॉरिडोर का निर्माण कराया जाए。
बाइट ...रामचन्द्र सिंह, विधायक, कांग्रेस
राजद विधायक सुरेश पासवान ने चर्चा में भाग लेते हुए कहा, राज्य सरकार ने जो बजट बनाया है पूरे राज्य और गरीबों के विकास के लिए है। सरकार की प्राथमिकता राज्य का विकास है,पर विपक्ष को ये पचता ही नहीं है。
बाइट ...सुरेश पासवान, विधायक, राजद
माले विधायक अरूप चटर्जी ने सदन में कहा आज सभी स्कूलों में हेडमास्टर की कमी है。
बाइट ... अरूप चटर्जी, विधायक, माले
सदन में मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा, चर्चा में भाग लेते हुए बताया बजट पर चर्चा में सरकार अपने उत्तर में अपने कार्यकलाप और भविष्य की लेखा जोखा प्रस्तुत करती है। हम लोग पेयजल के मामले में 48% घरों तक हैं जल्द ही राष्ट्रीय औसत तक पहुंचने का प्रयास करेंगे। नगरीय क्षेत्र में जाम एक बड़ा सवाल है उसको लेकर सरकार गंभीर है। माइनिंग टूरिज्म का काम शुरू हो चुका है। कचरा प्रबंधन का काम प्रारंभ हो चुका है।
झारखंड का बकाया एक लाख 36 हजार ला दें तो हमारी वित्तीय स्थिति बेहतर हो जाएगी।
पथ निर्माण विभाग में हम लगभग 88% खर्च कर चुके हैं और मार्च के अंत तक 96% खर्च करने की स्थिति में होगें। उच्च तकनीकी शिक्षा विभाग में 54.27%खर्च, भवन निर्माण में लगभग 85% खर्च हो चुका है मार्च अंत तक 95% खर्च की संभावना है। राज्य की सरकार ने समावेशी बजट बनाया है, जो झारखंड की जनता के लिए आवश्यक है। एक लाख 58 हजार करोड़ का बजट झारखंड के सपनों की उड़ान का बजट है
बाइट ...सुदिव्य सोनू ,मंत्री
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
STSumit Tharan
FollowMar 09, 2026 13:49:260
Report
AMAbhishek Mathur
FollowMar 09, 2026 13:48:31Hapur, Uttar Pradesh:MID PTC- बता दें की क्षेत्र में ऐसे कई नाले हैं...जो अधिकारियों की अनदेखी और लापरवाही के चलते खुले हुए हैं....जहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है
0
Report
ADArvind Dubey
FollowMar 09, 2026 13:48:210
Report
SDSurendra Dasila
FollowMar 09, 2026 13:48:050
Report
SDSurendra Dasila
FollowMar 09, 2026 13:47:420
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowMar 09, 2026 13:47:290
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 09, 2026 13:47:140
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 09, 2026 13:46:240
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 09, 2026 13:45:540
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 09, 2026 13:45:270
Report
RIRamawatar Isran
FollowMar 09, 2026 13:33:340
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowMar 09, 2026 13:33:210
Report
PVPankaj Verma
FollowMar 09, 2026 13:33:090
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowMar 09, 2026 13:32:460
Report
MIMohammad Imran
FollowMar 09, 2026 13:31:180
Report