Back
DM ने 15 दिनों में जलापूर्ति बहाल करने का निर्देश; खड़गपुर इंजीनियरों वेतन पर रोक
PKPrashant Kumar
Mar 12, 2026 17:16:08
Munger, Bihar
15 दिनों के अंदर सभी जगह बहाल करें जलापूर्ति: डीएम।पीएचईडी के खड़गपुर के इंजीनियरों का रुका वेतन।नगर निगम सहित निकाय क्षेत्र में कनेक्शन और जलापूर्ति को लेकर कराएं सर्वे
मुंगेर : जिन क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित है, उन क्षेत्रों में 15 दिनों के अंदर पेयजलापूर्ति सुनिश्चित करें। यह निर्देश डीएम निखिल धनराज निप्पाणीकर ने गुरुवार को समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में आयोजित पेयजलापूर्ति की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए दिया। इस क्रम में उन्होंने पीएचईडी के माध्यम से किए जा रहे कार्यों पर असंतोष व्यक्त करते हुए खड़़गपुर के सभी अभियंताओं के वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही डीएम ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र सहित सभी नगर निकायों के सभी वार्डों, पंचायतों अथवा प्रत्येक गांवों में शत प्रतिशत जलापूर्ति बहाल करें। सभी नगर निकायों में सर्वे कराएं कि सभी घरों में कनेक्शन हुआ है या नहीं और यदि कनेक्शन हो चुका है तो किन घरों में पेयजलापूर्ति नहीं हो रही है, उसकी सूची बनाएं तथा सूची के आधार पर सभी घरों में आपूर्ति बहाल कराएं। नगर निगम क्षेत्र या अन्य नगर निकायों में कनेक्शन करने वाली या आपूर्ति करने एजेंसी यदि लापरवाही बरत रही है तो उनके खिलाफ पेनाल्टी लगाएं तथा उन्हें ब्लैक लिस्टेड करने की कार्रवाई करें। नगर आयुक्त सहित सभी नगर निकाय के अधिकारी संबंधित क्षेत्र के वार्ड पार्षदों के साथ बैठक करें तथा प्रत्येक घरों के कनेक्शन, लीकेज आदि की जानकारी लें और उस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अद्यतन जानकारी से अवगत कराएं। उन्होंने सभी बीडीओ को भी कनेक्शन, लीकेज आदि की जाँच करने का निर्देश दिया। दूसरी ओर हवेली खड़गपुर, धरहरा व संग्रामपुर में पेयजल आपूर्ति की सबसे ज्यादा किल्लत पर तत्काल सभी पदाधिकारियों ठोस कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में प्याउ के माध्यम से पेय जलापूर्ति की जा रही है, उन क्षेत्रों में सबमर्सिबल की स्थिति जांच लें। ज्यादा क्षेत्रों में पीएचईडी द्वारा ही पेयजल की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन सही कार्यकलाप नहीं रहने और कई जगह लीकेज रहने के कारण शत प्रतिशत घरों में आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उन्होंने पीएचईडी के सभी अभियंताओं के कार्यकलाप पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त लहजे में कहा कि यदि एक माह के अंदर पेयजलापूर्ति की व्यवस्था सुदृढ़ नहीं हुई तो संबंधित अभियंताओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। असरगंज नगर पंचायत में पेयजल के टैंकर की अनुपलब्धता पर तत्काल टैंकर खरीदने का निर्देश दिया। बैठक में नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता, मेयर कुमकुम देवी, डीडीसी अजीत कुमार सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, पीएचईडी, बुडको के कार्यपालक अभियंता आदि उपस्थित थे。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SSSUNIL SINGH
FollowMar 12, 2026 18:45:400
Report
MTMD. TARIQ
FollowMar 12, 2026 18:45:240
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 12, 2026 18:31:020
Report
RMRoshan Mishra
FollowMar 12, 2026 18:30:430
Report
KSKashish Singh
FollowMar 12, 2026 18:30:350
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 12, 2026 18:30:12Noida, Uttar Pradesh:31 मार्च तक राजस्थान में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी नहीं, सिर्फ आकस्मिक स्थिति में मिलेगी अवकाश वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन को देखते हुए लिया गया निर्णय
0
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 12, 2026 18:17:480
Report
SDSurendra Dasila
FollowMar 12, 2026 18:17:290
Report
SDShankar Dan
FollowMar 12, 2026 18:17:150
Report
KSKashish Singh
FollowMar 12, 2026 18:17:04Noida, Uttar Pradesh:Chandigarh: Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini met with Governor Prof Ashim Kumar Ghosh. The Chief Minister extended birthday greetings to Governor Ghosh
0
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 12, 2026 18:16:550
Report
RSRakesh Singh Thaku
FollowMar 12, 2026 18:16:260
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 12, 2026 18:16:010
Report
HSHITESH SHARMA
FollowMar 12, 2026 18:15:410
Report
KSKashish Singh
FollowMar 12, 2026 18:15:240
Report