icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
VKVipan Kumar3 Sept 2025, 01:50 pm

धर्मशाला में पूर्व अधिकारी ने खोए 1 करोड़ रुपये, साइबर ठगी का शिकार!

Dharamshala, Himachal Pradesh:एंकर -हालांकि पुलिस और साइबर क्राइम टीम द्वारा लोगों को साइबर ठगों से सचेत रहने हेतू जागरूक किया जा रहा है, इसके बावजूद शातिर लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला धर्मशाला का है, जहां के एक पूर्व अधिकारी ने शातिरों के झांसे में आकर 29 दिन में करीब एक करोड़ रुपये की राशि लुटा दी। पीडि़त को 4 अगस्त को व्हटसऐप पर पहला मैसेज आया था, जिस पर शातिरों  के प्रलोभन में आकर पूर्व अधिकारी ने 5 अगस्त को 15 हजार रुपये की पहली ट्रांजेक्शन कर दी। यह क्रम ऐसा जारी हुआ कि शातिरों के चुंगल में पूर्व अधिकारी ने पहली सितंबर को 20 लाख रुपये के रूप में अंतिम ट्रांजेक्शन कर दी, इसको मिलाकर ठगी की गई राशि करीब एक करोड़ रुपये बनती है। ठगी का एहसास होने पर पीडि़त ने साइबर थाना धर्मशाला में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी है।  जानकारी के अनुसार धर्मशाला निवासी पूर्व अधिकारी को व्हटसऐप पर 4 अगस्त को मैसेज आया, जिसमें ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर चौखी कमाई का झांसा दिया गया। इस पर पूर्व अधिकारी ने 5 अगस्त को 15 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन की। ऑनलाइन ट्रेडिंग में शातिरों द्वारा ज्यादा से ज्यादा राशि का निवेश करने पर अधिक मुनाफा होने की बात कही गई, जिसके चलते पूर्व अधिकारी भी झांसे में आ गए और करीब 15 ट्रांजेक्शन के माध्यम से एक करोड़ के लगभग राशि ट्रांसफर कर दी। अब कुछ भी हाथ न आने पर पूर्व अधिकारी ने ठगी की शिकायत साइबर थाना में दर्ज करवा दी है। उधर, साइबर थाना नॉर्थ जोन धर्मशाला के एएसपी प्रवीण धीमान ने पुष्टि करते हुए बताया कि इस तरह के ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश के नाम दिए जा रहे झांसों से सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसे मामलों में जरा सी चूक से किसी पर भारी पड़ सकती है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। बाइट - प्रवीण धीमान , ASP , साइबर पुलिस थाना धर्मशाला
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रुद्रप्रयाग में धान रोपाई तेज, किसान मिलकर खेतों में सहयोग कर रहे

Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड | उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के ग्रामीण इलाकों में धान की रोपाई का काम ज़ोरों पर है, जहाँ किसान पारंपरिक सामुदायिक सहयोग के ज़रिए खेतों में मिलकर काम कर रहे हैं। रुद्रप्रयाग के मुख्य कृषि अधिकारी लोकेन्द्र बिष्ट कहते हैं, "...जो ज़मीनें बंजर हो गई थीं, वहाँ फिर से पौधे लगाने का काम चल रहा है... हमारी कुछ योजनाएँ ज़मीनी स्तर पर काम कर रही हैं और इसके अलावा, हम किसानों के लिए मशीनीकरण और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर भी काम कर रहे हैं। खेती में निवेश के तौर पर हम बीज, बायो-फ़र्टिलाइज़र और बायो-केमिकल भी बाँट रहे हैं।"
0
0
Report
Advertisement

अदानी पावर प्लांट की बाउंड्री से 32 बीघा मार्ग बंद, पंचायत को नुकसान

Baran, Rajasthan:अदानी पावर प्लांट की एक ओर करतूत आई सामने, बाउंड्री वॉल से बंद हुआ 32 बीघा भूमि का रास्ता, पंचायत को हर साल लाखों का नुकसान बारां के कवाई ग्राम पंचायत कवाई की लगभग 32 बीघा बीड़ काश्त भूमि तक जाने वाला वर्षों पुराना पारंपरिक मार्ग अदानी पावर प्लांट की बाउंड्री वॉल बनने के कारण पूरी तरह बंद हो गया है। रास्ता बंद होने से खेतों तक ट्रैक्टर व अन्य कृषि उपकरण नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे पंचायत की आय पर सीधा असर पड़ रहा है। क्षेत्र में कृषि भूमि का औसतन मुनाफा करीब 15,000 प्रति बीघा है। लेकिन सुगम रास्ता न होने के कारण किसान इस भूमि को लेने से कतरा रहे हैं। मजबूरी में पंचायत को यह जमीन महज 5,000 प्रति बीघा के आसपास ही मुनाफे पर देनी पड़ रही है। रास्ता बंद होने और बारिश का पानी भरा रहने से पंचायत के राजस्व में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। चंपालाल चंदेल प्रशासक ( सरपंच )ग्राम पंचायत कवाई का कहना है कि यह बीड़ भूमि ग्राम पंचायत की निजी आय का सबसे बड़ा और स्थायी स्रोत है। लेकिन अदानी पावर प्लांट द्वारा पुराना रास्ता बंद कर देने से किसान लीज लेने से बच रहे हैं, जिससे पंचायत को हर साल आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार शिकायतें भेजी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। रास्ता बंद होने से फसल की बुवाई और कटाई के समय भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बाइट- चंपालाल चंदेल प्रशासक सरपंच ग्राम कवाई विजुअल - बांउड्री वाल,अदानी पावर प्लांट
0
0
Report
Advertisement

गोंडा के बालिका विद्यालय की रसोइया पर छात्रा पर जलाने का आरोप; जांच शुरू

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय झंझरी दर्जीकुआं में बीते 15 सालों से तैनात रसोईया मनसा मौर्या की शनिवार देर दबंगई और संवेदनहीनता देखने को मिली है। जब 12 वर्षीय कक्षा 7 की छात्रा प्रतीक्षा शर्मा खाना खाने के लिए गई रसोईया द्वारा उसे चावल, रोटी दी गई जब उसने सब्जी मांगा तो नाराज होकर के रसोईया मनसा मौर्या द्वारा चम्मच के माध्यम से गरम सब्जी कढ़ाई से निकाल करके उसके बाएं हाथ पर डाल करके उसे जला दिया। जहां चार उंगलियां जलने के बाद 12 वर्षीय प्रतीक्षा शर्मा बर्दाश्त नहीं कर पाई और वार्डन किरण वर्मा के पास पहुंचकर जानकारी दे रही थी। इतने में ही उसकी हालत खराब हो गई और बेहोश हो गई तत्काल वार्डन किरण वर्मा द्वारा परिवार के लोगों को सूचना देकर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काजीदेवर ले जाएगा जहां पर करीब 3 घंटे तक 12 वर्षीय प्रतीक्षा शर्मा का डॉक्टर द्वारा इलाज किया गया है। ठीक होने के बाद शनिवार देर रात परिजनों के अनुमति पर वार्डन किरण वर्मा छात्रा प्रतीक्षा शर्मा को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय दर्जी कुंआ लेकर के गई है। ऐसा पहली बार नहीं है इससे पहले भी रसोईया मनसा मौर्या प्रतीक्षा शर्मा की बड़ी बहन हाई स्कूल की 15 वर्षीय छात्रा सरगम शर्मा के साथ भी चम्मच से मारपीट कर चुकी है उसे मामले में पहले से ही जांच चल रही है और अब उसकी छोटी बहन प्रतीक्षा शर्मा के साथ भी दंबगई की है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने इस पूरे मामले में जांच के आदेश दिए हैं प्रिंसिपल और वार्डन से रिपोर्ट मांगी है। बाइट- प्रतीक्षा शर्मा- पीड़ित छात्रा कक्षा 7- कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय झंझरी दर्जीकुआं गोंडा। वीओ- पीड़ित छात्रा प्रतीक्षा शर्मा ने बताया कि खाने की घंटी लगी तो हम सब लोग खाना लेने गए लेने गए थे मैंने चावल और रोटी लिया। जब मैं सब्जी लेने के लिए गई तुम मेरे ऊपर जानबूझकर के रसोईया मनसा मौर्या आंटी ने जानबूझकर के खौलती हुई। गरम सब्जी मेरे बाएं हाथ पर गिरा दिया जिससे मेरी हाथ की उंगलियां जल गई है। मेरी दीदी के साथ झगड़ा किया था मेरी मम्मी ने शिकायत किया था उसी को लेकर के मुझसे जलन रख रही है। मुझे चक्कर आने लगा था मैं बेहोश हो गई थी फिर मुझे वार्डन मैम यहां लेकर आई है। मेरी दीदी 14 जुलाई को खाना ले रही थी वह जब दाल लेने गई जो रसोईया है। उन्हें छूने से बहुत दिक्कत होती है मेरी दीदी की थाली उनके सिर में छुए भी नहीं थी। इसी का आरोप लगा करके मेरी दीदी के हाथ में उन्होंने चम्मच से मार दिया था उनका हाथ काला पड़ गया था। मेरी मम्मी ने शिकायत किया तो उनको नोटिस दी गई है उसके बाद उन्होंने इस तरीके से मेरे पास हाथ किया है। ऐसे बहुत बच्चों के साथ इस तरीके से कर चुकी है कहती है मेरा कुछ नहीं कर पाओगी। मैं योगी जी से चाहती हूं कि इनको हमारे विद्यालय रस्टिकेट किया जाए लगातार विद्यालय में हम बच्चों को दिक्कत कर रही है। वहीं वार्डन किरण वर्मा ने बताया कि प्रतीक्षा शर्मा नाम की लड़की खाना लेने गई थी। इसने आ करके मुझे बताया कि मुझे रसोईया ने सब्जी डालकर के मेरे हाथ पर मुझे जला दिया है। मैंने रसोईया को बुला करके पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान इसके हाथ जलने के कारण इसकी तबीयत खराब हो रही थी यह बेहोश हो रही थी तत्काल एंबुलेंस मांगा करके हम लोग यहां लेकर के आए हैं। इसकी बहन के साथ भी वह चम्मच से मारपीट कर चुकी है उसकी जांच चल रही है। हम लोगों ने हटाने के लिए पत्र लिखा है अब ये मामला जिले स्तर का है वहीं से कुछ होना है। बाइट- किरण वर्मा- वार्डन- कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय झंझरी दर्जीकुआं गोंडा。 Visual
0
0
Report

सारनाथ को UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज घोषित: यूपी को बड़ा सम्मान, मोदी-योगी बधाई

Noida, Uttar Pradesh:UNESCO ने भगवान गौतम बुद्ध से जुड़ी अहम जगह सारनाथ को 'वर्ल्ड हेरिटेज प्रॉपर्टी' के तौर पर मान्यता दी है और इसे 45वां स्थान दिया है। इस मान्यता से भारत का सम्मान बढ़ा है और उत्तर प्रदेश को गर्व का मौका मिला है, साथ ही दूसरे देशों द्वारा भगवान बुद्ध के बारे में फैलाई गई गलतफहमियां भी दूर हुई हैं। ताजमहल, आगरा का किला और फतेहपुर सीकरी के बाद, उत्तर प्रदेश के लिए UNESCO की यह चौथी बड़ी मान्यता है। यह कामयाबी उत्तर प्रदेश के पर्यटन और पुरातत्व विभागों द्वारा पेश किए गए ठोस सबूतों और उनकी पैरवी का नतीजा है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए उप्र के लोगों, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को बधाई दी जाती है।
0
0
Report
Advertisement

प्रतापगढ़ के लोन धोखे मामले: मौत का झूठा ड्रामा, लोन चुकाने से बचने की साजिश

Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ में बैंक लोन और इंश्योरेंस क्लेम के लालच में एक युवक ने अपनी मौत का झूठा ड्रामा कर दिया। गंगा पुल पर स्कूटी और सामान छोड़कर फरार हुए कारोबारी को पुलिस ने फरीदाबाद से बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है 12 लाख के लोन से बचने के लिए उसने आत्महत्या की साजिश रची है। बीते 20 जुलाई की रात मानिकपुर थाना क्षेत्र के करेंटी गंगा पुल पर एक लावारिस स्कूटी, चप्पल और बिना सिम-बैटरी का मोबाइल मिला। जांच में स्कूटी कौशाम्बी निवासी इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी मोहम्मद नदीम की निकली। आशंका जताई गई कि नदीम ने गंगा में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद पुलिस, गोताखोरों, नाविकों और एनडीआरएफ ने कई दिनों तक गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्विलांस में जुटी पुलिस ने नदीम की पत्नी नाजिया से पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि नदीम ने कारोबार के लिए 12 लाख का बैंक लोन लिया था। कर्ज से बचने के लिए उसने आत्महत्या की झूठी साजिश रची। नदीम के साथी विजय पटेल ने बताया कि उसने उसे प्रयागराज से लखनऊ की बस में बैठाया था। लोकेशन फरीदाबाद मिलने पर मानिकपुर पुलिस ने नदीम को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक इंश्योरेंस क्लेम और लोन से बचने के लिए पूरी साजिश रची गई थी। आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
0
0
Report

दिल्ली में अगले 7 दिन तापमान स्थिर रहने की संभावना; पश्चिमी Disturbance बना रहेगा

Noida, Uttar Pradesh:दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उसके आस-पास के इलाकों में बना कम दबाव का क्षेत्र आज, 25 जुलाई 2026 को शाम 5:30 बजे (IST) भी उसी जगह पर बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण (cyclonic circulation) समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। समुद्र तल पर मॉनसून ट्रफ (monsoon trough) दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उसके आस-पास के कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र, वनस्थली विद्यापीठ, दतिया, सीधी, डाल्टनगंज, जमशेदपुर और पश्चिम बंगाल तट व उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र से होकर गुजर रही है और वहां से दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है; यह समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैली है। ऊपर बताए गए दो कम दबाव वाले क्षेत्रों से जुड़े चक्रवाती परिसंचरणों के साथ पूर्व-पश्चिम शियर ज़ोन (shear zone) मध्य भारत में लगभग 24°N अक्षांश के साथ समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किमी ऊपर बना हुआ है। मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल (troposphere) की पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ के रूप में वेस्टर्न डDisturbance (Western Disturbance) बना हुआ है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर लगभग 72°E देशांतर पर और 30°N अक्षांश के उत्तर में है। Weather Report • अगले 7 दिनों के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। बीता हुआ मौसम • दिन के दौरान दिल्ली में कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हुई। • पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ और अधिकतम तापमान में लगभग 1°C की हल्की बढ़ोतरी हुई। • पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24-28°C और अधिकतम तापमान 34-36°C के बीच रहा। • दिल्ली के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक (1.6°C से 3.0°C) रहा, कुछ जगहों पर सामान्य से कम (-1.6°C से -3.0°C) रहा और बाकी हिस्सों में सामान्य (-1.5 से 1.5) रहा। • दिल्ली में ज़्यादातर जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य से कम (-1.6°C से -3.0°C) है। • दिन के दौरान दिल्ली में 15-20 किमी/घंटा की रफ़्तार से पूर्वी हवाएँ चलीं, और 14:30 बजे पालम में हवा की गति के झोंके 30 किमी/घंटा तक पहुँच गए।
0
0
Report
Advertisement

प्रधानमंत्री के भरोसे से प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

Noida, Uttar Pradesh:| दिल्ली | शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिलने पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, "प्रधानमंत्री ने मुझ पर भरोसा जताया है और मुझे इतनी अहम ज़िम्मेदारी सौंपी है। पूरी विनम्रता और ज़िम्मेदारी की भावना के साथ मैं इस कर्तव्य को निभाऊंगा... मुझे यह अहम ज़िम्मेदारी देने और मुझ पर इतना भरोसा दिखाने के लिए मैं प्रधानमंत्री का धन्यवाद करता हूं। उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में, मैं पूरी ईमानदारी से काम करूंगा और इस विभाग में उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। पूरी लगन, विनम्रता और ईमानदारी के साथ मैं इस ज़िम्मेदारी को निभाने के लिए काम करूंगा। मुझे यह मौका देने के लिए मैं एक बार फिर प्रधानमंत्री का धन्यवाद करता हूं..."
0
0
Report

किन्नरों के आक्रोश बाद डेढ़ करोड़ आभूषण-नकद चोरी मामले में कार्रवाई की मांग तेज

Hajipur, Bihar:डेढ़ माह किन्नरों की गाड़ी से लगभग डेढ़ करोड़ के आभूषण और नगद चोरी होने के मामले में पुलिस द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज किन्नरों ने जिला समाहरणालय का घेराव कर दिया और घण्टो आक्रोशपूर्ण प्रर्दशन किया।हालांकि कई अधिकारी इनसे बात करने पहुंचे जिन्हें किन्नरों के आक्रोश का सामना करना पड़ा आखिरकार एसपी और डीएम से मिलने के बाद इनका आक्रोश शांत हुआ।एसपी ने जहाँ दो दिन के अंदर मामले के उद्भेदन का आश्वासन दिया वहीं डीएम ने भी इनकी समस्याओं पर जरूरी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।बता दे कि लगभग डेढ़ माह पहले किन्नरों की गाड़ी से धुंआ निकलने का झांसा दे कर बदमाशो ने लाखों रुपये कैश और लगभग एक करोड़ से अधिक के आभूषण की चोरी कर ली थी जिसके बाद से ही किन्नर समाज चोरों की गिरफ्तारी और सामान बरामदگی की गुहार लगा रहा है लेकिन इस मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली है जिस कारण इनका आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बाइट-रूपक,किन्नर
0
0
Report

NDMC का दावा: सुबह तक टॉल्स्टॉय मार्ग सहित संसद मार्ग साफ़ करने का लक्ष्य

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | NDMC के वाइस चेयरपर्सन कुलजीत सिंह चहल कहते हैं, "NDMC के सभी अधिकारी सड़कों पर हैं। विरोध-प्रदर्शन खत्म हो गया है और लोग लगभग जा चुके हैं। हमें उम्मीद है कि सुबह तक हम इस पूरे इलाके—टॉल्स्टॉय मार्ग, जंतर-मंतर, संसद मार्ग, जय सिंह मार्ग, CP एरिया—को साफ़ कर लेंगे... हमारे पास सफ़ाई करने वाली टीम और धोने वाली टीम है... हमने प्रधानमंत्री से सीखा है कि हमें अपनी ज़िम्मेदारी और जवाबदेही निभानी चाहिए... जब भी हमें कोई ज़िम्मेदारी दी जाती है—और शहर को साफ़-सुथरा और व्यवस्थित रखना हमारी ज़िम्मेदारी है—तो हमें खुद ज़मीनी स्तर पर जाकर हर चीज़ की निगरानी करनी होती है और सब कुछ ठीक-ठाक रखना होता है।" | स्पेशल CP (क्राइम) DC श्रीवास्तव की अगुवाई में पुलिस के सीनियर अधिकारी और NDMC के वाइस चेयरपर्सन कुलजीत सिंह चहल, 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) द्वारा सरकार के सामने अपनी मांगें रखे जाने और उनके मान लिए जाने के बाद विरोध-प्रदर्शन खत्म करने पर, वहाँ सफाई और हटाने का काम देख रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top