Back
चंडीगढ़ के लोग मांगते हैं नीड बेस चेंज, हेरिटेज टैग हटाने और विधानसभा चाहिए
VRVIJAY RANA
Feb 28, 2026 14:19:20
Chandigarh, Chandigarh
ज़ी न्यूज़ के खास कार्यक्रम ज़ी जन संवाद में इस बार चंडीगढ़ के लोगों ने खुद के और अपने शहर से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए. लोगों ने उम्मीद की , कि यह मुद्दे सरकार तक पहुंचेंगे ताकि इनका समाधान हो सके।
चंडीगढ़ के लोगों ने जो मुद्दे उठाए उनमें से Need Base Changes का एक बड़ा मुद्दा उठाया. लोगों ने कहा कि जो चंडीगढ़ के निवासी हैं जिनका चंडीगढ़ में अपना घर है. वह अपने घर में कोई बदलाव नहीं कर सकते. हर घर में रह रहे परिवार का आकार बढ़ता है. लेकिन जब चंडीगढ़ के लोग यह सोचते हैं कि वह अपने घर में एक नया कमरा बना लें । ताकि परिवार के सदस्य वहां पर रह सके. लेकिन चंडीगढ़ में ऐसा नहीं किया जा सकता. अगर कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाती है उसे नोटिस भेजे जाते हैं । जबकि वह अपने ही घर में यह बदलाव करना चाहता है। चंडीगढ़ के लोग अपने घर के मालिक होते हुए भी किराएदारों की तरह रहते हैं. लोगों ने मांग की है कि उन्हें नीड बेस चेंज यानी घरों में जरूरत के हिसाब से बदलाव करने की अनुमति दी जाए।
इन लोगों ने कहा कि चंडीगढ़ पर हेरिटेज सिटी का टैग लगा दिया गया है जिस वजह से यहां पर बदलते समय के साथ जो काम होने चाहिए वह नहीं हो पा रहे इसलिए हमारी मांग है कि चंडीगढ़ को हेरिटेज शहर ना माना जाए ताकि हेरिटेज की वजह से जो विकास कार्य रुके हैं उन्हें पूरा करवाया जा सके। एक शहर को बदलते समय के साथ कई तरह के प्रोजेक्ट्स की जरूरत होती है लेकिन चंडीगढ़ में इन प्रोजेक्ट्स को शुरू नहीं किया जा सकता है। इसलिए चंडीगढ़ को हेरिटेज सिटीज से बाहर निकाला जाए।
इसके अलावा लोगों ने कहा कि चंडीगढ़ का राजनीतिक ढांचा बहुत कमजोर है नेतृत्व के मामले में यहां पर सिर्फ एक सांसद होता है या फिर नगर निगम।
चंडीगढ़ सीधा केंद्र सरकार के अधीन आता है और जब चंडीगढ़ में कोई योजना या कोई प्रोजेक्ट शुरू करना होता है। तो उसकी अनुमति केंद्र से लेनी पड़ती है । लेकिन केंद्र तक पहुंचना वहां से अनुमति लेना आसान काम नहीं है। इसमें बहुत समय लग जाता है । लोग चाहते हैं कि यहां पर भी दिल्ली की तरह विधानसभा हो, विधायक हो, मुख्यमंत्री बने ताकि चंडीगढ़ शहर अपनी योजनाओं को जल्द पूरा कर सके।
इसके अलावा लोगों ने कहा कि चंडीगढ़ में ट्रैफिक बहुत बढ़ चुका है यहां पर इतनी जनसंख्या नहीं है। जितनी यहां पर गाड़ियां। हर घर में दो से तीन गाड़ियां हैं। इन लोगों ने कहा कि चंडीगढ़ शहर जब बनाया गया था तो यह 5 लाख लोगों के लिए बनाया गया था लेकिन अब जनसंख्या 14 से 15 लाख पहुंच चुकी है जिस वजह से शहर पर भार बढ़ गया है। यहां वहां बहुत ज्यादा है सड़कों पर जाम लग जाता है। गाड़ियां खरीदने को लेकर भी करने चाहिए कड़े कानून।
चंडीगढ़ में जल्द बनी चाहिए मेट्रो।
चंडीगढ़ देशभर में स्वच्छता के लिए जाना जाता है लेकिन यहां पर चंडीगढ़ को दो भागों में बांट दिया गया है। उत्तरी सेक्टर जो सेक्टर 1 से सेक्टर 35 तक है और दक्षिणी सेक्टर जो सेक्टर 36 से सेक्टर 60 तक है। उत्तरी सेक्टर में बहुत अच्छी सफाई होती है लेकिन दक्षिणी सेक्टरों को अनदेखा किया जा रहा है ।वहां पर सफाई व्यवस्था इतनी अच्छी नहीं है।
अगले मुद्दे को उठाते हुए लोगों ने कहा कि चंडीगढ़ में रेहडी फड़ी लगाने वाले बहुत से लोग आ चुके हैं। इस वजह से चंडीगढ़ में अपराध भी बढ़ रहा है यह लोग अपराध करके गायब हो जाते हैं पुलिस के पास इन लोगों का कोई रिकॉर्ड नहीं होता। यहां तक की रोहिंग्या भी चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं।
चंडीगढ़ के लोगों ने चंडीगढ़ में लगे अत्यधिक सीसीटीवी कैमरे से भी आपत्ति जताई है। चंडीगढ़ में हर सड़क और चौक चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।
इन लोगों ने कहा कि चंडीगढ़ में इतनी ज्यादा सीसीटीवी कैमरे हैं कि अगर सड़क पर अगर थोड़ी सी भी गलती होती है तो तभी चालान घर पहुंच जाता है।
इन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में सड़कों पर पुलिस कर्मियों द्वारा चालान काटने की रोक है। लेकिन कैमरों से ज्यादा चालान कट रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 28, 2026 15:47:130
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowFeb 28, 2026 15:46:440
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 28, 2026 15:46:340
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 28, 2026 15:46:120
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowFeb 28, 2026 15:45:580
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 28, 2026 15:45:510
Report
TSTripurari Sharan
FollowFeb 28, 2026 15:45:360
Report
ANAbhishek Nirla
FollowFeb 28, 2026 15:45:260
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 28, 2026 15:45:150
Report
MDMahendra Dubey
FollowFeb 28, 2026 15:36:090
Report
DSDeepesh shah
FollowFeb 28, 2026 15:35:530
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowFeb 28, 2026 15:34:270
Report
SLSanjay Lohani
FollowFeb 28, 2026 15:34:130
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 28, 2026 15:34:000
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowFeb 28, 2026 15:33:440
Report
