Back
बुराड़ी में वोट चोरी के आरोप: कांग्रेस ने जांच की मांग की
NANasim Ahmad
Nov 07, 2025 08:01:38
Delhi, Delhi
दिल्ली के बुराड़ी इलाके से बड़ा चुनावी विवाद सामने आया है। कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोट डालने के बाद वही लोग बिहार में जाकर दोबारा मतदान कर रहे हैं। इस मुद्दे ने अब राजनीतिक गर्मी बढ़ा दी है.
दिल्ली के बुराड़ी इलाके में कांग्रेस नेता मंगेश त्यागी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा नेताओं पर वोट चोरी का आरोप लगाया है। त्यागी का कहना है कि भाजपा से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं ने पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया और अब बिहार विधानसभा चुनाव में जाकर दोबारा मतदान किया है, जो सीधे तौर पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है.
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंगेश त्यागी ने कई संदिग्ध वोटर आईडी कार्ड भी मीडिया के सामने रखे और चुनाव आयोग से जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर जांच होती है, तो ऐसे कई नाम सामने आएंगे जिन्होंने दो राज्यों में एक ही समय पर वोट डाला है।यह लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ है। जो लोग दिल्ली में वोट डाल चुके हैं, वो बिहार जाकर दोबारा मतदान कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मंगेश त्यागी ने बुरााड़ी के कदिपुर निवासी भाजपा कार्यकता चंदन राज व चंदन विहार निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा पर दो बार मतदान करने का आरोप लगाया जिनके दिल्ली के वोटर आईडी नंबर भी बताएं।
इस आरोप के बाद बुराड़ी की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं भाजपा ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। अब देखना होगा कि कांग्रेस की शिकायत के बाद चुनाव आयोग क्या कदम उठाता है और क्या वास्तव में वोट चोरी के इस कथित मामले की जांच होती है या नहीं। बुराड़ी में फिलहाल इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है.
2
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
AVArun Vaishnav
FollowNov 07, 2025 10:25:360
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 07, 2025 10:24:300
Report
NPNishit Pancholi
FollowNov 07, 2025 10:24:180
Report
SPSanjay Prakash
FollowNov 07, 2025 10:23:570
Report
JSJitendra Soni
FollowNov 07, 2025 10:22:320
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowNov 07, 2025 10:22:200
Report
RJRahul Joshi
FollowNov 07, 2025 10:21:580
Report
AKAlok Kumar
FollowNov 07, 2025 10:21:410
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowNov 07, 2025 10:21:220
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowNov 07, 2025 10:21:090
Report