icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
RZRajnish zee3 Oct 2025, 03:19 pm

बिहार कैबिनेट ने शिक्षा और छात्रवृत्ति के लिए बड़े फैसलों से कॉलेजों को राहत दी

Patna, Bihar:पटना बिहार कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को पटना के पुराना सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में आयोजित हुई जिसमें 129 एजेंडों पर मुहर लगी बिहार सरकार शिक्षा विभाग ने बढ़ाया राशि वित्तीय वर्ष 2025-26 से राज्य योजना के अन्तर्गत बिहार राज्य में पूर्व से संचालित महादलित, दलित एवं अल्पसंख्यक अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के तहत कार्यरत शिक्षा सेवक / शिक्षा सेवक (तालीमी मरकज) को वर्त्तमान में प्रतिवर्ष शिक्षण सामग्री मद में दी जा रही राशि 3405/- (तीन हजार चार सौ पाँच रु०) को बढ़ाकर 12000/- (बारह हजार रु०) (एक thousand प्रति माह की दर से) प्रति केन्द्र करने एवं डिजिटल गतिविधियों के सम्पादन हेतु स्मृट फोन क्रय करने के लिए प्रत्येक शिक्षा सेवक/शिक्षा सेवक (तालीमी मरकज) को सहायता राशि एक मुश्त 10000/- (दस हजार रु०) की स्वीकृति के सम्बन्ध में। लाभान्वित केन्द्र 20000 शिक्षा सेवक तथा 10000 शिक्षा सेवक (तालीमी मरकज) अतिरिक्त भार - स्मार्ट फोन 30000 केन्द्र के लिए 10000 प्रति शिक्षा सेवक 30 करोड़ शिक्षण सामग्री पूर्व में 3405/- रु० प्रति शिक्षा सेवक / तालीमी मरकज प्रस्तावित - 12000/- रु० प्रति शिक्षा सेवक / तालीमी मरकज अन्तर- 8595/- रु० अतिरिक्त भार 30000 x 8595 = 25.7850 करोड़ कुल अतिरिक्त भार - 30.00 करोड़ + 25.7850 करोड = 55.7850 करोड़ बिहार के सभी प्राथमिक मध्य और माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा एक से दसवीं में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री बालक बालिका छात्रवृत्ति योजनाओं की वर्ष 2013 में शुरू की गई स्कॉलरशिप को बढ़ाया गया पहली से चौथी तक के छात्रों को 600 रुपए के बदले अब 1200 रुपए छात्रवृत्ति दी जाएगी पांचवी से छठी वर्ग के छात्रों को 1200 से बढ़कर अब 2400 रुपए छात्रवृत्ति दी जाएगी सातवीं और आठवीं वर्ग के छात्रों को 1800 रुपए के बदले अब बढ़ी हुई राशि 3600 रुपए दी जाएगी नवमी और दसवीं के छात्रों को 1800 रुपए से बढ़ी हुई राशि अब 3600 रूपये दी जाएगी कैबिनेट की बैठक में कला संस्कृति और युवा विभाग के प्रस्ताव पर बिहार में फिल्म और नाट्य संस्थान की स्थापना किए जाने को लेकर सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई बिहार कृषि विभाग दिए आशुलिपिक संवर्ग के लिए 218 नए पद सृजन की स्वीकृति कृषि विभाग के तहत तिलहन फसलों को बढ़ावा देने के लिए 2025 2026 वित्तीय वर्ष में राष्ट्रीय खाद्य तेल तिलहन मिशन के तहत 25 करोड़ 85 लाख 3100 रुपए की योजना की स्वीकृति वित्तीय वर्ष 202526 में चतुर्थ कृषि रोड मैप के तहत खाद्य और पोषण सुरक्षा को लेकर रवि मौसम में मसूर फसल को बढ़ावा देने के लिए 95 करोड़ 85 लाख 6600 निकासीबी है की स्वीकृति कैबिनेट को बैठक में सातवीं केंद्रीय पुनरीक्षित वेतन संरचना में वेतन पेंशन प्राप्त कर रहे राज्य सरकार के सरकारी सेवकों पेंशन भोगियों पारिवारिक पेंशन भोगियों को 1 जुलाई 2025 के प्रभाव से 55 फ़ीसदी के बदले 58 फ़ीसदी महंगाई भत्ता राहत का भुगतान और इससे संबंधित संकल्प प्रारूप की स्वीकृति पटना के लोदीपुर में एसटीएफ मुख्यालय भवन निर्माण के लिए तकनीकी अनुमोदित 6311 लाख रुपए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई भवन निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्य करने वाले सभी संविदागत कर्मियों के मानदेय में राज्य योजना मद से 10% प्रोत्साहन राशि की स्वीकृति मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार का कार्यालय में राज्य स्कीम से निर्माण की स्वीकृति और उस निर्माण कार्य पर कुल 9 करोड़ 15 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति पटना के करबिगहिया क्षेत्र में स्थित निष्क्रिय विद्युत ताप ऊर्जा शक्ति घर को पर्यटन, शैक्षिक शोध और विरासत संरक्षण के उद्देश्य से ऊर्जा संग्रहालय में विकसित करने को लेकर सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई बिहार सिविल कोर्ट, कोर्ट मेनेजर चयन नियुक्ति और अन्य सेवा शर्त नियमावली 2025 की स्वीकृति बिहार उच्च न्यायालय सेवा संशोधन नियमावली 2025 की स्वीकृति बिहार सिविल सेवा न्यायिक शाखा प्रशिक्षण और विभागीय परीक्षा संशोधन नियमावली 2025 की स्वीकृति सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई जिसके तहत निबंध कोर्ट और केस मैनेजमेंट का एक पद, जिला न्यायाधीश कोटा से उपनिवंधक कोर्ट और केस मैनेजमेंट का एक पद और असैनिक न्यायाधीश से एक सहायक निबंधक एक पद यानी कुल तीन पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई स्वास्थ्य विभाग के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत आशा कार्यकर्ता और आशा फैसिलेटर के पारितोषिक में बढ़ोतरी और ममता कार्यकर्ताओं के प्रोत्साहन राशि में वृद्धि के संबंध में निर्गत किए गए संकल्प 6 अगस्त 2025 को उसे 1 जुलाई 2025 की तिथि से प्रभावि किए जाने की स्वीकृति कैबिनेट की बैठक बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के क्रियान्वयन को लेकर चार लाख रुपए का शिक्षा ऋण सभी आवेदकों के लिए ब्याज रहित होना 200000 रुपए तक के ऋण को अधिकतम 60 मासिक किस्तों में 5 वर्ष इसे बढ़ाकर अधिकतम 84 मासिक किस्तों में यानी 7 वर्ष साथ ही 2 लाख से ऊपर के ऋण राशि को 84 मासिक किस्तों से बढ़कर अधिकतम 120 मासिक किसको यानी 10 वर्ष में वापस किया जाना इसे स्वीकृति दी गई है यदि आवेदक की मृत्यु हो जाती है तो बची हुई राशि को माफ कर दिया जाएगा सेना के सेवानिवृत चालकों की स्वीकृत मानदेय की राशि प्रति माह 25750 से बढ़कर 30000 रुपए प्रति माह करने की स्वीकृति दी गई
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रतनपुर की डेयरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग का अचानक छापा, नमूने लिए गए

Aligarh, Uttar Pradesh:रतनपुर स्थित 'राधिका एवं श्याम बाबा डेयरी' पर विभाग की टीम ने अचानक मारा छापा। मिलावट की आशंका पर करीब 800 लीटर दूध और 500 लीटर घी की जांच के लिए दो नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत सैंपल जांच के लिए भेजे गए, रिपोर्ट के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई। जल निकासी की समस्या सुलझाने के लिए संचालक ने डेयरी परिसर में ईटीपी प्लांट लगाने की कही बात। नाली तोड़कर सीमेंटेड टैंक में पानी डायवर्ट किया गया, टैंकर से निस्तारित होगा गंदा पानी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने डेयरी संचालक को स्वच्छता व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने की हिदायत दी। जल निकासी और त्वरित निस्तारण के लिए की गई कार्रवाई का वीडियो अधिकारियों को कराया गया उपलब्ध। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस अचानक कार्रवाई से क्षेत्र के डेयरी संचालकों में मचा हड़कंप। थाना खैर क्षेत्र के रतनपुर स्थित 'राधिका एवं श्याम बाबा डेयरी का मामला
0
0
Report

वाराणसी के रुस्तमपुर में आजाद मिश्रा की पीट-पीटकर हत्या, पड़ोसी पर आरोप

JPJai Pal3h ago
Varanasi, Uttar Pradesh: वाराणसी के चौबेपुर के रुस्तमपुर गांव में 55 वर्षीय आजाद मिश्रा की पीट-पीटकर निर्मम हत्या. बुधवार शाम करीब 4:30 से 5 बजे के बीच हुई वारदात, गांव में मची सनसनी. परिजनों का आरोप- पड़ोसी नागेंद्र मिश्रा ने मारपीट कर उतारा मौत के घाट. मृतक आजाद मिश्रा चार दिन पहले ही बिहार से काम करके लौटे थे घर. दोनों पक्षों में पहले से चल रहा था ज़मीन का आपसी विवाद जिसमें आए दिन होती थी मारपीट. परिजनों का दावा- चिरईगांव पुलिस चौकी में नागेंद्र के खिलाफ दर्ज कराई गई थी कई शिकायतें. पुलिस पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने कहा- समय रहते कार्रवाई होती तो टल सकती थी जान. घटना के बाद रुस्तमपुर गांव के मिश्रा मोहल्ले में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चौबेपुर थाना पुलिस, शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम. पुलिस का बयान- जांच के आधार पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई, पुलिस निष्क्रियता के आरोपों की भी होगी जांच.
0
0
Report
Advertisement

जयपुर के 18 नगर निकायों में 87% मतदान, फुलेरा ने दिखाया सबसे बड़ा उछाल

Jaipur, Rajasthan:जयपुर जिले के 18 नगरीय निकायों में लोकतंत्र के उत्सव के अलग-अलग रंग नजर आए। कहीं पहली बार वोट डालने पहुंचे युवाओं में उत्साह था तो कहीं महिलाएं घर का काम छोड़कर मतदान केंद्रों पर कतार में खड़ी नजर आईं। उम्र की बाधा को पीछे छोड़ सीनियर सिटीजन भी बूथ तक पहुंचे। सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक यानी पूरे 11 घंटे चला। अंतिम आंकड़ों में 3 लाख 90 हजार 378 मतदाताओं में से 3 लाख 39 हजार 759 ने वोट डाला और मतदान 87.03% रहा। 18 निकायों के 537 वार्डो के 1920 प्रत्याशी की किस्मत EVM में कैद हो गई। जयपुर जिले के 18 निकायों के 565 बूथ पर मतदान की रफ्तार सुबह से लगातार बढ़ती रही। सुबह 10 बजे तक 29.47% मतदाता वोट डाल चुके थे। दोपहर 1 बजे आंकड़ा 58.29% और 3 बजे 72.66% तक पहुंच गया। शाम 6 बजे तक 86.54% मतदान दर्ज किया गया, जबकि अंतिम मिलान के बाद मतदान प्रतिशत 87.03% पहुंच गया। यानी करीब हर 100 में से 87 मतदाताओं ने शहरी सरकार चुनने के लिए वोट डाला।
0
0
Report

बस्ती साइबर ठग गैंग: अश्लील वीडियो दिखाकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Basti, Uttar Pradesh:कहानी किसी फिल्मी ठगी की नहीं बल्कि उन शातिर साइबर ठगों की है, जिन्होंने वर्दी पहने बिना ही खुद को पुलिस का बड़ा अफसर बना लिया फोन की दूसरी तरफ से आवाज आई “आप अश्लील वीडियो देखते हैं आपके खिलाफ शिकायत है 42 पन्नों की CDR हमारे पास है” इतना सुनते ही पीड़ित के होश उड़ जाते फिर शुरू होता था डर, धमकी और पैसों की वसूली का खेल कभी कोर्ट में मामला खत्म कराने के नाम पर चार लाख, तो कभी थाने से मामला रफा-दफा कराने के लिए 15 हजार रुपये लेकिन बस्ती पुलिस ने इस पूरे खेल का पर्दाफाश कर दिया है दो शातिर गिरफ्तार हैं और अब पुलिस गिरोह की बाकी कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
0
0
Report

अमरपाटन में कोरेक्स बेचने की धमकी वाले वीडियो के चलते दो युवक गिरफ्तार

Maihar, Madhya Pradesh:मैहर जिले के अमरपाटन में सोशल मीडिया पर कोरेक्स बेचने की धमकी और पुलिस व जनप्रतिनिधियों को चुनौती देने वाला वीडियो वायरल होने के मामले में अमरपाटन पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए तहसील न्यायालय अमरपाटन में पेश किया, जहां से दोनों को उपजेल मैहर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें युवक कथित तौर पर यह कहते नजर आ रहे थे कि वे कोरेक्स बेचते हैं और इसकी जानकारी अमरपाटन थाना पुलिस के साथ विधायक राजेंद्र सिंह तथा पूर्व विधायक रामखेलावन पटेल को देने की बात कह रहे थे। वीडियो में पुलिस और जनप्रतिनिधियों को चुनौती देने की बात भी सामने आई थी। वीडियो की तस्दीक के लिए अमरपाटन पुलिस ग्राम भीषमपुर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान पता चला कि 7 सितंबर 2026 को उक्त वीडियो बनाने और वायरल करने वाले दोनों युवक गांव में मौजूद थे। पुलिस का आरोप है कि दोनों युवक वीडियो वायरल करने और शिकायत करने की बात को लेकर ग्रामीणों से विवाद और गाली-गलौज कर रहे थे। पूछताछ में दोनों की पहचान अंकुल कुमार सिंगरौल (21), पिता फूलचन्द्र सिंगरौल और सुमित कुमार लोधी (22), पिता रामनरेश लोधी, दोनों निवासी ग्राम कुम्हारी, थाना अमरपाटन, जिला मैहर के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, दोनों को विवाद न करने की समझाइश दी गई, लेकिन वे नहीं माने। संज्ञेय अपराध की आशंका को देखते हुए पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 170, 126(1), 135(1) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया और तहसील न्यायालय अमरपाटन में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों को उपजेल मैहर दाखिल किया गया।
0
0
Report
Advertisement

सिंगरौली में अवैध रेत खनन पर बड़ा एक्शन: 4 ट्रैक्टर जब्त, कार्रवाई शुरू

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग। सिंगरौली में अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, 4 ट्रैक्टर जब्त। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर खनिज विभाग ने धनहरा क्षेत्र में की बड़ी कार्रवाई। खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के नेतृत्व में टीम ने रेत के अवैध उत्खनन में लगे 4 बिना नंबर के ट्रैक्टरों को रंगे हाथ पकड़ा। जब्त किए गए वाहन में सोनालिका MM-35, न्यू हॉलैंड 3032 Plus, पावरट्रैक 434 Plus, स्वराज 735 FE। सभी जब्त वाहनों को सुरक्षा के लिहाज से माड़ा थाने में खड़ा कराया गया। खनिज नियमों के तहत वाहन मालिकों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

बस्ती में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच तेज

Basti, Uttar Pradesh:बस्ती में एक युवक की संदिग्ध मौत ने पुलिस के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं पुलिस आवास निगम में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात 25 साल के संविदाकर्मी यशवंत कुमार का शव सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है, सबसे बड़ा सवाल ये है कि यशवंत की बाइक दुबौलिया थाना क्षेत्र में लावारिस हालत में मिली, जबकि कुछ ही देर बाद उनका शव वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गौरा धमौरा में मिला परिवार ने हत्या की आशंका जताई है वहीं पुलिस ने मामले की तह तक पहुंचने के लिए चार टीमें लगा दी हैं, अब पुलिस यशवंत के आखिरी सफर की पूरी कहानी खंगाल रही है आखिर वह घर से निकले तो कहां गए, किससे मिले और उनकी मौत कैसे हुई बस्ती में 25 साल के युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के खड़ौआ खुर्द गांव निवासी यशवंत कुमार के रूप में हुई है।यशवंत कुमार गोरखपुर स्थित पुलिस आवास निगम कार्यालय में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात यशवंत ने घरवालों को अपने ममेरे भाई अंकित के साथ बाइक से अयोध्या जाने की बात बताई थी। इसके बाद वह घर से निकल गए। लेकिन देर रात घटनाक्रम ने ऐसा मोड़ लिया, जिसने परिवार और पुलिस दोनों को सकते में डाल दिया। दुबौलिया थाना क्षेत्र के बैरागल गांव के सामने सड़क पर यशवंत की बाइक लावारिस हालत में मिली। बाइक मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की ही थी कि कुछ देर बाद वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गौरा धमौरा में सड़क किनारे यशवंत का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ。 एक तरफ बाइक दूसरी तरफ शव और दोनों के बीच की दूरी ने मामले को और रहस्यमय बना दिया है। परिवार ने इस पूरे घटनाक्रम को सामान्य हादसा मानने से इनकार किया है और हत्या की आशंका जताई है।मृतक के भाई हेमंत का आरोप है कि यशवंत की बाइक का एक थाना क्षेत्र में और शव का दूसरे थाना क्षेत्र में मिलना कई सवाल खड़े करता है। परिवार को आशंका है कि यशवंत की सुनियोजित तरीके से हत्या की गई और इसके बाद पुलिस को भ्रमित करने या साक्ष्य छिपाने के लिए शव को दूसरे स्थान पर फेंका गया।हालांकि हत्या की पुष्टि अभी नहीं हुई है। यशवंत की मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटना के पर्दाफाश के लिए पुलिस की चार टीमों को लगाया है। वाल्टरगंज और दुबौलिया पुलिस के साथ सर्विलांस और फोरेंसिक टीम भी जांच में जुटी है। पुलिस अब यशवंत के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है उसके आखिरी लोकेशन और रूटमैप को ट्रेस किया जा रहा है, साथ ही रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।फिलहाल इस रहस्यमयी मौत की गुत्थी उलझी हुई है लेकिन पुलिस की चार टीमें जिस तरह जांच में जुटी हैं, उससे उम्मीद है कि जल्द ही यशवंत के आखिरी सफर की पूरी कहानी सामने आएगी और अगर हत्या हुई है तो आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होंगे。
0
0
Report
Advertisement

पत्नी के बिना जाने से युवक ने मोबाइल टावर पर चढ़कर वापसी मांगी

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग। सिंगरौली में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पत्नी की तलाश में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक। बरगवां थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 28 वर्षीय अरविंद पाल एयरटेल के मोबाइल टावर पर जा चढ़ा। 8 सितंबर की रात पत्नी बिना बताए घर छोड़कर चली गई थी, जिससे आहत होकर युवक ने यह कदम उठाया। युवक लगातार चिल्लाता रहा- मेरी पत्नी को वापस लाया जाए, तभी नीचे उतरूंगा। सूचना मिलते ही बरगवां पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घंटों चली समझाइश और मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। जिले में अपनी बात मनवाने के लिए टावर पर चढ़ने की घटनाएं लगातार पुलिस और प्रशासन के लिए सिरदर्द बनती जा रही हैं……
0
0
Report

राजस्थान हाईकोर्ट ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 के अंतिम परिणाम पर रोक लगाई

Jaipur, Rajasthan:हाई कोर्ट के शॉट और याचिकाकर्ता के वकील रामप्रताप सैनी की बाईट इंट्रो- राजस्थान हाईकोर्ट ने कॉलेज शिक्षा के असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2025 में विवादित प्रश्नों से जुड़े मामले में अंतिम परिणाम जारी करने पर रोक लग दी है। इसके साथ ही अदालत ने मामले में प्रमुख उच्च शिक्षा सचिव और आरपीएससी सचिव से जवाब तलब किया है। अदालत ने कहा है कि आयोग भर्ती प्रक्रिया जारी रख सकता है, लेकिन अंतिम परिणाम जारी नहीं किया जाए। जस्टिस गणेश राम मीणा की एकलपीठ ने यह आदेश संजय आशिया की ओर से दायर याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए दिए。 बॉडी- याचिका में अधिवक्ता रामप्रताप सैनी ने अदालत को बताया कि आरपीएससी ने 18 दिसंबर को कॉलेज शिक्षा के असिस्टेंट प्रोफेसर के तीस पदों के लिए भर्ती निकाली थी। जिसमें याचिकाकर्ता ने अंग्रेजी विषय के लिए आवेदन कर लिखित परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा के बाद आरपीएससी की ओर से मॉडल उत्तर कुंजी जारी की गई। जिसमें याचिकाकर्ता की ओर से अंग्रेजी भाषा के प्रश्न पत्र सहित सामान्य ज्ञान प्रश्न पत्र के पन्द्रह प्रश्नों को लेकर आरपीएससी के समक्ष अपनी आपत्ति पेश की। याचिकाकर्ता की ओर से मान्यता प्राप्त पुस्तकों के आधार पर कहा गया कि आरपीएससी की ओर जांच गए प्रश्नों के जवाब सही नहीं हैं। इसके बावजूद भी आयोग ने याचिकाकर्ता की आपत्ति पर ध्यान नहीं दिया और बिना अंतिम कुंजी जारी किए अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जा रहा है। याचिका में कहा गया कि सामान्य ज्ञान का प्रश्न पत्र सभी विषयों के अभ्यर्थियों के लिए एक समान था। ऐसे में इसके विवादित प्रश्नों के चलते सभी विषयों का परीक्षा परिणाम प्रभावित हो गया है। इसके साथ ही यदि अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान की गई तो इससे तीसरे पक्ष के अधिकार सृजित हो जाएंगे और कानूनी पेचीदगियां बढ़ जाएगी। ऐसे में नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब کرتے हुए भर्ती का अंतिम परिणाम जारी करने पर अंतरिम रोक लगा दी है।
0
0
Report

दिल्ली में दिनदहाड़े लूट: दादी की रसोई की विजय निश्चल के पति का बैग छीन गया

Noida, Uttar Pradesh:88 साल की विजय निश्चर जो की "दादी की रसोई" प्रोग्राम से इंटरनेट पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं के पति 88 वर्षीय हरिश्चंद्र निश्चल के साथ आज दिल्ली में ब्रॉडडेलाइट में लूट हो गई, घर के बाहर से झपटमार ने दिनदहाड़े पैसों से भरा बैग ले उड़ा. यह घटना नजफगढ़, श्याम विहार फेस-2, नई दिल्ली के गेट के बाहर हुई। झपटमार ने CCTV में साफ देखा गया कि उसने विजय निश्चल के पति के पास से पैसे भरा बैग छीनकर भाग गया। पीड़ित तुरंत थाने गए और बैंक में बचे पैसे की सुरक्षा के लिए त्वरित कदम उठाने की बात कही। दिल्ली राजधानी और अन्य महानगरों में बुजुर्गों की सुरक्षा एक गंभीर विषय है, NCRB के अनुसार महानगरों में बुजुर्गों के खिलाफ अपराध अभी भी प्रचलित हैं, हालाँकि 2024 से 2025 में मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मुख्य खतरे चोरी, झपटमारी और अकेले रहने वाले बुजुर्गों के घरों में चोरी जैसी घटनाएं हैं, जिन्हें रोकना अभी चुनौती बना हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

हरदोई में दिनदहाड़े दो शिक्षिकाओं से चेन लूट: 16 सेकंड का वीडियो सामने

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में दिनदहाड़े दो शिक्षिकाओं से चेन लूटकर भागे तीन बदमाश,16 सेकंड के वीडियो में कैद हुए बदमाश हरदोई के बेनीगंज थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े दो शिक्षिकाओं के गले से सोने की चेन लूट ली और मौके से फरार हो गए।वारदात प्रतापनगर-संडीला मार्ग से जुड़े लालपुर लिंक मार्ग पर हुई। घटना के बाद बदमाशों के भागने का करीब 16 सेकंड का वीडियो सामने आया है, जिसमें तीनों बाइक सवार तेजी से संडीला की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। कछौना थाना क्षेत्र के अहिरावा गांव निवासी कीर्ति वाजपेयी और पूनम तिवारी कोथावां ब्लॉक की ग्राम पंचायत नगवा के लालपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र हैं। बुधवार को स्कूल बंद करने के बाद दोनों पैदल घर लौट रही थीं। विद्यालय से करीब 400 मीटर दूर पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने अचानक दोनों को घेर लिया और उनके गले से सोने की चेन झपटकर बाइक से भाग निकले। शिक्षिकाओं के शोर मचाने तक आरोपी काफी दूर निकल चुके थे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह और सीओ हरियावां लक्ष्मीकांत गौतम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और सामने आए वीडियो को भी जांच में शामिल किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top