icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
MMMohd Mubashshir6 Aug 2025, 09:18 am

हिमाचल में बारिश से आई आपदा: मौसम वैज्ञानिक का चौंकाने वाला बयान!

Delhi, Delhi:हिमाचल उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के चलते आई आपदा को लेकर मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अखिल कुमार का बयान *REASON THEORY :* *मानसून सीजन: 4 माह की जगह 2 में ही सिमटा* मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के शोध के अनुसार, कुछ सालों के आंकड़ों का विश्लेषण करने पर पता चलता है कि पूरे मानसून सीजन में बारिश तो लगभग समान ही रिकॉर्ड हो रही है, लेकिन ‘रेनी डे’ (किसी एक स्थान पर एक दिन में 2.5 मिमी या उससे अधिक बारिश दर्ज होने को ‘रेनी डे’ कहा जाता है) की संख्या में कमी आई है। यानी, जो बारिश पहले 7 दिनों में होती थी, वह अब केवल 3 दिनों में ही हो जा रही है, जिससे हालात बिगड़ रहे हैं। साथ ही, जो मानसून सीजन पहले जून से सितंबर तक फैला होता था, वह अब सिकुड़कर केवल जुलाई-अगस्त तक सिमट गया है। मैदानों में वन घटे: पहाड़ों पर जाकर फट रहे बादल मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अतिवृष्टि के लिए वनों के असमान वितरण को भी एक बड़ा कारण मानते हैं। उत्तराखंड के 70% से अधिक क्षेत्र में वन हैं, लेकिन मैदानी क्षेत्रों में वन नाममात्र के ही हैं। ऐसे में मानसूनी हवाओं को मैदानों में बरसने के लिए अनुकूल वातावरण नहीं मिल पाता और पर्वतीय क्षेत्रों में घने वनों के ऊपर पहुंचकर मानसूनी बादल अतिवृष्टि के रूप बरस जाते हैं। वे कहते हैं कि आज जरूरत सिर्फ पर्वतीय क्षेत्रों में ही नहीं बल्कि मैदानी क्षेत्रों में भी तीव्र वनीकरण की आवश्यकता है। ================================= *धराली हादसे की असली वजह क्या हैं ?* *उत्तरकाशी के धराली गांव में यह तबाही कैसे आई? इसे लेकर अब तक सस्पेंस है*. एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह आपदा बादल फटने से हुई होगी. हालांकि, आईएमडी इसे क्लाउडबर्स्ट मानने से इनकार कर रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि बादल फटने के लिए एक निश्चि बारिश का होना जरूरी है, जो कि दिख नहीं रहा. अब दूसरा सवाल है कि क्या ग्लेशियर टूटा? इसका भी अब तक जवाब नहीं मिल पाया है. वजहों की तलाश अब भी जारी है. ============================== *THEORY २*- उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र के खड़ी चढ़ाई वाले पहाड़ों के बीच भारी नमी लिए बादलों को बाहर निकलने की जगह नहीं मिली। यह बादल फटने की घटना का मुख्य कारण रहा और जलसैलाब आया।आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) नैनीताल के वरिष्ठ वायुमंडलीय व पर्यावरण विज्ञानी डा.नरेंद्र सिंह का कहना है कि पिछले डेढ़ दशक से बादल फटने की घटनाओं में तेजी से वृद्धि हो रही है। धराली की पहाड़ियां सीधी खड़ी हैं और बहुत ऊंची भी हैं। जिनके बीच बादल ठहर जाते हैं। बादलों में अत्यधिक नमी होने के कारण इनके फटने की घटना हो जाती है। इस तरह की परिस्थितियां कभी-कभार ही बनती हैं लेकिन जब बनती हैं तो खतरनाक दृश्य सामने आता है। मंगलवार को धराली में यही देखने को मिला है। धराली क्षेत्र की भौगोलिक संरचना बादल फटने के लिए अनुकूल है।.
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मुजफ्फरपुर में बकरी चराने के विवाद में पलंबर मिस्त्री संतोष साह की हत्या, पुलिस आरोपी की तलाश में

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में खेत में बकरी चरने के विवाद को लेकर एक युवक को चाकू से गोद कर दी गई हत्या, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है; पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. कांटी थाना क्षेत्र के छपरा धर्मपुर के रहने वाले पलंबर मिस्त्री संतोष साह की बकरी पड़ोसी के खेत में चली गई थी. रात को घर लौटने पर पड़ोसियों ने उनसे झगड़ा शुरू किया. खेत में बकरी चरने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोस के युवक ने संतोष साह पर हमला कर चाकू से हत्या कर दी. परिवार ने घायल संतोष को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया. परिजनों ने पुलिस से मौके पर बयान लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. सूचना मिलते ही पुलिस मृतक संतोष साह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. एसडीपीओ सुचित्रा कुमारी ने बताया कि कांटी थाना क्षेत्र के छपरा धर्मपुर गांव में संतोष साह को चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. हत्या में दो व्यक्तियों के बारे में नाम सामने आए हैं और उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है. जांच जारी है.
0
0
Report

कमला नहर से पानी नहीं मिलने पर किसान ने कलुआही-बसोपट्टी मार्ग पर किया जाम

Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी में कमला नहर से खेत मे पानी नहीं पहुंचने से परेशान किसानों का गुस्सा फूट पड़ा ।आक्रोशित किसानों ने सड़क जाम कर की आगजनी। मामला कलुआही प्रखंड के राढ गांव स्थित कमला नहर का है। सिंचाई के लिए किसानों को पानी नहीं मिलने को लेकर किसानों ने कलुआही से बासोपट्टी जाने वाली मुख्य सड़क को राढ़ गांव में जाम कर दिया। सड़क जाम से दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी। किसानों का कहना था कि कमला नहर इलाके से गुजर रही है लेकिन यहां के किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है ।खेत मे पानी नहीं पहुंचने से हजातों एकड़ में लगे धान की फसल सूख कर बर्बाद हो रहा है। किसानों का कहना है कि सिचाई विभाग के जयनगर कार्यालय के अभियंता और एसडीओ से कई बार पानी मुहैया कराने के लिए आवेदन देकर गुहार लगाया लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। मजबूत होकर सड़क जाम करना पड़ा। सड़क जाम की सूचना मिलते ही कलुआही प्रखंड प्रशासन और पुलिस दलबल के साथ पहुंचकर सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाकर जाम हटाने का आग्रह किया। अधिकारियों द्वारा शीघ्र पानी पहुंचाने का आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने जाम हटाया। बाइट स्थानीय किसान बाइट किसान ग्रामीण बाइट किसान पीड़ित
0
0
Report

फॉर्च्यूनर के दो लोग गांधी संग्रहालय की दीवार पर स्लोगन लिखवाने के आरोप

Motihari, Bihar:फॉर्च्यूनर से पहुंचे दो लोगों ने पेंटर को शहर के महत्वपूर्ण जगहों पर विवादित स्लोगन लिखने का दिया जिम्मा ......गांधी संग्रहालय की दीवार पर विवादित स्लोगन से हड़कंप, पुलिस ने पेंटर को पकड़ा....... मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।शहर के ऐतिहासिक गांधी संग्रहालय की दीवार पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS को लेकर विवादित और आपत्तिजनक स्लोगन लिखे जाने का मामला सामने आया है।दीवार पर लिखे स्लोगन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली।मामले की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस तत्काल गांधी संग्रहालय परिसर पहुंची। पुलिस ने मौके का जायजा लिया और दीवार पर लिखे विवादित स्लोगन को मिटवा दिया।पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए यह पता लगाने की कोशिश तेज कर दी कि आखिर गांधी संग्रहालय की दीवार पर यह स्लोगन किसके कहने पर और किन परिस्थितियों में लिखा गया।इसी जांच के दौरान नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पेंटर को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक उसके पास से पेंट का डब्बा और ब्रश भी बरामद किया गया है। अब पुलिस उस व्यक्ति या उन लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, जिनके कहने पर दीवार पर यह विवादित स्लोगन लिखा गया। पुलिस की पूछताछ में पेंटर ने बताया है कि फॉर्च्यूनर से आये दो लोगों ने गांधी संग्रहालय और सिविल कोर्ट के दीवार सहित अन्य जगहों पर स्लोगन लिखने के लिए पैसा दिया था।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गांधी संग्रहालय जैसे ऐतिहासिक स्थल की दीवार पर विवादित संदेश लिखने के पीछे कौन लोग शामिल थे और इसकी मंशा क्या थी ? बाइट -- पेंटर (गिरफ्तार ) बाइट --- राजीव , थानाध्यक्ष,नगर थाना
0
0
Report
Advertisement

फागी नगरपालिका चेयरमैन चुनाव: भाजपा- कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला

Dudu, Rajasthan:फागी (जयपुर) दूदू विधानसभा में चेयरमैन की कुर्सी बनी डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा और पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर की प्रतिष्ठा का सवाल। फागी में नगरपालिका में चैयरमेन पद के लिए मतदान शुरू。 भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने किया चेयरमैन के लिए मतदान।‌ पंचायत समिति के बाहर सैकड़ों समर्थकों और कार्यकर्ताओं की लगी भीड़। पुलिस की सुरक्षा बढ़ाई, फागी में कांग्रेस से सुरेश जांगिड़ और भाजपा कजोड़ तिवारी है चेयरमैन के प्रत्याशी। 20 वार्डों में कांग्रेस ने 8 सीटों पर की जीत दर्ज, बीजेपी के खाते में आई 7 सीट। RLP ने 1 सीट पर दर्ज की जीत, निर्दलीयों ने भी 4 सीटें जीतकर मुकाबले को बनाया रोचक। मतदान के कुछ देर बाद घोषित होगा चेयरमैन का परिणाम।
0
0
Report

दिया कुमारी ने मोदी के विरोधी बयान को राजनीतिक शिष्टाचार के खिलाफ बताया

Jaipur, Rajasthan:जयपुर। राहुल गांधी की मिमिक्री को लेकर सामने आए विवाद पर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई टिप्पणी की निंदा की है। जयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री की नकल करना और इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना राजनीतिक शिष्टाचार के खिलाफ है। दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और उनके लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद और विरोध अपनी जगह हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा और व्यवहार की मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए。 उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री को लेकर इस तरह की टिप्पणी या उनकी नकल करना समाज में भी गलत संदेश देता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी की वह निंदा करती हैं。 ‘इस तरह की भाषा शोभा नहीं देती’ दिया कुमारी ने कहा कि किसी भी राजनीतिक व्यक्ति के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक दलों और नेताओं के बीच मतभेद हो सकते हैं, लेकिन विरोध दर्ज कराने के लिए भाषा की मर्यादा बनाए रखना जरूरी है。 मिमिक्री विवाद के संदर्भ में दिया कुमारी की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई टिप्पणी और उनकी कथित नकल को लेकर राजनीतिक बहस तेज है। बीजेपी नेताओं की ओर से इस मामले में आपत्ति जताई जा रही है。 दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री को लेकर इस तरह की टिप्पणी राजनीतिक शिष्टाचार के अनुरूप नहीं है और वह इसकी निंदा करती हैं।
0
0
Report
Advertisement

बगहा: कंस वध मेले में विवाद और वीडियो के बाद FIR दर्ज

Bagaha, Bihar:बगहाDESK… Location- Bagaha Report- Imran Aziz Format- AVO Visual Viral Video PS File 2109ZBJ_BAGA_VIRAL_R Anchor- बड़ी खबर बगहा से आ रहीं है जहाँ चौतरवा थाना क्षेत्र के मझौवा कोट माई स्थान में तीन दिवसीय कंस वध मेला का समापन हो गया। जहाँ मेले में विलुप्त होती मल्ल युद्ध की परंपरा को जीवंत करते हुए राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों ने अपने दांव-पेंच के साथ दम दिखाए। वहीं मेले के दौरान विवाद और मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में चाकूबाजी किए जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने चाकूबाजी की घटना से इनकार किया है। इस मामले में चौतरवा थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि कोट माई स्थान परिसर में विवाद के बाद मारपीट हुई थी जिसमें ईंट पत्थर चलनें कि सूचना मिली है। मामाले में बसवरिया निवासी अबीर अंसारी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है ।
0
0
Report

नल-जल बंद से आक्रोश, समस्तीपुर-ताजपुर मार्ग पर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

Samastipur, Bihar:एक महीने से नल-जल बंद, सड़क पर उतरे लोग। समस्तीपुर-ताजपुर मुख्य मार्ग पर आगजनी कर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन । समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के कर्पूरीग्राम चांदोपट्टी वार्ड नंबर-29 में एक महीने से नल-जल की व्यवस्था ठप होने से नाराज स्थानीय लोगों ने सोमवार को समस्तीपुर-ताजपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। काफी देर तक जाम रहने के बावजूद जब नगर निगम का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो आक्रोशित लोगों ने सड़क पर आगजनी कर नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। समस्तीपुर-ताजपुर मुख्य मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों का कहना था कि वार्ड में लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की समस्या बनी हुई है, लेकिन शिकायत और आवेदन देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्थानीय महिला कैलाशी देवी ने बताया कि पंचायत के नगर निगम में शामिल होने के बाद से ही इलाके की स्थिति खराब है। पिछले करीब एक महीने से नल-जल की आपूर्ति बंद है। इसके अलावा बिजली की समस्या और जलजमाव से भी लोग परेशान हैं। उनका कहना है कि आसपास के इलाकों में नाली का निर्माण हो चुका है, लेकिन वार्ड-29 में अब तक नाली का निर्माण नहीं कराया गया है।कैलाशी देवी के मुताबिक, स्थानीय लोग अपनी समस्याओं को लेकर कई बार आवेदन दे चुके हैं, लेकिन जब कहीं से समाधान नहीं मिला तो मजबूर होकर सड़क जाम करना पड़ा।घंटों तक सड़क जाम रहने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद लोगों ने सड़क जाम समाप्त किया और यातायात बहाल हो सका। स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से नल-जल की व्यवस्था तत्काल बहाल करने के साथ-साथ बिजली, जलजमाव और नाली निर्माण की समस्या का भी समाधान कराने की मांग की है। बाइट: कैलाशी देवी, स्थानीय महिला
0
0
Report
Advertisement

बक्सर भाजपा विधायक के गम्भीर आरोप: कर्जा और विकास के बीच सियासी घमासान

Buxar, Bihar:बक्सर पहुँचे भाजपा विधायक विनय बिहारी ने अपनी ही पार्टी और सरकार पर सवाल खड़े किए। विनय बिहारी ने भोजपुरी अंदाज में कहा केतना कर्जा खइबअ ऐ राजा, केतना कर्जा खइब। कर्जा खा के विकास कइसे करबअ ऐ राजा। मैं मीडिया के सामने बोल रहा हूं, इसका क्या नतीजा होगा? कम बोलने से वोट कटता है, ज्यादा बोलने से टिकट कटता है और बहुत ज्यादा बोलने से गर्दन कटती है। पता नहीं मेरे साथ क्या होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के समय लोगों के बीच पैसे बांटकर वोट लिया गया और अब कर्ज के सहारे विकास की रूपरेखा तैयार की जा रही है। हालांकि उन्होंने अपने आरोपों के समर्थन में कोई दस्तावेज या आंकड़ा प्रस्तुत नहीं किया। इशारों में कहा कि सरकार के पास विकास कार्यों के लिए पर्याप्त फंड नहीं है। उनका सवाल था कि जब पहले विकास के काम हो रहे थे और उसका असर दिखाई दे रहा था, तो चुनाव के समय लोगों के खाते में दस-दस हजार रुपये क्यों भेजे गए।
0
0
Report
Advertisement

दिया कुमारी ने मिमिक्री विवाद पर मोदी के बयान की निंदा की

Jaipur, Rajasthan:जयपुर। राहुल गांधी की मिमिक्री को लेकर हुए विवाद पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की नकल करना और इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना राजनीतिक शिष्टाचार के खिलाफ है। दीया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल गलत है और इससे समाज में भी गलत संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई इस टिप्पणी की वह निंदा करती हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन इस तरह की भाषा किसी को शोभा नहीं देती। बाइट-दीया कुमारी,डिप्टी CM
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top