Back
कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर कुरुक्षेत्र से: खड़गे-राहुल गांधी मिशन बनाम भाजपा भ्रष्टाचार
VRVIJAY RANA
Jan 07, 2026 07:40:24
Chandigarh, Chandigarh
कांग्रेस की ओर से एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें हरियाणा और उत्तराखंड के जिला अध्यक्षों को बुलाया जाएगा। यह प्रशिक्षण शिविर 13 से 22 जनवरी के बीच कुरुक्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी भी शामिल होंगे। थानेसर से कुरुक्षेत्र विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर उनके ही विधानसभा क्षेत्र में होगा। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि इस शिविर का आयोजन भगवान कृष्ण की धरती कुरुक्षेत्र से होगा। जिस तरह भाजपा लोगों पर अन्य कर रही है उनके अधिकारों का हनन किया जा रहा है। इस शिविर में सरकार के खिलाफ कांग्रेस की आगे की रणनीति तैयार की जाएगी और सभी को रणनीति के बारे में बताया जाएगा। मनरेगा को लेकर उन्होंने कहा कि मनरेगा गरीबों को रोजगार देने की योजना थी जिसे मौजूदा सरकार खत्म कर रही है। सरकार चाहती है कि गरीब लोग उन पर ही निर्भर रहे स्वावलंबी ना बने। आज सरकार कांग्रेस राज की बात کرتی है और भ्रष्टाचार के आरोप लगाती है। पिछले 11 सालों से हरियाणा में भाजपा की सरकार है तो भाजपा ने इस भ्रष्टाचार के खिलाफ क्या किया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
33
Report
0
Report
बाराबंकी टोलप्लाजा पर अधिवक्ता पर जानलेवा हमला को लेकर जखनिया बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
0
Report
सोफीपुर में बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़ को लेकर गांव में आक्रोश, प्रशासन ने समझाबुझा कर कराया..
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report