San Francisco to Mumbai Flight Shocker: Cockroaches Found on Board!
Delhi, Delhi:“On flight AI180 from San Francisco to Mumbai via Kolkata, two passengers were unfortunately bothered by the presence of a few small cockroaches on board. Our cabin crew, therefore, relocated the two passengers to other seats in the same cabin, where they were comfortable thereafter. During the flight's scheduled fuel stop in Kolkata, our ground crew promptly conducted a deep cleaning process to address the issue. The same aircraft subsequently departed in time for Mumbai. Despite our regular fumigation efforts, insects can sometimes enter an aircraft during ground operations. Air India will be undertaking a comprehensive investigation to determine the source and the cause of this incident and implement measures to prevent recurrence. We sincerely apologize for any inconvenience caused to the passengers.” -Air India Spokesperson0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
AI ने पकड़ा गया लुटेरा: CCTV और बैग के लोगो से पुलिस तक पहुँची कहानी
Khanna, Punjab:AI ਨੇ ਫੜਾਇਆ ਲੁਟੇਰਾ, ਲੁੱਟਖੋਹ ਮਗਰੋਂ ਕਰਨ ਗਿਆ ਸੀ ਸ਼ਾਪਿੰਗ, ਜਾਣੋ Puri kahani ਧਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ। ਖੰਨਾ (ਲੁਧਿਆਣਾ) ਖੰਨਾ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਜਾਂਚ ਨੇ ਅਪਰਾਧ ਦੀ ਦੁਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਬਦਲਦੀ ਤਕਨਾਲੋਜੀ ਦੀ ਇੱਕ ਅਜਿਹੀ ਤਸਵੀਰ ਸਾਹਮਣੇ ਰੱਖੀ ਹੈ, ਜਿਸਨੂੰ ਦੇਸ਼ ਭਰ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਲਈ ਮਿਸਾਲ ਮੰਨਿਆ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਦੋ ਔਰਤਾਂ ਦੇ ਕੰਨਾਂ ਤੋਂ ਸੋਨੇ ਦੀਆਂ ਵਾਲੀਆਂ ਝਪਟਣ ਵਾਲੇ ਲੁਟੇਰੇ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਣ ਲਈ ਖੰਨਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸਿਰਫ਼ ਰਵਾਇਤੀ ਜਾਂਚ ’ਤੇ ਨਿਰਭਰ ਰਹਿਣ ਦੀ ਬਜਾਏ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਫੁਟੇਜ, ਬਾਰੀਕੀ ਨਾਲ ਇਕੱਠੇ ਕੀਤੇ ਸੁਰਾਗਾਂ ਅਤੇ ਆਰਟੀਫਿਸ਼ੀਅਲ ਇੰਟੈਲੀਜੈਂਸ (AI) ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਪੂਰੀ ਜਾਂਚ ਦੀ ਐਸਐਸਪੀ ਡਾ. ਦਰਪਣ ਆਹਲੂਵਾਲੀਆ ਨੇ ਖੁਦ ਨਿਗਰਾਨੀ ਕੀਤੀ। ਮਾਮਲਾ 22 ਅਗਸਤ ਦੀ ਸਵੇਰ ਦਾ ਹੈ। ਗੁਰੂ ਰਾਮਦਾਸ ਨਗਰ, ਖੰਨਾ ਵਾਸੀ ਸਰਬਜੀਤ ਕੌਰ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਬਾਈਕ ਸਵਾਰ ਇੱਕ ਲੁਟੇਰਾ ਉਸਦੇ ਕੰਨ ਤੋਂ ਸੋਨੇ ਦੀ ਬਾਲੀ ਝਪਟ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਿਆ। ਅਗਲੇ ਹੀ ਦਿਨ 23 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਇਸੇ ਅੰਦਾਜ਼ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਹੋਰ ਬਜ਼ੁਰਗ ਔਰਤ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ। ਲਗਾਤਾਰ ਦੋ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਚੁਣੌਤੀ ਸਿਰਫ਼ ਮੁਲਜ਼ਮ ਨੂੰ ਫੜਨ ਦੀ ਨਹੀਂ ਸੀ, ਸਗੋਂ ਉਸ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਣ ਲਈ ਉਪਲਬੱਧ ਹਰ ਛੋਟੇ ਤੋਂ ਛੋਟੇ ਸੁਰਾਗ ਨੂੰ ਜੋੜਨ ਦੀ ਸੀ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰਿਆਂ ਦੀ ਫੁਟੇਜ ਖੰਗਾਲਣੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਇੱਕ ਫੁਟੇਜ ਵਿੱਚ ਸ਼ੱਕੀ ਵਿਅਕਤੀ ਨਜ਼ਰ ਆਇਆ। ਖਾਸ ਗੱਲ ਇਹ ਸੀ ਕਿ ਮੁਲਜ਼ਮ ਦੇ ਹੱਥ ਵਿੱਚ ਸੁਭਾਸ਼ ਬਾਜ਼ਾਰ ਦੀ ਇਕ ਡੁਕਾਨ ਦਾ ਕੈਰੀ ਬੈਗ ਸੀ। ਆਮ ਤੌਰ ’ਤੇ ਜਾਂਚ ਦੌਰਾਨ ਅਜਿਹਾ ਬੈਗ ਮਹਿਜ਼ ਇੱਕ ਮਾਮੂਲੀ ਚੀਜ਼ ਲੱਗ ਸਕਦਾ ਸੀ, ਪਰ ਖੰਨਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇਸ ਛੋਟੇ ਜਿਹੇ ਸੁਰਾਗ ਨੂੰ ਜਾਂਚ ਦੀ ਇੱਕ ਵੱਡੀ ਕੜੀ ਬਣਾ ਦਿੱਤਾ। ਐਸਐਸਪੀ ਡਾ. ਦਰਪਣ ਆਹਲੂਵਾਲੀਆ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ’ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ AI ਦੀ ਮਦਦ ਨਾਲ ਫੁਟੇਜ ਅਤੇ ਕੈਰੀ ਬੈਗ ’ਤੇ ਦਿਖਾਈ ਦੇ ਰਹੇ ਲੋਗੋ ਦਾ ਵਿਸ਼ਲੇਸ਼ਣ ਕਰਵਾਇਆ। AI ਦੀ ਮਦਦ ਨਾਲ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਪਤਾ ਲੱਗਾ ਕਿ ਇਸੇ ਨਾਮ ਦੀਆਂ ਦੋ ਦੁਕਾਨਾਂ ਖੰਨਾ ਵਿੱਚ ਹਨ। AI ਨੇ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਲੋਗੋ ਰਾਹੀਂ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸਹੀ ਥਾਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਣ ਵਿੱਚ ਮਦਦ ਕੀਤੀ। ਇਸਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉੱਥੇ ਲੱਗੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰਿਆਂ ਦੀ ਫੁਟੇਜ ਹਾਸਲ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਹੀ ਉਹ ਮੋੜ ਸੀ, ਜਿੱਥੇ ਸ਼ੱਕੀ ਚਿਹਰਾ ਸਾਫ਼ ਤਸਵੀਰ ਵਿੱਚ ਬਦਲ गया। ਜਾਂਚ ਵਿੱਚ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਕਿ ਵਾਰਦਾਤ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੁਲਜ਼ਮ ਅਰਸ਼ਦੀਪ ਸਿੰਘ ਬੱਬੂ ਵਾਸੀ ਇਕੋਲਾਹਾ ਉਸੇ ਦੁਕਾਨ ’ਤੇ ਖਰੀਦਦਾਰੀ ਕਰਨ ਪਹੁੰਚਿਆ ਸੀ। ਲੁੱਟ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜ਼ਾਮ ਦੇਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹ ਜੁੱਤੇ ਅਤੇ ਕੱਪੜੇ ਖਰੀਦਣ ਗਿਆ ਸੀ। ਦੁਕਾਨ ਦੀ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਫੁਟੇਜ ਤੋਂ ਉਸਦਾ ਚਿਹਰਾ ਸਪੱਸ਼ਟ ਹੋਇਆ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਉਸਦੀ ਪਛਾਣ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਸਫ਼ਲਤਾ ਮਿਲੀ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ 25 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਉਸ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ। ਉਸਦੇ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿੱਚੋਂ ਬਿਨਾਂ ਨੰਬਰ ਵਾਲੀ ਬਾਈਕ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਦੌਰਾਨ ਅਰਸ਼ਦੀਪ ਨੇ ਆਪਣੇ ਸਾਥੀ ਦੀਪਕ ਬਾਲੀ ਵਾਸੀ ਪੀਰਖਾਨਾ ਰੋਡ, ਖੰਨਾ ਦਾ ਨਾਮ ਦੱਸਿਆ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਉਸਨੂੰ ਵੀ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ। ਜਾਂਚ ਅੱਗੇ ਵਧੀ ਤਾਂ ਲੁੱਟ ਦੇ ਸਾਮਾਨ ਨੂੰ ਠਿਕਾਣੇ ਲਗਾਉਣ ਦੀ ਪੂਰੀ ਕੜੀ ਵੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ। ਪੁਲਿਸ ਮਤਾਬਕ ਦੋਵੇਂ ਮੁਲਜ਼ਮ ਲੁੱਟ ਅਤੇ ਚੋਰੀ ਕੀਤੇ ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖੰਨਾ ਦੇ ਸਰਾਫਾ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਰਮੇਸ਼ ਜਵੈਲਰਜ਼ ਦੇ ਮਾਲਕ ਕਪਿਲ ਕੁਮਾਰ ਅਤੇ ਉਸ ਦੇ ਭਰਾ ਜਤਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਵਾਸੀ ਖੰਨਾ ਨੂੰ ਵੇਚਦੇ ਸਨ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਵੇਂ ਜਵੈਲਰਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਨਾਮਜ਼ਦ ਕਰਕੇ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿੱਚੋਂ ਲੁੱਟ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਸਾਮਾਨ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ। ਪੁਲਿਸ ਰਿਕਾਰਡ ਮੁਤਾਬਕ ਅਰਸ਼ਦੀਪ ਸਿੰਘ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਪਹਿਲਾਂ ਤੋਂ ਦੋ ਮਾਮਲੇ ਅਤੇ ਦੀਪਕ ਬਾਲੀ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਪੰਜ ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ ਹਨ। ਇਸ ਲਈ ਇਹ ਸਿਰਫ਼ ਦੋ ਦਿਨਾਂ ਦੀਆਂ ਝਪਟਮਾਰੀਆਂ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਨਹੀਂ ਸੀ, ਸਗੋਂ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਪਹਿਲਾਂ ਹੋਈਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਅਤੇ ਲੁੱਟ ਦੇ ਸਾਮਾਨ ਦੇ ਨੈੱਟਵਰਕ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਣ ਦਾ ਰਸਤਾ ਵੀ ਮਿਲਿਆ। ਇਸ ਪੂਰੀ ਕਹਾਣੀ ਦਾ ਸਭ ਤੋਂ ਅਹਿਮ ਕਿਰਦਾਰ ਕੋਈ ਵਿਅਕਤੀ ਨਹੀਂ, ਸਗੋਂ ਇੱਕ ਆਮ ਜਿਹਾ ਕੈਰੀ ਬੈਗ ਬਣ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਬੈਗ ਨੂੰ ਸੜਕ ’ਤੇ ਲੰਘਦੇ ਸੈਂਕੜੇ ਲੋਕ ਸ਼ਾਇਦ ਕਦੇ ਧਿਆਨ ਨਾਲ ਨਾ ਦੇਖਦੇ, ਉਸੇ ’ਤੇ ਬਣੇ ਲੋਗੋ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦੁਕਾਨ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਾਇਆ, ਦੁਕਾਨ ਦੀ ਫੁੱਟੇਜ ਨੇ ਚਿਹਰੇ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਅਤੇ ਚਿਹਰੇ ਨੇ ਮੁਲਜ਼ਮ ਤੱਕ। ਇਹੀ ਉਹ ਫਰਕ ਹੈ ਜੋ ਰਵਾਇਤੀ ਜਾਂਚ ਅਤੇ ਤਕਨਾਲੋਜੀ ਆਧਾਰਿਤ ਜਾਂਚ ਵਿਚਕਾਰ ਨਜ਼ਰ ਆਉnda ਹੈ।0
0
Report
गिरिडीह में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, उत्साह और एकता से भरा माहौल
Giridih, Jharkhand:ईद मिलादुन्नबी के मौके पर पूरा शहर जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी में डूबा नजर आया। शहर के विभिन्न इलाकों से जुलुशे मुहम्मदी निकाली गईं, जिसमें बड़ी संख्या में जायरीन और अकीदतमंद शामिल हुए। पैगंबर हजरत मुहम्मद के नारों और नातों से पूरा शहर गूंज उठा। जूलुश के दौरान जगह-जगह लोगों द्वारा लंगर, फल, शर्बत एवं अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इसी क्रम में इरशाद अहमद वारिस की ओर से जायरीनों के लिए विशेष लंगर की व्यवस्था की गई, जहां हजारों जायरीनों ने लंगर ग्रहण किया। जुलुशे मुहम्मदी में मंत्री सुदिव्य कुमार भी शामिल हुए और लोगों को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए कहा कि ईद मिलादुन्नबी हमें पैगंबर हजरत मुहम्मद की हिदायतों और उनके बताए रास्ते को याद करने का अवसर देता है। हमें उनके संदेशों को अपने जीवन में अपनाते हुए इंसानियत, अमन और भाईचारे के साथ आगे बढ़ना चाहिए। वहीं जुलुश के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा।0
0
Report
करनाल में दहेज प्रताड़ना के आरोप: विवाहिता सपना की संदिग्ध मौत, ससुराल पांच आरोपी
Karnal, Haryana:करनाल । दहेज प्रताड़ना के आरोपों के बीच विवाहिता की संदिग्ध मौत । मृतका की मां ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए परेशान करने और जहरीला पदार्थ देकर मारने का लगाया आरोप । पुलिस ने पांच के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की । करनाल के कुंजपुरा थाना क्षेत्र के गांव रिण्डल में 24 अगस्त की रात 30 वर्षीय विवाहिता सपना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल करनाल की मोर्चरी में रखवाया। मृतका की मां ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर लंबे समय से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर कुंजपुरा थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दिए बयान में जिला यमुनानगर के चौराही गांव निवासी दयालो देवी पत्नी राजकुमार ने बताया कि वह गृहिणी हैं। उनके तीन बच्चे हैं। उन्होंने अपनी बेटी सपना की शादी वर्ष 2016 में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार रोहतास पुत्र प्रीतम सिंह निवासी रिण्डल के साथ की थी। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था। शादी के बाद सपना के तीन बच्चे हुए। जिनमें बड़े बच्चे की उम्र 8 साल और सबसे छोटे की 4 साल है। सपना और उसका पति रोहतास अपने ससुर-ससुर के साथ रहते थे। वहीं सपना का जेठ बलिन्दर अपने परिवार के साथ अलग रहता था। दयालो देवी ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही सपना की सास बाली देवी, ससुर प्रीतम सिंह, पति रोहतास, जेठ बलिन्दर और जेठानी सविता सपना को अधिक दहेज लाने के लिए परेशान करते और उसके साथ मारपीट करते थे। बेटी जब भी मायके आती तो ससुराल में उसके साथ होने वाले कथित अत्याचार के बारे में बताती थी। मां के अनुसार सपना ने शादी के करीब दो साल बाद थाना कुंजपुरा में शिकायत दी थी। इसके बाद करीब ढाई साल पहले थाना बिलासपुर और करीब सात साल पहले महिला थाना यमुनानगर में भी शिकायत दी गई थी। परिवार के मुताबिक करीब हर छह महीने में पंचायतें होती थीं। दयालो देवी और उनके पति राजकुमार सपना को समझाकर वापस उसकी ससुराल रिण्डल भेज देते थे। दयालो देवी ने यह भी बताया कि लगातार पंचायतों के बावजूद ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की मांग किए जाने की बात सपना बताती थी। सपना ने अपने पति रोहतास के अपनी भाभी सविता के साथ कथित अवैध संबंध होने की बात भी मां को बताई थी। दयालो देवी के बयान के अनुसार 24 अगस्त को रात करीब 10:30 बजे उनके दामाद रोहतास ने उनके मोबाइल पर फोन किया। उसने बताया कि सपना की तबीयत ज्यादा खराब है और उन्हें जल्दी रिण्डल पहुंचने के लिए कहा। सूचना मिलते ही दयालो देवी अपने पति राजकुमार और बेटे निर्मल सिंह के साथ गांव रिण्डल पहुंचीं। वहां सपना का शव घर के बरामदे में पड़ा मिला। दयालो देवी ने आशंका जताई कि सपना को कोई जहरीली चीज दी गई हो सकती है या दहेज की मांग पूरी नहीं होने के कारण प्रताड़ना से परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ खाकर जीवन समाप्त किया हो। उन्होंने सास बाली देवी, ससुर प्रीतम सिंह, पति रोहतास, जेठ बलिन्दर और जेठानी सविता देवी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव में पहुंची और सपना का शव बरामदे के अंदर पड़ा मिला। मौके पर जरूरी कार्रवाई के बाद सरकारी एंबुलेंस की व्यवस्था कर शव को सरकारी अस्पताल करनाल की मोर्चरी में रखवाया गया। वहां मृतका की मां दयालो देवी मौजूद मिलीं और उन्होंने अपना बयान दर्ज कराया। पुलिस ने बयान और मौके की परिस्थितियों के आधार पर बाली देवी, प्रीतम सिंह, रोहतास, बलिन्दर और सविता देवी को आरोपी बनाया गया है। मामले की जांच एएसआई नरेंद्र कुमार को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।0
0
Report
Advertisement
1.597 किलोग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाजार कीमत 3.15 करोड़
Nuh, Haryana:1 3.15 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार स्विफ्ट कार के हैंड ब्रेक के नीचे छिपाकर रखे थे हेरोइन के 30 पैकेट नशा मुक्ति अभियान के तहत नूंह पुलिस की अपराध जांच शाखा तावडू की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 597 ग्राम हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 करोड़ 15 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी की पहचान वाजिद उर्फ काला निवासी कोटला, थाना आकेड़ा, जिला नूंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक स्विफ्ट कार भी बरामद की है。 जिला पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, प्रभारी अपराध जांच शाखा तावडू के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि वाजिद हेरोइन बेचने का काम करता है और हेरोइन लेकर पल्ला गांव होते हुए नल्हड़ मेडिकल कॉलेज-नूंह रोड के रास्ते कोटला जाने वाला है。 सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नल्हड़ रोड पर लाला अमरनाथ कॉलोनी के पास नाकाबंदी की। सुबह करीब 7:20 बजे नल्हड़ मेडिकल कॉलेज कीطرف से आ रही सफेद रंग की स्विफ्ट कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। चालक ने कार को लाला अमरनाथ कॉलोनी रोड की तरफ मोड़कर निकलने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने सूझबूझ से उसे काबू कर लिया。 नियम अनुसार तलाशी लेने पर कार के हैंड ब्रेक के पास एक काली पॉलिथीन बरामद हुई। इसके अंदर 30 सफेद पॉलिथीन की पुड़िया में हेरोइन छिपाकर रखी गई थी। पुलिस के अनुसार बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन 1.597 किलोग्राम पाया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3.15 करोड़ रुपये है。 इस संबंध में नूंह शहर थाना पुलिस ने एनडीपीएस Act की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने हेरोइन तस्करी के अलावा साल्हावास फरूखनगर, शहर रोहतक और सदर नूंह थाना क्षेत्रों में डंपर-हाइवा और ट्रक चोरी की चार वारदातों को अंजाम देने की बात भी कबूल की है। पुलिस आरोपी को नियमानुसार अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, ताकि उससे नशे की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क और अन्य वारदातों के संबंध में गहन पूछताछ की जा सके。 एसपी डॉ. अर्पित जैन ने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि 17 से 23 अगस्त तक चलाए गए छह दिवसीय विशेष अभियान के दौरान जिले की अलग-अलग पुलिस टीमों ने 14 मामले दर्ज कर 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसी अभियान की कड़ी में पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है。0
0
Report
गंडक के जलस्तर के उतार-चढ़ाव से बगहा-वाल्मीकिनगर में सुरक्षा सतर्कता बढ़ी
Bagaha, Bihar:अपडेट ब्रेकिंग बगहा गंडक नदी के जलस्तर में उतार चढ़ाव शुरू डेढ़ लाख क्यूसेक से 1. 9 लाख वाल्मीकिनगर गंडक बराज़ से पानी का मौजूदा डिस्चार्ज डीएम एसपी समेत SDM नें किया बगहा से लेकर वाल्मीकिनगर तक का दौरा दियारा के निचले इलाकों को खाली करने के निर्देश जान माल की सुरक्षा के मद्देनज़र डीएम नें किया समय रहते ऊँचे औऱ सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील नेपाल के त्रिशूली नदी के जलस्तर में इज़ाफ़ा के बाद हाई अलर्ट नारायणी गंडक नदी में समाहित त्रिशूली नदी के सैलाब को लेकर बांधों की सतत निगरानी में जुटी प्रशासन की टीम0
0
Report
जालौन में रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, मिलावटखोरों में हड़कम्प
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की मिलावटखोरों के खिलाफ छापेमारी, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिठाई की दुकानों पर की छापेमारी, मिठाई की दुकानों पर खाद्य पदार्थों के 6 नमूने लेकर जांच के लिए भेज प्रयोगशाला, खाद्य विभाग की अचानक हुई छापेमारी से मिलावट खोरों में मचा हड़कंप, जालौन के कालपी तहसील क्षेत्र में खाद्य विभाग ने की कार्रवाई。0
0
Report
Advertisement
सहारनपुर में आकाशीय बिजली गिरने से वन गुर्जर महिला की मौत, पुत्रवधु झुलसी
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जनपद के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के रामपुर बड़कला में आकाशीय बिजली गिरने से 60 वर्षीय वन गुर्जर महिला रोशन बीबी की मौत हो गई, जबकि उनकी पुत्रवधू आमना झुलसकर घायल हो गई। हादसे के बाद वन गुर्जरों के डेरों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। बताया गया कि शिवालिक वन प्रभाग की शाकंभरी रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र से सटे बड़कला वन चौकी के पास वन गुर्जरों के डेरे हैं। सोमवार शाम करीब पांच बजे मौसम खराब होने के साथ बारिश शुरू हो गई। उस समय रोशन बीबी रसोई के लिए बनाए गए छप्पर में खाना तैयार कर रही थीं, जबकि उनकी पुत्रवधू आमना कुछ दूरी पर बैठी थी। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ छप्पर के पास आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से रोशन बीबी गंभीर रूप से झुलस गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं आमना भी झुलसकर घायल हो गईं। तेज आवाज सुनकर रोशन के परिजन और आसपास के डेरों में रहने वाले वन गुर्जर मौके पर पहुंचे। वहाँ रोशन बीबी को मृत पाया गया। सूचना मिलने पर शाकंभरी पुलिस चौकी प्रभारी रामकुमार गौतम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रधान संजय चौधरी और हल्का लेखपाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है, वहीं आकाशीय बिजली गिरने की घटना से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।0
0
Report
बेहट पुलिस ने 4 शातिर चोर गिरफ्तार, सोने-चांदी के आभूषण बरामद
Saharanpur, Uttar Pradesh:बेहट पुलिस का बड़ा खुलासा: घरों में चोरी करने वाले 4 शातिर चोर गिरफ्तार, पाजेब-मंगलसूत्र समेत सोने-चांदी के आभूषण बरामद सहारनपुर जनपद के बेहट थाना पुलिस ने घर में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। बरामद सामान में छह जोड़ी पाजेब, तीन जोड़ी मंगलसूत्र मय चेन, एक मंगलसूत्र लॉकेट, एक जोड़ी हाथों के कंगन, गले का हार, रामनौमी और एक जोड़ी हथफूल शामिल हैं। इसके अलावा पीली धातु की एक जोड़ी झुमकी और नाक की लौंग भी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, 24 अगस्त को ग्राम बहरामपुर कांसेपुर निवासी मोनी उर्फ मोनिका ने तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात आरोपियों ने घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। मामले में बेहट थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम सढ़ौली भूड़ पुलिया से ग्राम गंदेवड़ जाने वाले रास्ते के पास से चार आरोपियों अमरीश, आकाश उर्फ चंदन, काका और इल्ताफ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और बरामदगी के आधार पर इल्ताफ का नाम भी मुकदमे में प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अमरीश, इल्ताफ और काका का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।0
0
Report
22 साल बाद मियांपुर हत्याकांड: चार भाइयों को उम्रकैद
Jaunpur, Uttar Pradesh:22 साल पुराने मियांपुर हत्याकांड में अदालत का फैसला, चार सगे भाइयों को उम्रकैद जमीन पर कब्जे को लेकर हुई थी खूनी झड़प, गोलीबारी में एक की हुई थी मौत; हत्या और हत्या के प्रयास में दोषी करार जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चर्चित मियांपुर हत्याकांड में करीब 22 वर्ष बाद अदालत ने अपना फैसला सुनाया है। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम अनिल कुमार यादव की अदालत ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में चार सगे भाइयों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोषियों में अधिवक्ता अश्वनी कुमार मौर्य, आशीष मौर्य, मनोज कुमार मौर्य और पवन कुमार मौर्य शामिल हैं। मनोज कुमार मौर्य को सांसद बाबू सिंह कुशवाहा का प्रतिनिधि भी बताया गया है। विवादी जमीन को लेकर हुआ था संघर्ष मामला वर्ष 2004 का है। अभियोजन के मुताबिक मियांपुर में एक जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। 16 अगस्त 2004 को विवादित भूमि का निरीक्षण होना प्रस्तावित था। इसी दौरान रामसेवक मौर्य अपने चार पुत्रों और पड़ोसी राजेश उर्फ छोटू के साथ मौके पर पहुंचे और जमीन पर बांस-बल्ली लगाकर कब्जा करने का प्रयास किया। वादी पक्ष की ओर से विरोध किए जाने के बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। आरोप है कि देखते ही देखते वहां लाठी-डंडे और असलहों से हमला तथा फायरिंग शुरू हो गई। गोली लगने से आशीष कुमार मौर्य की मौत हो गई, जबकि छेदीलाल, जियालाल, वीरेंद्र, शशिबाला, रमाशंकर और प्रेमचंद मौर्य समेत कई लोग घायल हो गए। जांच में बरामद हुई थी लाइसेंसी बंदूक घटना के बाद मुकदमा लाइन बाजार थाने में दर्ज कराया गया। पुलिस ने विवेचना शुरू कर साक्ष्य जुटाए और आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान पवन कुमार मौर्य की निशानदेही पर रामसेवक मौर्य के घर से घटना में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी बंदूक बरामद किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने विवेचना पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद मामला की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने गवाहों और दस्तावेजी साक्ष्यों को अदालत के सामने प्रस्तुत किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद अदालत ने चारों सगे भाइयों को हत्या और हत्या के प्रयास का दोषी माना। मुकदमे की सुनवाई के दौरान एक आरोपी रामसेवक मौर्य की मृत्यु हो गई। वहीं, राजेश उर्फ छोटू को अदालत ने दोषमुक्त कर दिया। करीब दो दशक से अधिक समय तक चले इस मुकदमे के बाद अदालत ने अश्वनी कुमार मौर्य, आशीष मौर्य, मनोज कुमार मौर्य और पवन कुमार मौर्य को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।0
0
Report
Advertisement
देवरिया में पुश्तैनी मकान विवाद में सेना जवान का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया के लार थाना क्षेत्र में पुश्तैनी मकान और जमीन के विवाद को लेकर सेना के जवान वीर बहादुर सिंह का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सेना के जवान वीर बहादुर सिंह कहते दिख रहे हैं इस समय हम जम्मू क Kashmir एलओसी पर तैनात हूं। यहां देश सेवा करूं या अपने परिवार की सुरक्षा हमेशा चिंता में रहता हूं कि मेरे माता-पिता मेरी छोटी बहन और प्रेग्नेंट बहन को मेरे चाचा और दबंग शोषण कर रहे हैं। उन्हें मारा पीटा जा रहा है ऐसे मैं क्या करूं। अगर हमें न्याय नहीं मिला तो या तो मैं उन्हें गोली मार दूंगा या अपने को गोली मार दूंगा। लगाए गए आरोपों के बाद पुलिस ने मामले की जांच की। क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह के मुताबिक, विवाद वीर बहादुर सिंह के पिता राजा सिंह और उनके भाइयों के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर है। पुलिस के अनुसार ग्राम चुरिया निवासी राजा सिंह, रामनारायण सिंह और सुग्रीव सिंह तीन भाई हैं। 31 दिसंबर 2025 को पंचायत के सामने हुए समझौते में राजा सिंह ने अपने हिस्से की जमीन तीन लाख 75 हजार रुपये और रामनारायण सिंह ने अपने हिस्से की जमीन दो लाख 50 हजार रुपये में सुग्रीव सिंह को देने पर सहमति जताई थी। पुलिस का कहना है कि रामनारायण सिंह को पूरी रकम मिल चुकी है, जबकि राजा सिंह के हिस्से की रकम में से एक लाख 87 हजार रुपये उनके पुत्र वीर बहादुर सिंह के बैंक खाते में दिए गए थे। बाकी रकम मकान खाली करने के बाद देने की बात तय हुई थी। वर्तमान में पुराने पुश्तैनी मकान को गिराकर सुग्रीव सिंह द्वारा निर्माण कराया जा रहा है, जबकि राजा सिंह अपने परिवार के साथ मकान के आगे के कमरे में रह रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, राजा सिंह पंचायत में हुए समझौते को मानने से इनकार कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि 26 फरवरी 2026 की मारपीट की घटना में थाना लार पर मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें आरोप पत्र न्यायालय भेजा जा चुका है। दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास भी किया गया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है।0
0
Report
ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति के चलते अलर्ट और नाइट पेट्रोलिंग घोषित
Noida, Uttar Pradesh:नेपाल के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में फ्लैश फ्लड की स्थिति को देखते हुए उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर संबंधित जिलों को पूरी तरह अलर्ट रहने का निर्देश दिया। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर एवं वैशाली सहित संवेदनशील जिलों में तटबंधों की दिन-रात निगरानी, नाइट पेट्रोलिंग एवं आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। NDRF एवं SDRF की टीमें तैनात हैं。 नागरिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है。0
0
Report
पटना के दीघा में पार्किंग विवाद पर फायरिंग, एक गिरफ्तार
Patna, Bihar:पटना के दीघा थाना क्षेत्र के रामजीचक टेंपो स्टैंड में मंगलवार देर रात पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद टेंपो स्टैंड में मौजूद लोगों और ऑटो चालकों के बीच दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक, स्कूटी सवार तीन बदमाश रामजीचक टेंपो स्टैंड पहुंचे थे। पार्किंग को लेकर ऑटो चालकों से उनका विवाद हुआ, जिसके बाद बदमाशों ने एक राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। फायरिंग की सूचना मिलते ही दीघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच के लिए FSL टीम को भी बुलाया गया। FSL के सीनियर साइंटिस्ट अनिल कुमार सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से एक खोखा भी बरामद किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रामजीचक निवासी पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, घटना में शामिल अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ में रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं के लिए रोडवेज यात्रा निशुल्क, चार चेकपोस्ट
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए रोडवेज यात्रा निशुल्क, हनुमानगढ़ में चार जगह चेक पोस्ट ——— हनुमानगढ़ जिले में रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए महिलाओं को बड़ी राहत दी गई है। भाई-बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन पर बहनों को अपने भाइयों तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए यात्रा निशुल्क रखी गई है। यह सुविधा 28 और 29 अगस्त तक लागू रहेगी। निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलने से जिले में बड़ी संख्या में महिलाओं के रोडवेज बसों से सफर करने की संभावना है। त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रोडवेज प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। निशुल्क यात्रा का अनुचित लाभ उठाकर किराया वसूली या अन्य अनियमितताओं को रोकने के लिए जिले में चार स्थानों पर चेक पोस्ट भी स्थापित की गई हैं। इनमें रोडावाली, शेरगढ़, जंडावाली और डबली के पास सांझा चूल्हा प्रमुख स्थान शामिल हैं। इन चेक पोस्ट के माध्यम से बसों की निगरानी के साथ-साथ यात्रियों से संबंधित व्यवस्थाओं पर भी नजर रखी जाएगी। यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसें लगाने पर भी विचार किया जा रहा है। आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया जा सकता है, ताकि यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न हो। ——— विजुअल बाइट:- विक्रम नैन,रोडवेज आगार हनुमानगढ़0
0
Report
भोपाल में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान बुर्के में तलवारबाज़ी ने सबका ध्यान खींचा
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल के मंगलवारा चौराहे ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में दिखा अनोखा नजारा, बुर्के में लड़कियों ने की तलवारबाजी0
0
Report
पूर्वी राजस्थान में लम्पी स्किन डिज़ीज: डिग-भरतपुर में केस, टीकाकरण बढ़ा
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान के पूर्वी क्षेत्र में लम्पी स्किन डिज़ीज का खतरा मंडराने लगा है। भरतपुर और डिग जिलों में गौवंश में लम्पी स्किन डिज़ीज की पुष्टि हुई है। पशुपालन विभाग ने बचाव के लिए टीकाकरण अभियान तेज कर दिया है। जून माह में अभियान शुरू करते हुए 1 करोड़ 11 लाख से अधिक गौवंश को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था और अब तक बड़ी संख्या में गौवंश टीकाकरण के जरिए सुरक्षित किए जा चुके हैं। लेकिन कुछ गौवंश के टीके से बचे रहने और दूसरे राज्यों से गौवंश के आवागमन के कारण लम्पी के केसेज बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश से प्रवेश के कारण राजस्थान में एंट्री के संकेत भी देखे जा रहे हैं। पशुपालन निदेशक डॉ. सुरेशचंद मीना ने बताया कि सभी बीमार पशुओं का उपचार हो रहा है और vaccination पहले से होने के कारण बीमारी के फैलाव को रोकने में मदद मिली है। डॉ. मीना ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। डीग में अब तक 609 गौवंश में बीमारी सामने आई है, इनमें से 140 पशु अब तक ठीक हो चुके हैं। भरतपुर में अब तक 360 बीमार पशु सामने आ चुके हैं, इनमें से 111 गौवंश उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। अभी तक राज्य में बीमारी से किसी भी पशु की मृत्यु रिपोर्ट नहीं है। राजस्थान में लम्पी स्किन डिज़ीज़ के टीकाकरण अभियान को 15 दिन के लिए और बढ़ा कर 8 सितंबर 2026 तक करने का निर्णय लिया गया है। सभी जिलों के अधिकारी शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश received हैं। डीग में अब तक 53291 गौवंश का टीकाकरण हो चुका है, 14981 गौवंश अभी भी टीके से वंचित हैं; भरतपुर में भी टीकाकरण तेज करने के निर्देश दिए गए हैं और विभाग ने स्टाफ के अवकाश निरस्त कर दिए हैं ताकि केसेज पर नियंत्रण रखा जा सके।0
0
Report
Advertisement
