Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patna800001
बिहार विधानसभा मतगणना के लिए 46 केंद्रों के साथ 38 जिलों की तैयारी पूरी
SKSunny Kumar
Nov 13, 2025 11:37:01
Patna, Bihar
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना को लेकर चुनाव आयोग ने सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। राज्य के सभी 38 जिलों में कुल 46 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ 243 विधानसभा सीटों के नतीजे घोषित किए जाएंगे। पश्चिम चंपारण (बेतिया) मतगणना केंद्र — मार्केटिंग यार्ड बेतिया सीटें — बाल्मीकिनगर, रामनगर, नरकटियागंज, बगहा, लौरिया, नौतन, चनपटिया, बेतिया, सिकटा पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) टीचर ट्रेनिंग कॉलेज मोतिहारी — रक्सौल, सुगौली, नरकटिया, मधुबन, चिरैया, ढाका एस कॉलेज मोतिहारी — हरसिद्धि, गोविंदगंज, केसरिया, कल्याणपुर, पिपरा, मोतिहारी शिवहर नगर भवन शिवहर — शिवहर विधानसभा सीतामढ़ी सीतामढ़ी इंजीनियरिंग कॉलेज — रिगा, बथनाहा, परिहार, सुरसंड, बाजपट्टी, सीतामढ़ी, रुन्नीसैदपुर, बेलसंड मधुबनी आरके कॉलेज मधुबनी — हरलाखी, बेनीपट्टी, खजौली, बाबूबरही, मधुबनी, राजनगर, झंझारपुर, फुलपरास, लौकहा. विस्फी.. सुपौल बीएस कॉलेज सुपौल — निर्मली, पिपरा, सुपौल, त्रिवेणीगंज, छातापुर अररिया बाजार समिति अररिया — नरपतगंज, रानीगंज, फारबिसगंज, अररिया, जोकीहाट, सिकटी किशनगंज बाजार समिति किशनगंज — बहादुरगंज, ठाकुरगंज, किशनगंज, कोचाधामन पूर्णिया पूर्णिया कॉलेज पूर्णिया — बनमनखी, रुपौली, धमदाहा, पूर्णिया, बायसी, अमौर पूर्णिया बोर्ड रीजनल ऑफिस में वैसी. कस्बा और पूर्णिया... कटिहार बाजार समिति कटिहार — कटिहार, कदवा, बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी, बरारी, कोढ़ा मधेपुरा विश्वविद्यालय उत्तर कैंपस मधेपुरा — आलमनगर, बिहारीगंज, सिंहेश्वर, मधेपुरा सहरसा रमेश झा महिला कॉलेज सहरसा — सोनबरसा, महिषी जिला बालक स्कूल सहरसा — सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर दरभंगा बाजार समिति दरभंगा — कुशेश्वरस्थान, गौड़ाबौराम, बेनीपुर, हायाघाट, दरभंगा ग्रामीण, दरभंगा नगर, बहादुरपुर, केवटी, जाले मुजफ्फरपुर बाजार समिति मुजफ्फरपुर — गायघाट, औराई, मीनापुर, बोचहा, सकरा, कुरहनी, मुजफ्फरपुर, कांटी, बरूराज, पारू, साहेबगंज गोपालगंज टीचर ट्रेनिंग कॉलेज गोपालगंज — बैकुंठपुर, बरौली, गोपालगंज, कुचायकोट, भोरे, हथुआ सिवान डीएवी कॉलेज सिवान — सिवान, दरौली, रघुनाथपुर, दारौली, बड़हरिया डीएवी हाई स्कूल सिवान — जीरादेई, गोरेयाकोठी, महाराजगंज सारण (छपरा) बाजार समिति छपरा — एकमा, मांझी, बनियापुर, तरैया, मरहौरा, छपरा, गढ़खा, अमनौर, परसा, सोनपुर वैशाली आईटीआई बालक कॉलेज हाजीपुर — हाजीपुर, राघोपुर, पातेपुर राज नारायण कॉलेज हाजीपुर — लालगंज, वैशाली, महुआ, राजापाकर, महनार समस्तीपुर समस्तीपुर कॉलेज — समस्तीपुर, कल्याणपुर, वारिसनगर, उजियारपुर, मोरवा, सरायरंजन, मोहिउद्दीननगर, विभूतिपुर, रोसड़ा, हसनपुर बेगूसराय बाजार समिति बेगूसराय — चेरिया बरियारपुर, बछवारा, तेघड़ा, मटिहानी, साहेबपुर कमाल, बेगूसराय, बखरी खगड़िया बाजार समिति खगड़िया — अलौली, खगड़िया, बेलदौर, परबत्ता भागलपुर आईटीआई बालिका कॉलेज भागलपुर — बिहपुर, गोपालपुर, सुल्तानगंज पॉलिटेक्निक कॉलेज भागलपुर — तिलकपुर, कहलगांव, भागलपुर, नाथनगर बांका पीएस कॉलेज बांका — अमरपुर, धोरैया, बांका, कटोरिया, बेलहर मुंगेर आरडी एंड कॉलेज मुंगेर — तारापुर, मुंगेर, जमालपुर लखीसराय पॉलिटेक्निक कॉलेज लखीसराय — सूर्यगढ़ा, लखीसराय शेखपुरा नवोदय विद्यालय शेखपुरा — शेखपुरा, बरबीघा नालंदा नालंदा कॉलेज बिहार शरीफ — अस्थावां, बिहार शरीफ, राजगीर, इस्लामपुर, हिलसा, नालंदा, हरनौत पटना ए.एन. कॉलेज पटना — सभी 14 सीटें (बाढ़, मसौढ़ी, दानापुर, पटना साहिब, कुम्हरार, फतुहा, दीघा, बख्तियारपुर, पालीगंज, बिहटा, मनेर, मोकामा, मसौढ़ी, खगौल) भोजपुर (आरा) बाजार समिति आरा — संदेश, बरहरा, आरा, तरारी, जगदीशपुर, शाहपुर बक्सर वेयरहाउस गोदाम बक्सर — ब्रह्मपुर, बक्सर, डुमरांव, राजपुर कैमूर बाजार समिति मोहनिया — रामगढ़, मोहनिया, भभुआ, चैनपुर रोहतास बाजार समिति सासाराम — चेनारी, शहर, सासाराम, काराकाट, दिनारा, नोखा, डेहरी अरवल फतेहपुर कॉलेज अरवल — अरवल, कुर्था जहानाबाद एसएस कॉलेज जहानाबाद — जहानाबाद, घोसी, मखदुमपुर औरंगाबाद एस. सिंह कॉलेज औरंगाबाद — ओबरा, नवीनगर, कुटुंबा, औरंगाबाद, रफीगंज गया गया कॉलेज गया — गुरुआ, गया टाउन, टिकारी, बेलागंज, वजीरगंज बाजार समिति गया — शेरघाटी, इमामगंज, बाराचट्टी, बोधगया, अत्री नवादा कन्हाई लाल कॉलेज नवादा — रजौली, हिसुआ, नवादा, गोविंदपुर, वारसलीगंज जमुई के.के. कॉलेज जमुई — सिकंदरा, जमुई, झाझा, चकाई
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
BSBhanu Sharma
Mar 14, 2026 03:15:51
Dholpur, Rajasthan:ब्रेकिंग: धौलपुर : अजय सिंह IPS उप महानिरीक्षक सुरक्षा पहुंचे धौलपुर 14-15 मार्च के दो दिवसीय धौलपुर दौरे पर पहुंचे हैं धौलपुर, दो दिन तक करेंगे जिला पुलिस की विभिन्न गतिविधियों का वार्षिक निरीक्षण, आज सुबह पुलिस लाइन में सेरोमोनियल परेड से शुरू हुआ पुलिस का वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम, SP विकास सांगवान के नेतृत्व में पिछले कुछ दिनों से पुलिस लगातार जुटी थी वार्षिक निरीक्षण की तैयारियों में, पुलिस लाइन में परेड, सम्पर्क सभा सहित पुलिस की विभिन्न कार्यप्रणाली के डेमो आदि के होंगे कार्यक्रम, डीआईजी अजय सिंह जिले के पुलिस अधिकारियों की लेगे अपराध गोष्ठी, साथ ही कार्यालय पुलिस अधीक्षक का भी करेंगे निरीक्षण
0
comment0
Report
KSKuldeep Singh
Mar 14, 2026 03:15:20
Banur, Punjab:नगर निगम बनूड़ की बहु-करोड़नी ज़मीन के रिकॉर्ड में हुई ग़लत छेड़छाड़ के खिलाफ पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर\n\nहाई कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 25 मार्च को\n\nडीसी मोहाली द्वारा दिए आदेश को किया गया नजरअंदाज\n\nकुलदीप सिंह\nबनूड़ -\n\nबनूड़ में नगरपालिका परिषद (एमसी) की बहु-करोड़ ज़मीन से संबंधित मामला सामने आया है। बनूड़- लांडरां सड़क पर पड़ती नगर निगम की ज़मीन के राजस्व रिकॉर्ड में कथित तौर पर गड़बड़ किए जाने का दोष है।\n\nपंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की वकील सुनेना बनूड़ द्वारा नगर परिषद की 156 बीघा 9 बीघा ज़मीन से संबंधित राजस्व एंट्री में कथित तरीके से छेड़छाड़ किए जाने का दोष लगाते पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के भीतर याचिका दायर की है।\n\nइस ज़मीन की कीमत सैकड़ों करोड़ रुपए, लगभग 600 करोड़ है, तक आंकी गई है।\n\nहाईकोर्ट में पहले आर्डरित जांच का हवाला देते हुए याचिका में बताया गया कि मोहाली डिपीसी ने रिकॉर्ड और विभिन्न अधिकारियों से रिपोर्टों की जांच के उपरांत विस्तृत स्पी킹 ऑर्डर में यह स्पष्ट किया कि 2017 वाली एंट्री गैर-क़ानूनी और सरकारी निर्देशों और पंजाब लैंड रिकॉर्ड मैनुअल की उल्लंघना करके बनाई गई थी।\n\nसाल 2024 में डिप्टी कमिश्नर मोहाली ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाइ की भी सिफारिश की थी।\n\nसुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को कहा कि पहले संबंधित SSP, SHO के पास FIR दर्ज करवाई जाए।\n\nध्यानयोग्य है यह PIL एडवोकेट सुनैना बनूड़ और अन्य याचिका के संदर्भ में दी गई सुनवाई है। एडवोकेट सुनैना ने अदालत में व्यक्तिगत तौर पर हाजिर होकर याचिका प्रस्तुत की। अगली सुनवाई 25 मार्च 2026 है।
0
comment0
Report
AMAnkit Mittal
Mar 14, 2026 03:04:14
32
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Mar 14, 2026 03:03:44
Noida, Uttar Pradesh:चाइनीज माँझा तथा सिंथेटिक व शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी मानव जीवन और पशु-पक्षियों के लिए अत्यंत खतरनाक है。 उत्तर प्रदेश में ऐसे प्रतिबंधित माँझे के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है तथा इसके विरुद्ध निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है。 अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था), उ0प्र0 श्री अमिताभ यश ने व्यापारियों से अपील की है कि इस प्रकार के प्रतिबंधित माँझे का निर्माण, भंडारण अथवा बिक्री न करें। साथ ही उन्होंने आमजन से भी अनुरोध किया है कि ऐसे माँझे का प्रयोग बिल्कुल न करें तथा कहीं भी ऐसे माँझे के निर्माण, भंडारण, बिक्री या उपयोग की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस, निकटतम थाने या UP-112 को दें।
67
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Mar 14, 2026 03:03:26
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - गर्मी की मार , गाँवों में पानी के लिए मच सकती है हाहाकार। खूँटी जिले में पानी की सुविधा का अभाव व्याप्त नजर आ रहा है। वहीं अब गर्मी भी बढ़ने लगी है। जलस्तर भी कम होने लगा है। गाँवों में अधिकतर चापानल खराब है। लोग खेतों में जाकर डाड़ी का पानी पी रहे हैं। वहीं गाँव गाँव में जलमीनार बनाया तो गया है। लेकिन गुणवत्ता के अभाव में सभी खराब पड़े हैं। कहीं किसी गांव किसी गाँव में सोलर जलमीनार चल रहा है पर उससे भी पानी सभी घरों तक पानी नहीं पहुँचता है। लेकिन ज्यादातर गाँव पेय जल जुगाड़ के लिए सुबह से ही परेशान रहते हैं। खूँटी प्रखण्ड के बाड़ीलोयोंग गाँव में जलमीनार खराब होने से ग्रामीणों को अभी से ही जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावे लांदुप पंचायत और तिलमा पंचायत के अधिकतम गांव की स्थिति कुछ इसी प्रकार विकराल है। जहाँ पानी‌ के लिए खेत की डाड़ी एक मात्र सहारा है। जहाँ गाँव के महिला पुरूष एक खेत के डाड़ी से पानी लाते हैं。 बाड़ी लोयोंग के ग्रामीण मनीष टुटी ने बताया कि गांव के 70-80 घर है। जिनके लिए जलमीनार बनाया गया था लेकिन जलमीनार खराब होने के कारण पानी के लिए समस्या उत्पन्न हो गयी है। जलमीनार एक साल ही चला और जलमीनार गुणवत्ता के कारण खराब हो गया है। और कुआँ भी सूख रहा है। इसलिए कुआँ डाड़ी से पानी लाते हैं。 जिले के उप विकास आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि ग्रामीणों को पेयजल की समस्या न हो इसलिए सभी चापाकलों को मरम्मत कराया जाएगा और खराब जलमीनारों को दुरुस्त किया जाएगा । बाईट - मनीष टुटी, ग्रामीण, बाड़ी लोयोंग。 बाईट - सुखराम , तिलमा , ग्रामीण。 बाईट - ग्रामीण महिला。 बाईट - आलोक कुमार , उपविकास आयुक्त, खूँटी।
29
comment0
Report
ANAnil Nagar1
Mar 14, 2026 03:02:55
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राजधानी भोपाल में नेशनल लोक अदालत आज विद्युत विभाग व नगर निगम 14 मार्च 2026 को आयोजित नेशनल लोक अदालत में निराकृत प्रकरणों में देगा छूट का लाभ जिला न्यायालय भोपाल और तहसील न्यायालय बैरसिया में आज लगेगी 2026 की पहली नेशनल लोक अदालत प्रकरणों के निराकरण के लिए सभी जिले में कुल 60 खण्डपीठों का गठन जिला भोपाल के न्यायालयों में सभी प्रकार के कुल 1,62,077 मामले है लंबित नेशनल लोक अदालत में न्यायालय में लंबित आपराधिक प्रकरण, धारा 138 चैक बाउंस, क्लेम प्रकरण, विद्युत अधिनियम, वैवाहिक विवाद संबंधी व अन्य सिविल प्रकरण सहित कुल 12,189 लंबित राजीनामा योग्य प्रकरण गए है रखे विद्युत अधिनियम, बैंक रिकवरी, जलकर एवं बी.एस.एन.एल. विभाग, यातायात ई-चालान से संबंधित 80,127 प्रीलिटिगेशन प्रकरण नेशनल लोक अदालत के समक्ष रखे गए हैं नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला न्यायालय भोपाल, तहसील न्यायालय बैरसिया, कुटुम्ब न्यायालय, श्रम न्यायालय, सहित कुल 60 खण्डपीठों का गठन किया गया है इस बार विद्युत विभाग एवं नगर निगम भी पूर्व की लोक अदालतों की तरह शासन के आदेशों के अनुसार लोक अदालत में छूट देगी नेशनल लोक अदालत के जरिए से प्रकरण का निराकरण होने से संपूर्ण कोर्ट फीस वापसी होती है
16
comment0
Report
DPDharmendra Pathak
Mar 14, 2026 03:02:43
Chatra, Jharkhand:चार किशोरों की मौत के विरोध में पिपरवार जाम 24 घंटे बाद प्रशासन के आश्वासन पर हटाया गया चतरा: झारखंड के चतरा जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा लगाया गया सड़क जाम करीब 24 घंटे बाद जिला और पुलिस प्रशासन के आश्वासन पर हटा दिया गया। यह जाम पिपरवार थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड़ में लगाया गया था, जहां स्कॉर्पियो की टक्कर से चार किशोरों की मौत हो गई थी। बताया जाता है कि गुरुवार की शाम करीब 4 बजे बाराडीह और हफुआ गांव के चार दोस्त—मंजीत कुमार, विकास कुमार, प्रताप (अर्पण) महतो और सोनू कुमार—एक ही पल्सर मोटरसाइकिल (JH01EA-5295) पर सवार होकर निकले थे। इसी दौरान चिरैयाटांड़ के पास तेज रफ्तार काले रंग की स्कॉर्पियो (JH01FZ-1427) ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मंजीत कुमार, विकास कुमार और प्रताप महतो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सोनू कुमार ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक सभी किशोर ज्ञानदीप विद्या निकेतन के छात्र थे और हाल ही में मैट्रिक की परीक्षा देकर लौटे थे। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों की चीख-पुकार और गांव में पसरे मातम ने माहौल को गमगीन कर दिया। घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने चिरैयाटांड़-कल्याणपुर-चतरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।  जिससे 24 घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। राहगीरों को घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पिपरवार एसडीपीओ प्रभात कुमार बरवार और थाना प्रभारी अभय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवारों को उचित कार्रवाई और सहायता का आश्वासन देने के बाद करीब 24 घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए रात्रि करीब 10 बजे सदर अस्पताल चतरा भेज दिया गया। जहां उपायुक्त के निर्देश पर चिकित्सकों की टीम ने रात्रि में ही शव का पोस्टमार्टम किया। इधर जाम हटने के बाद आवागमन बहाल हो सका।
14
comment0
Report
Advertisement
Back to top