Back
हरियाणा डीजीपी का संदेश: शांतिपूर्ण प्रदर्शनों से लोकतंत्र मजबूत करें
VRVIJAY RANA
Oct 18, 2025 03:49:02
Chandigarh, Chandigarh
हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह ने जारी किया एक और संदेश
कहा कि मैं चाहूँगा कि आप समझें कि अहिंसक धरना, प्रदर्शन, जुलूस, रोष मार्च इत्यादि प्रजातंत्र की व्यवस्था हैं। लाठी-डंडा अंग्रेज़ों की भाषा थी। निरंकुश तंत्र था। Shoshण में जुटे थे। लोगों के समूह को ख़तरनाक समझते थे। सबक़ सिखाने के लिए जलियाँवाला बाग कांड तक कर गए। युवा-बहुल स्वतंत्र भारत में बात-बात पर बल-प्रयोग कोई बुद्धि की बात नहीं है। ये हमारे नागरिक हैं। इन्हें नियम के अनुसार चलने के प्रेरित-प्रशिक्षित करना हमारा ही काम है।
अच्छा होगा कि आप खेल-कूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से नियमित 'क्राउड होस्टिंग' करें। इससे आप युवाओं से जुड़ेंगे, उन्हें सही रास्ते चलने के लिए प्रेरित कर पायेंगे। इससे आपको भीड़ के संरचना और स्वभाव के बारे में भी फर्स्ट-हैंड पता चलता रहेगा। समाज में सकारात्मक प्रभाव रखने वाले लोगों से गठजोड़ बनेगा। व्यवस्था सुचारू रखने में सहायता मिलेगी।
आपराधिक प्रवृत्ति के मतलब-परस्त लोग अपनी स्वार्थ-पूर्ति के लिए अक्सर इन प्रजातांत्रिक व्यवस्थाओं का दुरुपयोग करते हैं। लोगों को बहका कर तोड़ फोड़ और आगज़नी पर उतर आते हैं। कभी-कभी इनके तार दुश्मन देशों से भी जुड़े होते हैं। ऐसे असामाजिक तत्त्वों की पहचान करें। इनकी आपराधिक गतिविधियों को उजागर करें और इन्हें जेल से बाहर आने ही ना दें।
मैंने निदेशक, पुलिस अकादमी को कहा है कि वे आपके लिए 'प्रोटेस्ट क्राउड मैनेजमेंट' पर एक शॉर्ट-टर्म कोर्स डिज़ाइन करें। इससे आप सीख पायेंगे कि 'क्राउड' और 'मॉब' में क्या फ़र्क़ है, कैसे एक उत्तेजित भीड़ को शांत किया जा सकता है।
मैं चाहूँगा कि आप ये समझें कि सरकार एक तंत्र हैं जो लोगों द्वारा और लोगों के लिए बनाई गई है। आप इसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। पब्लिक डीलिंग में घमंड और बदजुबानी ना लायें। एप्रोच प्रॉब्लम-सॉल्विंग रखें। लोगों को शांत रखने के जुगत भिड़ायें।
ये समझें कि आपका काम विधि अनुसार व्यवस्था बनाये रखनी है ताकि गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा दूर करने और जन-कल्याण के अन्य कार्य में लगा तंत्र अपना काम निर्बाध करता रहे。
5
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NPNavratan Prajapat
FollowOct 18, 2025 12:34:260
Report
TSTushar Srivastava
FollowOct 18, 2025 12:34:14Lucknow, Uttar Pradesh:अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई; 26 लाख से भी अधिक दीप जलाए जाएंगे, जिसमें 21 लाख दीपक एक साथ जलेगा, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड होगा。
0
Report
VKVishal Kumar
FollowOct 18, 2025 12:34:070
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowOct 18, 2025 12:33:510
Report
SKSundram Kumar
FollowOct 18, 2025 12:33:400
Report
JAJhulan Agrawal
FollowOct 18, 2025 12:33:190
Report
AVArun Vaishnav
FollowOct 18, 2025 12:33:070
Report
0
Report
ANAJAY NATH
FollowOct 18, 2025 12:31:230
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowOct 18, 2025 12:30:480
Report
AKAshok Kumar1
FollowOct 18, 2025 12:30:36Noida, Uttar Pradesh:कोई सीएम रेखा गुप्ता जी को बताए , होली तो चली गई , अब दिवाली आ गई। फ्री सिलेंडर कब मिलेंगे ????
0
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowOct 18, 2025 12:30:300
Report
Mau, Uttar Pradesh:मऊ के साईं नर्सिंग कालेज में मनाया गया दीपोत्सव। जिसमें छात्रों ने रामलीला किया और दीपावली का जश्न मनाया।
0
Report
2
Report
PKPushpender Kumar
FollowOct 18, 2025 12:27:282
Report