125055सिरसा में गणतंत्र दिवस: विपुल गोयल ने ध्वजारोहण, वीरों को श्रद्धांजलि
VKVIJAY KUMAR
Jan 26, 2026 07:20:17
Sirsa, Haryana
सिरसा। 77 वें गणतंत्र दिवस पर स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत। ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी और किया परेड का निरीक्षण। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने शहीदी स्मारक पर जाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि। मुख्य अतिथि ने जिला वासियों को किया संबोधित। सभी ज्ञात अज्ञात शहीदों को दी श्रदांजलि। देश की आज़ादी व आज़ादी के बाद हरियाणा के वीरों ने दिखाई अपनी वीरता। केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनवाया। हरियाणा सरकार समान विकास की नीति पर बढ़ रही है आगे। जिला स्तरीय समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। समारोह के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा विकास कार्यों को दर्शाती आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इन झांकियों के माध्यम से संबंधित विभागों द्वारा सरकार की योजनाओं को दर्शाया गया। वही स्वतंत्रता सेनानियों और विभाग में अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सम्भोधन में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने 77 वे गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर को याद करते हुए कहा कि देश को ये दिन हमारे क्रांतिकारियों और शहीदो की कुर्बानियो के बदले में मिला है इसलिए आज उनको नमन करते हैं। आजादी पाने के लिए हमे बड़ा संघर्ष करना पड़ा वही उन्होंने कहा की आजादी के बाद देश ने तरक्की की है और देश नई बुलंदियों को छू रहा है। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओ का लाभ देश के हर आम आदमी को मिला है। हमारे ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरगामी सोच व कुशल नेतृत्व में आज देश तरक्की की नई बुलंदियों को छू रहा है। मुख्य अतिथि ने जिला वासियों को संबोधित करते हुए कहा देश की आज़ादी व आज़ादी के बाद हरियाणा के वीरों ने अपनी वीरता दिखाई। आज़ादी के बाद देश ने बहूत तररकी की लेकिन अब भी देश के सामने चुनोतियाँ है। देश के प्रधानमंत्री ने देश की साख को बढ़ाया है। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनवाते हुए कहा अनेक फैसले देश की एकता के लिए किये गए फैसले है। स्पीच - विपुल गोयल गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया का विशेष तौर पर जिक्र किया उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रपति महोदय द्वारा हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सविता पूनियासिरसा की बेटी है इसलिए यह सिरसा के लिए भी गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ-साथ खेल में हिस्सा लेने वाली बेटियों के लिए भी विशेष योजना ला रही है। इसी का परिणाम है कि अब हरियाणा की बेटियां व खिलाड़ी गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का नाम देश विदेश में गोर्वान्वित कर रहे हैं।
0हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|