Back
हरियाणा: 1984 दंगों के पीड़ित परिवारों को अनुबंध नौकरी, नीति में बड़ा बदलाव
VRVIJAY RANA
Dec 10, 2025 09:50:41
Chandigarh, Chandigarh
चंडीगढ़ ब्रेकिंग
हरियाणा सरकार ने अनुबंध कर्मचारियों की नियुक्ति नीति में किया बड़ा बदलाव
1984 दंगा प्रभावित परिवारों को मिलेगा रोजगार
हरियाणा सरकार ने अनुबंध कर्मियों की नियुक्ति नीति, 2022 में महत्वपूर्ण संशोधन किया है
इस संशोधन के तहत 1984 के सिख विरोधी दंगों में मारे गए हरियाणा के नागरिकों के परिजनों को अनुकंपा आधार पर अनुबंध पर नौकरी मिलेगी
इसको लेकर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने अधिसूचना जारी की है
संशोधित प्रावधानों के अनुसार, संबंधित सरकारी नियमों में “परिवार” की मौजूदा परिभाषा के बावजूद, 1984 के सिख विरोधी दंगों में मारे गए व्यक्ति के परिवार का सर्वसम्मति से चिन्हित एक वर्तमान सदस्य हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से अनुबंध नियुक्ति के लिए पात्र होगा
इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा कि घटना हरियाणा में हुई या राज्य से बाहर। ऐसी नियुक्ति एचकेआरएन द्वारा निर्धारित लेवल-1, लेवल-2 अथवा लेवल-3 के तहत उपयुक्त पद पर, निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता मानदंडों के अनुसार की जाएगी
अधिसूचना में यह भी प्रावधान किया गया है कि भविष्य में यदि उस विभाग में, जहां संबंधित अनुबंध कर्मचारी तैनात है, सभी पद भर जाते हैं, तो ऐसे कर्मचारी को समान पदों की मांग (इंडेंट) प्राप्त होने पर किसी अन्य विभाग में समायोजित किया जाएगा। यह समायोजन एचकेआरएन द्वारा संबंधित विभागों के परामर्श से किया जाएगा। यदि किसी भी विभाग से ऐसी मांग उपलब्ध नहीं होती है, तो एचकेआरएन अपने प्रतिष्ठानों में उपयुक्त पद पर कर्मचारी को समायोजित करेगा。
यह संशोधन 30 जून, 2022, 26 अक्टूबर, 2023 तथा 13 मई, 2025 की पूर्ववर्ती अधिसूचनाओं में आंशिक संशोधन के रूप में जारी किया गया है तथा इसका उद्देश्य नीति के अनुकंपा और मानवीय ढांचे को और अधिक सुदृढ़ करना है।
सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्डों, निगमों एवं सार्वजनिक उपक्रमों के प्रबंध निदेशकों, मुख्य प्रशासकों एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारियों, मंडल आयुक्तों, उपायुक्तों, उप-मंडल अधिकारियों (नागरिक), विश्वविद्यालयों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने और संशोधित नीति کا अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PCPranay Chakraborty
FollowDec 10, 2025 12:21:010
Report
TSTripurari Sharan
FollowDec 10, 2025 12:20:520
Report
BSBhanu Sharma
FollowDec 10, 2025 12:20:410
Report
JPJai Pal
FollowDec 10, 2025 12:20:29Haldwani, Uttar Pradesh:राहुल के किरदार
पर कंगना का वार !
0
Report
JPJai Pal
FollowDec 10, 2025 12:20:230
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 10, 2025 12:19:370
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 10, 2025 12:19:270
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 10, 2025 12:19:150
Report
ASAkash Sharma
FollowDec 10, 2025 12:18:530
Report
AMAnkit Mittal
FollowDec 10, 2025 12:18:340
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowDec 10, 2025 12:18:260
Report
AKAjay Kashyap
FollowDec 10, 2025 12:18:140
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowDec 10, 2025 12:16:380
Report
ADAbhijeet Dave
FollowDec 10, 2025 12:16:160
Report
BSBhanu Sharma
FollowDec 10, 2025 12:15:570
Report