icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
G1GULSHAN 13 Feb 2026, 06:15 am

परिसीमन से हरियाणा की सीटें दांव पर, 2029 चुनावों की राजनीति गर्म

Jind, Haryana:हरियाणा की चुनावी रणभूमि के लिए 2026 और 2027 का वर्ष खास होने जा रहा है। 2026 अप्रैल माह से शुरू हो रही जनगणना और 2027 में इसके समापन के बाद तय होने वाली परिसीमन के बाद हरियाणा का नवशा कुछ खास होगा, इसको लेकर अभी से ही नेता कुछ स्थानों पर का सक्रिय नजर आ रहे है वहीं कुछ ठहराव के मोड में आ गये हैं। क्योंकि परिसीमन से ना केवल विधानसभा क्षेत्रों को दिशा तय होगी अपितु साथ में अनेको नेताओं का सियासी जायका भी गड़बड़ायेगा। इसके साथ सीट बढ़ने से चुनावी समर में नए उमीदवारों को उतरने का मौका भी मिलेगा। इसलिए चुनावी मैदान में उतरने की सोच पालने वाले अनेको नेता फिलहाल संशय की स्थिति के कारण निष्क्रिय भी हो चले है और संभावना के चलते सक्रिय भी। कुछेक नेता ऐसे भी है जो संभावित विधानसभा क्षेत्र मानकर उनमें अभी से ही अपनी जड़े जगाने लगे है। परिसीमन का नाशा किसका स्वाद विगाड़ेगा और किसका बढ़ायेगा यह तो आने वाला समय तय करेगा, किंतु राजनीतिक पटल पर हरियाणा 2029 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जरूर नजर आएगा। इस परिसीमन को लेकर भाजपा, कांग्रेस, इनेलो और आप नेता अभी से ही अपने लिए अवसर तलाशने लगे है हरियाणा में नाए परिसीमन में 13 लोकसभा क्षेत्र व 117 विधानसभा क्षेत्र बनने संभावनाएं जताई जा रही हैं। संभावित लोकसभा में विधानसभा क्षेत्र शामिल किए जा सकते हैं। इनमें अगर 126 विधानसभा क्षेत्र बने तो एक लोकसभा क्षेत्र और भी बन सकता है। गुडगांव जिले को झज्जर और फरीदावाद में बांट दिया गया, अकेले गुडांव जिले में 16 लाख बोटर्स हैं। फरीदाबाद और गुडगांव जिले में एक-एक लोकसभा बन जाएगी। मेवात और पलवल की एक, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिले में एक लोकसभा बन सकती है। साउथ हरियाणा के इन 6 जिलों से 4 लोकसभा और 36 विधानसभा बनेंगी। शेष जिलों में लगभग हर जिले में एक नई विधानसभा बन सकती है, जो शहरी सीट से अलग होगी। फिलहाल इन नामों पर चर्चा है। परिसीमन के बाद लोकसभा व विधानसभा क्षेत्रों के संभावित नाम हो सकते हैं। प्रस्तावित परिसीमन के दौरान हरियाणा में 90 नहीं 117 विधायक चुनें जाएगे। राजनीतिक तौर पर न केवल प्रदेश स्तर पर ताकत मिलेगी, अपितु लोकसभा सीटों की संख्या भी 10 से बढकर 13 हो सकती है। विधायकों की संख्या बढ़ते के हिसाब से राज्यसभा की मौजूदा 5 सीटों का आंकड़ा भी 6 पर पहुंचने की प्रभावी संभावनाए जताई जा रही है। 2024 के चुनाव के बाद 2026 में नया परिसीमन आना प्रस्तावित है। इस परिसीमन की तस्वीर 2027 सक सबके सामने आ जायेगी। इससे हरियाणा को जी राजनीतिक शक्ति मिलेगी, उससे निश्चित तौर पर देश में क़ई नेताओं का प्रभाव बढ़ेगा। हरियाणा में 13 लोकसभा सीटों में से 3 आरक्षित हो सकती हैं, जबकि 117 विधानसभा में से 21 सीटें रिजर्व कैटेगरी में रखी जा सकती है। परिसीमन के बाद जंहा कई नई सीटें बनेगी, वहीं जिन नेताओं ने 15-20 वर्षों से किसी क्षेत्र को अपना गढ़ बनाया हुआ है वे भी भर-उधर पीछे हटते हुए नजर आएगे। इसलिए 2029 में हरियाणा का राजनीतिक दंगल खामा रोचक होने जा रहा है। नये परिसीमन को लेकर लोकसभा क्षेत्रों की जो तस्वीर उभर कर फिलहाल सामने आ रही है उससे कई दिग्गजो के सामने भविष्य में चुनौती खड़ी हो सकती है। हरियाणा में भाजपा की सरकार का खुद को आधार कहने वाले सांसद एवं केंद्र में मंत्री राव इंद्रजीत अपने गढ़ से देश की सबसे बड़ी पंचायत में पहुंचते रहे है वह सम्भावित तस्वीर के हिसाब से उथल पथल हो गया है। वहीं कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा का लोकसभा क्षेत्र और उससे सटे सोनीपत लोकसभा क्षेत्र जिसे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ कहा जाता है वह भी इधर उधर हिस्से में बंट गया है। रोहतक लोकसभा क्षेत्र को इधर-उधर जोड़ दिया गया है। अटकलो की इस तस्वीर में झज्जर को आरक्षित कोटे में दिखाया गया है.
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अहमदाबाद में पुलिस ने 3.09 किलोग्राम गांजा बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार

Ahmedabad, Gujarat:અમદાવાદ શહેરમાં નશાના કાળા કારોબારને ડામવા માટે પોલીસ સતત એક્શન મોડમાં છે. ગોમતીપુર વિસ્તરમાં પેટ્રોલિંગ દરમિયાન પોલીસે એક નંબર પ્લેટ વગરના શંકાસ્પદ સ્કૂટરચાલકને રોક્યો હતો. તેની ડિકી ખોલીને તપાસ કરતા આંકડામાં અંદરથી ગાંજાના પાર્સેલ મળી આવ્યા હતા. ગોમતીપુર પોલીસ અઢી લાખથી વધુનો મુદામાલ જપ્ત કરી આ ગેરકાયદેસર ડ્રગ્સ પેડલરને ઝડપી ને કાયદેસર કાર્યવાહી હાથ ધરી છે. પોલીસે આરોપી પાસેથી ગાંજો 3.09 કિલોગ્રામ જેની અંદાજે કિંમત 1,54,650 થી વધુ હોવાનું સામે આવ્યું, સ્કૂટર જેની કિંમત 80,000 અને સેમસંગ સ્માર્ટફોન જેની કિંમત 20,000 આ તમામ મળી કુલ મુદામાલ 2,54,650 રૂપિયા કબજે કર્યો હતો. આરોપી સામે નાર્કોટિક્સ આેક્ટ હેઠળ ગુનો નોંધી કડક પૂછપરછ હાથ ધરી છે. તપાસમાં ખાસ ખબર પડી કે ફરદીન ઉર્ફે ડુર્ગુ વર્ષ 2025માં SOG ના ચોપડે NDPS ગુનામાં ઝડપાઈ ચૂકો છે. આ गાંજો તેણે ગોમતીપુરના ફકરૂદ્દિન ઉર્ફે ટકલાને વેચાણ અર્થે મેળવ્યો હતો. આરોપી અગાઉ 2 થી 3 વાર આ સપ્લાયર પાસેથી ગાંજો લાવીને અમદાવાદના બાપુનગર, રૂખિયોવ અને ગોમતીપુર વિસ્તારોમાં છૂટક વેચાણ કરતો હોવાની કબૂલાત કરી છે. હાલમાં ગોમતીપુર પોલીસ પકડાયેલા આરોપીની રિમાન્ડ મેળવવાના પ્રયાસો કરી રહી છે. નાસી છૂટેલા મુખ્ય સપ્લાયર ફકરૂદ્દિન ઉર્ફે ટકલાને પકડવા માટે જુદી જુદી ટીમો બનાવી શોધખોળ ચાલુ છે. જો સપ્લાયર પકડાશે તો આ ગાંજા નેટવર્કના મૂળ સુધી પહોંચી શકાશે.
0
0
Report

जांजगीर-चांपा में जुआ फड़ पर पुलिस की ताबड़तोड़ रेड; 9 गिरफ्तार

Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा जांजगीर में जुआ फड़ पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन,, गोरिल्ला वार तकनीक से घेराबंदी कर जुआ फड़ पर रेड,, बनारी में मकान के अंदर चल रहा था लाखों का जुआ, मौक़े से 9 जुआरी गिरफ्तार, , जुआरियों से 4 लाख 28 हजार 420 रुपए नगद जब्त ताशपत्ती और अन्य सामग्री भी पुलिस ने किया जब्त, , कोतवाली पुलिस और रिस्पांस टीम की संयुक्त कार्रवाई, , एसपी विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर हुई कार्रवाई, , सभी आरोपियों पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज, , गिरफ्तार सभी 9 आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर, , जुआ खेलने के लिए मकान उपलब्ध कराने वाले मालिक पर भी होगी अलग कार्रवाई, जांजगीर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई से जुआरियों में मचा हड़कंप,
0
0
Report
Advertisement

रामगढ़ नगरपालिका: प्रेम मेघवाल भाजपा चेयरमैन निर्वाचित, 23 वोट से जीत

Alwar, Rajasthan:रामगढ़ नगरपालिका में भाजपा का कब्जा, प्रेम मेघवाल 23 वोट से चेयरमैन निर्वाचित रामगढ़। रामगढ़ नगरपालिका चेयरमैन पद के चुनाव में भाजपा ने स्पष्ट बहुमत के साथ जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी प्रेम मेघवाल ने कांग्रेस के गुरबक्स जाटव को 11 मतों के अंतर से हराकर चेयरमैन पद पर कब्जा किया। प्रेम मेघवाल को कुल 23 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी गुरबक्स जाटव के खाते में 12 वोट आए। नगरपालिका के सभी 35 पार्षदों ने मतदान में हिस्सा लिया। सोमवार को सुबह 10 बजे से एसडीएम कार्यालय में मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जो दोपहर 1 बजे तक चली। मतदान के बाद मतगणना की गई और परिणाम घोषित होते ही भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। मतगणना के दौरान रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह भी एसडीएम कार्यालय पहुंचे। परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक को जीत की बधाई दी। विधायक सुखवंत सिंह ने कहा कि पार्षदों ने भाजपा के पक्ष में मतदान कर पार्टी को मजबूती दी है। उन्होंने कहा कि अब रामगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने का प्रयास किया जाएगा। दरअसल, हाल ही में हुए नगरपालिका चुनाव में भाजपा के 13, कांग्रेस के 8 और 14 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए थे। चेयरमैन चुनाव में बहुमत के लिए 18 पार्षदों के समर्थन की जरूरत थी। ऐसे में 14 निर्दलीय पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही थी। चुनाव परिणाम में भाजपा प्रत्याशी प्रेम मेघवल को 23 वोट मिलने से स्पष्ट है कि भाजपा को अपने 13 पार्षदों के अलावा निर्दलीय पार्षदों का भी समर्थन मिला। मतदान के दौरान भाजपा पार्षदों के साथ कुछ निर्दलीय पार्षद भी बसों से एसडीएम कार्यालय पहुंचे। चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एसडीएम कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा, वहीं दोनों दलों के समर्थकों की भी भीड़ मौजूद रही। प्रेम मेघवाल की जीत की घोषणा होते ही भाजपा समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और आतिशबाजी के साथ जीत का जश्न मनाया।
0
0
Report

धनबाद में 46 वर्षीय दौलत तांती तेज़ पिकअप से कुचलकर मौत, सड़क जाम

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद बाजार समिति में मोटिया का काम करने वाले 46 वर्षीय दौलत तांती नाम के व्यक्ति पर काम के दौरान रविवार की रात नौ बजे तेज़ रफ़्तार पीकअप वैन के द्वारा बुरी तरह कुचल कर फरार हो गया आनन फानन मे वहां कार्यरत लोगों ने पहले निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से डाक्टरों ने SNMMCH में रेफर कर दिया जांच के बाद डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । वहीं बरवाअड्डा बाजार समिति में काम करने वाले मोटिया लोगों ने बाजार समिति के फल मंडी में मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर मृत के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की मृतक बिहार जमुई छिदलाही गिद्दोर का रहने वाला है ।
0
0
Report
Advertisement

दूदू में बाबूलाल नागर के समर्थकों ने बनाया बोर्ड, कांग्रेस की जीत

Dudu, Rajasthan:दूदू में भाजपा के गढ़ में पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर का चला पंजा। दूदू विधानसभा में चेयरमैन की कुर्सी पर कांग्रेस का दबदबा। दूदू में कांग्रेस की गरिमा कंवर बनी चेयरमैन, कांग्रेसियों में खुशी की लहर। कांग्रेस की गरिमा कंवर को मिले 14 वोट वही भाजपा के भूपेंद्र सिंह को मिले 11 वोट। 4 वोटो से जीती कांग्रेस, दूदू में डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा के गढ़ में पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर ने बनाया बोर्ड। पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया जश्न। पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर ने जताया आभार, रिटर्निंग अधिकारी गुलाब सिंह वर्मा ने दिलाई शपथ।
0
0
Report

थाटीपुर में विवाद के बाद युवक ने पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के थाटीपुर इलाके में रविवार को दुकान पर विवाद के बाद युवक ने पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। आरोपी ने पहले दुकान में पेट्रोल उड़ेला और माचिस जलाने का प्रयास किया। न्यू नेहरू कॉलोनी निवासी योगेंद्र सिंह राठौर (55) की 155 पीएनटी कॉलोनी, मेला रोड पर संतुष्टि स्टोर नाम से दुकान है। रविवार को सोमेश उर्फ कोमेश विमल वहां सिगरेट लेने पहुंचा। योगेंद्र ने माल नहीं होने की बात कही। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोपी ने दुकान के बाहर रखे डस्टबिन में लात मार दी। इसके बाद वह पेट्रोल डालने लगा, तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसी दौरान योगेंद्र की बेटी वैष्णवी और बेटा मनु उर्फ मनुर भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि सोमेश एक बोतल में पेट्रोल भरकर लाया और दुकान में डाल दिया। कुछ देर बाद सोमेश पेट्रोल से भरी बोतल लेकर घर की बालकनी में पहुंचा। आरोप है कि उसने बोतल में कपड़े की बाती लगाकर आग लगाई और नीचे दुकान की ओर फेंक दिया। बोतल फटने से दुकान में आग लग गई। इस दौरान मनु अंदर फंस गया। उसे बचाने पहुंचे वैष्णवी और योगेंद्र भी झुलस गए। आसपास के लोगों ने आग बुझाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर थाटीपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। थाटीपुर टीआई विपेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक, योगेंद्र सिंह राठौर की शिकायत पर सोमेश विमल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। घायलों का मेडिकल कराया गया है。
0
0
Report

कोरबा के बरपाली में लिव-इन प्रेमी ने प्रेमिका हत्या कर septic tank में फेंकी

Korba, Chhattisgarh:एंकर- मेरठ के चर्चित ‘नीले ड्रम कांड’ की खौफनाक तस्वीरें अभी धुंधली भी नहीं पड़ी थीं कि छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी कोरबा से सामने आई एक वारदात ने सनसनी फैला दी। यहां एक सनकी प्रेमी ने पहले तो अपनी ल liv-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या की और फिर लाश को घर के पीछे बने सेप्टिक टैंक में ठिकाने लगा दिया और फरार होकर करीब एक महीने तक पुलिस और परिजनों को गुमराह करता रहा। लेकिन रक्षाबंधन पर बहन के घर न पहुंचने पर मृतिका के भाई को शक हुआ और जब वह बहन के घर पहुंचा तब बहन की मौत का राज आखिरकार खुला और सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ बहन की सड़ी- गड़ी लाश. रुन्ह कपा देने वाला सनसनीखेज मामला कोरबा जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली का है। बताया जा रहा है कि 33 वर्षीय संतोषी पहले पति की मौत के बाद करीब दो साल से आरोपी मनोज उरांव के साथ ल liv-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। मनोज शराब का आदी था और अक्सर संतोषी के साथ विवाद और मारपीट करता था। रक्षाबंधन के एक दिन पहले 27 अगस्त की रात भी कुछ ऐसा ही हुआ। शराब के नशे में घर पहुंचे मनोज का संतोषी से विवाद हुआ और उसने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर उस वक्त मामला शांत करा दिया… लेकिन कुछ देर बाद मनोज ने दोबारा संतोषी पर हमला कर दिया। मारपीट इतनी बेरहम थी कि संतोषी की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने ऐसा खेल रचा, जिससे करीब एक महीने तक किसी को भनक तक नहीं लगी। आरोपी मनोज ने शव को घर के पीछे बाड़ी में बने सेप्टिक टैंक में डाल दिया और ऊपर से ढक्कन बंद कर दिया। अगले दिन रक्षाबंधन था। संतोषी अपने भाइयों को राखी बांधने घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने मनोज से सवाल किया। आरोपी ने झूठ बोलते हुए कहा कि संतोषी एक दिन पहले ही कहीं चली गई है। परिजनों ने तलाश शुरू की… दिन बीतते गए लेकिन संतोषी का कोई सुराग नहीं मिला। इस दौरान आरोपी मनोज भी घर से गायब हो गया. आखिरकार परिजनों का शक गहराया और मृतिका का भाई रामभरोस अपनी बहन से मिलने उसके घर पहुंचा तब घर के पीछे बाड़ी से बदबू आ रही थी. किसी आशंका से जब उसने बाड़ी की ओर जाकर देखा तो सेप्टिक टैंक का ढक्कन आधा खुला था। अंदर से तेज बदबू आ रही थी। संदेह होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद श्यांग थाना प्रभारी लक्ष्मण खूंटे टीम के साथ लेकर मौके पर पहुंचे तब रात हो चुकी थी. सुबह कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सेप्टिक टैंक को खोला गया। इसमें संतोषी उरांव की सड़ी-गली लाश मिली। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट और मेडिकल कॉलेज की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस शव की जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। हत्या के पूरे घटनाक्रम और आरोपी की भूमिका को लेकर पुलिस जांच कर रही है। वहीं वारदात के बाद से आरोपी मनोज उरांव फरार है। श्यांग थाना पुलिस की कई टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। बाइट - नीतिश ठाकुर, एडिशनल एसपी कोरबा
0
0
Report
Advertisement

बिहार में अराजकता की लहर: महिलाओं-छात्रों की सुरक्षा सवालों के घेरे में

Noida, Uttar Pradesh:बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। बिहार में अब कहीं भी, कभी भी कोई भी छात्रा और महिला सुरक्षित नहीं है। गुंडे अपराधी अब दिन दहाड़े स्कूलों, कॉलेज और घरों में घुसकर अपराध कर रहे है। महिलाओं को 10 हज़ार रूपया नगद देकर और चुनाव बाद दो लाख ₹ ओर देने का देने का वादा करने वाले प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर मौनी बाबा बन चुके है। एनडीए सरकार में महिलाओं, छात्रों, गरीबों और दलितों पर अत्याचार में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। बिहार का खजाना लुटाकर तथा महिलाओं को 2 लाख रुपए देने का लालच देकर श्री नीतीश कुमार तो चार महीने में ही अपना झोला-झंडा उठाकर चल दिए। विधानसभा चुनाव के अंतिम 35 दिनों में बिहार के खजाने से ही एक बीमार मुख्यमंत्री से 41 हज़ार करोड़ रुपए बंटवाकर तथा तंत्र व यंत्र से विजय हासिल कर घमंड में डूबे बीजेपी के दो शीर्ष नेता नौसिखिए हाथों में बिहार की बागडोर देकर, पता नहीं बिहार से किस जुर्म का बदला ले रहे है? बिहार के इस हालात के अकेले ज़िम्मेवार प्रधानमंत्री श्रीमान narendramodi जी हैं। भाजपा और उनकी पिछलग्गु पार्टियों को ऐसी घटनाओं पर शर्म भी नहीं आती।
0
0
Report

धर्मशाला जमीन मामले में भाजपा नेता गैलेंद्र राठौर पर आरोप, पट्टा रद्द, जांच शुरू

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के पाढर में धर्मशाला की जमीन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि गांव के सार्वजनिक उपयोग के लिए ट्रस्ट को दी गई जमीन का पट्टा भाजपा नेता गैलेंद्र राठौर के नाम जारी कर दिया गया। बताया जा रहा है कि गांव की इंदु बाई ने धर्मशाला के लिए यह जमीन ट्रस्ट को सार्वजनिक उपयोग के लिए दी थी। ट्रस्ट में गांव के लोगों को ट्रस्टी बनाया गया था और आरोप है कि भाजपा नेता गैलेंद्र राठौर के परिजन भी ट्रस्ट में शामिल थे। धर्मशाला की चाबी भी उनके पास रहती थी। ट्रस्ट के अन्य सदस्यों का आरोप है कि इसी दौरान जमीन पर अपना अवैध कब्जा दर्शाकर गैलेंद्र राठौर के नाम फर्जी तरीके से पट्टा जारी करा लिया गया। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि इस जमीन का इस्तेमाल गांव की धर्मशाला के तौर पर होता रहा और ट्रस्ट में गांव के लोगों के साथ गैलेंद्र राठौर के परिजन भी ट्रस्टी थे। आरोप है कि जमीन का पट्टा जारी कराने की प्रक्रिया गुपचुप तरीके से पूरी की गई। मामला सामने आने के बाद ट्रस्टियों और ग्रामीणों ने पट्टा निरस्त कर जमीन ट्रस्ट के नाम वापस करने की मांग की। जनसुनवाई में भी शिकायत की गई है। मामला सामने आने के बाद ट्रस्टियों और ग्रामीणों ने तहसीलदार से शिकायत कर पट्टा निरस्त करने और जमीन ट्रस्ट को वापस सौंपने की मांग की। जनसुनवाई में भी ग्रामीणों द्वारा शिकायत किए जाने की बात सामने आई है। लेकिन लंबा समय बीतने के बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है। वहीं पटवारी का कहना है कि पट्टा जारी करने की कार्रवाई तहसील कार्यालय से हुई है। दूसरी ओर भाजपा नेता गैलेंद्र राठौर का कहना है कि जमीन पर उनका कई वर्षों से कब्जा था,इसी आधार पर उनके नाम पट्टा जारी हुआ। अब पूरे मामले में कलेक्टर ने जांच कराने और जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सवाल यही है आखिर सार्वजनिक उपयोग के लिए ट्रस्ट को दी गई जमीन का पट्टा किस आधार पर दबंग भाजपा नेता के नाम जारी हुआ। क्या प्रक्रिया नियमों के मुताबिक हुई या इसमें अनियमितता हुई है।
0
0
Report
Advertisement

थराली डुंगरी मोटरमार्ग का कायाकल्प, 9.97 करोड़ से डेंजर जोन सुधरेगा

Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर को हटा दें: आपदा की मार से बदहाल सोलघाटी की लाइफलाइन कही जाने वाली थराली डुंगरी मोटरमार्ग के दिन अब सुधरने के आसार नजर आने लगे हैं। आपदा के बाद से जहां सोलघाटी की लाइफलाइन कही जाने वाली ये सड़क बदहाल स्थिति में है और सड़कों पर कई जगहों पर डेंजर जोन बने हुए हैं, पीएमजीएसवाई द्वारा इस सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण सहित इस मोटरमार्ग पर सुरक्षात्मक कार्य किये जाने को लेकर नौ करोड़ तिहत्तर लाख की लागत से इस 8 किमी सड़क का कायाकल्प किया जाएगा। थराली विधायक भूपालराम टम्टा की मौजूदगी में इस सड़क के निर्माण कार्य को शुरू करने से पूर्व भूमिपूजन किया गया। विधायक टम्टा ने भूमिपूजन के उपरांत विभागीय अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्यों में बेहतर गुणवत्ता और डेंजर जॉन के बेहतर सुधार के निर्देश दिए। विधायक टम्टा ने कहा कि आगामी 2027 में प्रस्तावित नंदादेवी राजजात को लेकर ये सड़क बहुत ही महत्वपूर्ण है और बीते सालों में लगातार प्राकृतिक आपदा के चलते सड़क बदहाल हालत में है। इस सड़क के सुधारीकरण के लिए सरकार की ओर से नौ करोड़ तिहत्तर लाख रुपये की धनराशि जारी कर कार्य शुरू कराए जाने पर विधायक टम्ता ने सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने भी सड़क सुधारीकरण का कार्य शुरू कराए जाने पर स्थानीय क्षेत्रीय विधायक का धन्यवाद किया।
0
0
Report

खत्याड़ी ग्रामसभा में सात दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं स्थानीय फलों से नए उत्पाद बनाएंगी

Almora, Uttarakhand:देवेन्द्र सिंह बिष्ट, अल्मोड़ा. अल्मोड़ा में हवालबाग विकासखंड के खत्याड़ी ग्रामसभा में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया, जिसमें खत्याड़ी, सैनार और पहल गांव की 50 महिलाओं ने हिस्सा लिया। महिलाओं को जैम, अचार, चटनी, मुरब्बा और सॉस बनाने के साथ सफाई, खाद्य सुरक्षा, उत्पादों को सुरक्षित रखने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को स्थानीय फल-सब्जियों से नए उत्पाद तैयार कर उन्हें बाजार में बेचने और अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए तैयार करना है। सात दिवसीय प्रशिक्षण का आज समापन हो रहा है। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को पहले कच्चे माल की सफाई, छंटाई और सही तरीके से कटिंग करने के बारे में बताया गया। इसके बाद जैम, अचार, चटनी, मुरब्बा और सॉस तैयार करने की प्रक्रिया समझाई गई। लहसुन और मिर्च के अचार के साथ अलग-अलग तरह की चटनी और दूसरे उत्पाद तैयार करने का महिलाओं को अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण में इस बात पर भी जोर दिया गया कि उत्पाद तैयार करते समय स्वच्छता का ध्यान कैसे रखा जाए और तैयार खाद्य पदार्थ को खराब होने से कैसे बचाया जाए। प्रशिक्षण का एक अहम हिस्सा तैयार उत्पादों को सुरक्षित रखने और बाजार तक पहुंचाने से जुड़ा रहा। महिलाओं को फूड हाइजीन जानकारी दी गई। उन्हें उत्पाद को साफ-सुथरे तरीके से तैयार करने के बारे में बताया गया। महिलाओं के लिए यह प्रशिक्षण इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि घर में उपलब्ध फल और सब्जियों को सीधे बेचने के बजाय उनसे जैम, अचार, चटनी और मुरब्बा जैसे उत्पाद तैयार किए जा सकते हैं। इससे उत्पाद की कीमत बढ़ाने के साथ महिलाओं के लिए कमाई का जरिया भी तैयार हो सकता है। प्रशिक्षण में महिलाओं को केवल उत्पाद बनाना ही नहीं, बल्कि गुणवत्ता, स्वच्छता, सुरक्षित भंडारण और पैकेजिंग से जुड़ी जरूरी जानकारी भी दी गई है। विभाग का उद्देश्य महिला समूहों को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध फल और सब्जियों से छोटे स्तर पर काम शुरू करने के लिए तैयार करना है। प्रशिक्षण के बाद महिलाएं समूह के माध्यम से इन उत्पादों को तैयार कर स्थानीय बाजार में बेच सकती हैं। इससे एक ओर स्थानीय फल और सब्जियों का बेहतर इस्तेमाल होगा, वहीं दूसरी ओर महिलाओं को घर और गांव के स्तर पर रोजगार का अवसर मिल सकेगा। बताया कि सभी विकास करो में करीब 300 महिलाओं को यह ट्रेनिंग दी जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top