Back
इनेलो के रामपाल माजरा- संपत सिंह: भाजपा के विकल्प का मार्ग दिखाने का दावा
VRVIJAY RANA
Nov 05, 2025 08:37:55
Chandigarh, Chandigarh
चंडीगढ़
इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि हरियाणा की राजनीति में बड़ा धमाका होने जा रहा है। जिन्होंने चौधरी देवीलाल के साथ काम किया उनके साथ लड़ाई लड़ी। चौधरी देवीलाल ने प्रोफेसर संपत सिंह को वित्त मंत्री बनाया। ये उनके नवरत्नों में शामिल थे। आज संपत सिंह हमारे बीच मौजूद हैं। मैं उनका स्वागत करता हूं। आज गुरुपर्व भी है। गौरव संपत सिंह का भी स्वागत है。
इस मौके पर प्रोफेसर संपत सिंह ने कहा कि मैं अभय चौटाला और रामपाल माजरा का धन्यवाद करता हूं। उन्होंने मुझे काम करने के लिए मंच दिया। मैं जो शिक्षा और अनुभव चौधरी देवीलाल के साथ रहतो हुए हासिल किया था। इसके लिए काम करने के लिए मुझे प्लेटफार्म दिया है। मेरा एक सपना है, बहुत कौशिश की गई कि हरियाणा में भाजपा का विकल्प ढूंढा जाए। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब मेरा यही लक्ष्य है मेरी अपनी पार्टी इनेलो हरियाणा में भाजपा के सामने एक अच्छा विकल्प बने। लोग जो बदलना चाहते हैं हम उस बदलाव की राह पर चलें।
पिछले 16 सालों में हरियाणा के लोगों को ठगा गया है। राहुल गांधी बार बार एससी बीसी और वोट चोरी की बात करते हैं। यह सारी बातें मैंने अपने इस्तीफे में लिखें है। मेरा लिए बुरा दिन था जब मैं इनेलो छोड़ कर कांग्रेस में गया था। कांग्रेस में कई लोगों ने मुझे घर बैठाने की कोशिश की। मेरी वजह से ये 5-6 सीटें जीते।
मुझे कहीं कोई जगह नहीं दी गई। साल 2016 के राज्यसभा चुनाव के बारे में क्षए बोलते नहीं हैं और वोट चोरी की बात करते हैं। इन्होंने राज्यसभी चुनाव में पेन बदला। वो किसने बदला था। और ये वोट चोरी की बात करते हैं। अपने बेटे को राज्यसभा भेजा।
जब आपको सीएम बनाया आपने कृष्ण हुड्डा का इस्तीफा लिया। फिर अपने बेटे को चुनाव लड़ा दिया।
इन चुनावों में जीतने वाले लोगों की टिकटें काट दी और जिनके पास धन बल था उसको टिकट दे दिए। कुमारी सैलजा के खिलाफ टिप्पणी की गई। इन्होंने कारवाई करने की जगह उसे वायरल किया। फिर आप एससी बीसी की बात करते हैं。
एक बार 80 के दशक में चौधरी देवीलाल के पास 8 विधायक थे तब मैं भी उनके साथ आ गया था। चौधरी देवीलाल ने हाथ पकड़ कर मुझे राजनीति सिखाई। मैं पद छोड़ता था वो देते थे। मैं करता था कि सब आप मुझे ही देते हो बाकी नेता नाराज हो जाएंगे।
लेकिन वो फिर भी मुझ पर ही विश्वास करते थे।
उन्होंने कैसिनो एक्ट बंद किया था। क्योंकि इससे गरीबों को नुक्सान हो सकता था。
चौधड़ी देवीलाल 9 विधायकों के साथ चले थे। 1987 में 85 पर आगे निकल गए। अलग अलग लोगों को लेकर आए।
कांग्रेसी एक परिवार में आकर कैदी बन गए। मैं एक साल से इंतजार कर रहा था। हमें लग रहा था कि चुनाव के बाद पार्टी में बदलाव आएगा। लेकिन फिर उसी परिवार को वापिस लाया गया। तो ये पार्टी कहां रह गई।
कांग्रेस के पास 37 विधायक हैं। लेकिन ये क्या कभी सड़क पर दिखे। 4 महीने से किसानों के घर और खेत डूबे हुए हैं। इन्होंने क्या किया। किसानों को खाद नहीं मिल रहा।
सरकार एचकेआरएन के माध्यम से युवाओं का शोषण कर रही है। इन्होंने इसके खिलाफ क्या किया। आज इनेलो के पास दो विधायक हैं। लेकिन मेरी तरफ से यह संकल्प है कि मैं इसे उठाने का काम करूंगा और इनेलो को एक विकल्प बनाऊंगा।
जहां निजीकरण आता है मतलब वहां सरकार फेल है। यूनिवर्सिटी 22 खोल दी। यूनिवर्सिटी को फंड नहीं दे रहे लोन दे रहे हैं। कालेज बंद हो रहे हैं क्योंकि कोर्स एक जैसे हैं।
प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं खराब हैं प्राइवेट अस्पतालों में मुफ्त इलाज बंद कर दिया। सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं नहीं हैं。
हरियाणा के सबसे बुरे हालात हैं। हमारे युवाओं को विदेशों में मारा जा रहा है।उन्हें वापिस भेजा जा रहा है。
अकेले उचाना में आजाद उम्मीदवारों को रूप में 60 हजार वोट चोरी हुई है। उन लोगों ने किसने खड़ा किया। आपने ही किया。
जब चौधरी साहब का निधन हुआ था। उन्होंने कहा था कि पार्टी आप संभालोगे। मुझे ऐसा लग रहा कि वो मेरे बड़े मुझ से कुछ मांग रहे हैं बल्कि मुझे आदेश दे रहे हैं।
एक बार फिर अभय चौटाला और उन्य नेताओं फिर धन्यवाद
चंडीगढ़
संपत सिंह को इनेलो पार्टी का राष्ट्रीय संरक्षक बनाया गया
चौधरी संपत सिंह और रामपाल माजरा को पार्टी छोड़ने के लिए अजय चौटाला ने मजबूर किया - अभय चौटाला
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SPSanjay Prakash
FollowNov 05, 2025 11:06:390
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 05, 2025 11:06:22Noida, Uttar Pradesh:2c ने पूरे प्लेटफार्म को लेकर एक लंबा वाक थ्रू मांगा था वो भी भेज दिया है
0
Report
RSRAhul Sisodia
FollowNov 05, 2025 11:06:140
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
FollowNov 05, 2025 11:06:050
Report
SSSHARVAN SHARMA
FollowNov 05, 2025 11:05:580
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowNov 05, 2025 11:05:400
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowNov 05, 2025 11:05:110
Report
JSJitendra Soni
FollowNov 05, 2025 11:04:560
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowNov 05, 2025 11:04:400
Report
ASABDUL SATTAR
FollowNov 05, 2025 11:04:270
Report
KAKapil Agarwal
FollowNov 05, 2025 11:04:150
Report
DRDamodar Raigar
FollowNov 05, 2025 11:03:570
Report
ACAshish Chauhan
FollowNov 05, 2025 11:03:440
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 05, 2025 11:03:340
Report
SSSAURABH SAURABH
FollowNov 05, 2025 11:03:220
Report