icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
SKShankar Kumar10 Aug 2025, 07:16 am

मधेपुरा में बेखौफ अपराधियों ने युवक को मारी गोली, जानें क्या हुआ!

Madhepura, Bihar:मधेपुरा के चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत रसलपुर धुरिया में शनिवार की शाम बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को सीने मे गोली मारकर किया जख्मी। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय चिकित्सक ने किया हायर सेंटर रेफर। वहीं घायल युवक की पहचान रसलपुर धुरिया निवासी विलास यादव के 19 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। अपराधियों ने उसके सीने के दाहिने हिस्से में गोली मारी, जो अंदर फंसी हुई है। परिजनों के अनुसार सोनू शनिवार शाम करीब 4 बजे कलासन स्थित ITI कॉलेज के पीछे घास लाने गया था, तभी घात लगाए अपराधियों ने उस पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी जिसके बाद आनन-फानन में परिजनों ने चौसा पीएचसी मे भर्ती करवाया जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत मे युवक को तत्काल जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं युवक की गंभीर हालत देख मेडिकल कॉलेज अस्पताल से भी डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर भेज दिया, जिसके बाद परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने आशंका जताई है कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है। बताया जा रहा है कि करीब ढाई महीने पहले सोनू की भाभी ममता देवी ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मायके पक्ष के लोगों ने पति सावन कुमार,ससुर विलास यादव और देवर सोनू कुमार पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। इस मामले मे विलास यादव और सावन कुमार जेल में है। चाचा नंद किशोर यादव ने बताया कि सोनू की भाभी के मायके वालों ने इसको जान से मारने की धमकी भी दी थी। उन्होंने आशंका जाहिर की कि उन्हीं लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि घटना के बाद मामले की तफ्तीश मे जुटे चौसा थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल घायल युवक का इलाज जारी है। वहीं इस मामले मे उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान मे आया है तत्काल स्थानीय पुलिस को निर्देशित किया गया है घटना स्थल पर पुलिस पहुँच कर जाँच व अनुसन्धान कर रही है बहुत जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। बाइट : पीड़ित परिजन। बाइट : मुकेश कुमार, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष। बाइट : अविनाश कुमार, एसडीपीओ उदाकिशुनगंज।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भाजपा उम्मीदवार डॉ. सर्वेश सैनी ने राजगढ़ नगरपालिका उपाध्यक्ष पद जीता

Rajgarh, Rajasthan:राजगढ़ (अलवर)। राजगढ़ नगरपालिका के उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी हुई। भाजपा के डॉ. सर्वेश सैनी ने अपने प्रतिद्वंद्वी अनिल कुमार गुप्ता को 4 मतों से हराकर उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। मतगणना में डॉ. सर्वेश सैनी को 22 मत मिले, जबकि अनिल कुमार गुप्ता के खाते में 18 मत आए। परिणाम घोषित होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीना ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष डॉ. सर्वेश सैनी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जीत के बाद भाजपा समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और पटाखों के साथ खुशी का इजहार किया। समर्थकों ने डॉ. सर्वेश सैनी का स्वागत करते हुए जीत का जश्न मनाया। इससे पहले भाजपा की रेखा देवी निर्विरोध/निर्वाचित होकर राजगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष बन चुकी हैं। उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा की जीत के साथ नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड गठित हो गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारी रतलाल बंशीवाल, डीएसपी देशराज कुलदीप सहित पुलिस जाप्ता मौजूद रहा। अधिकारियों ने मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीना और नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष डॉ. सर्वेश सैनी ने भी अपनी बात रखी। बाइट: सर्वेश सैनी बाइट रिटर्निंग अधिकारी
0
0
Report

राजलदेसर नगर पालिका में भाजपा ने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की

Churu, Rajasthan:चुरू विधानसभा रतनगढ़ लोकेशन राजलदेसर राजलदेसर नगर पालिका में भाजपा का दबदबा... अध्यक्ष पद के बाद अब उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। पवन बोथरा ने कांग्रेस के जब्बार खोखर को 3 वोटों से हराकर उपाध्यक्ष पद अपने नाम किया है। राजलदेसर नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पवन कुमार बोथरा ने 3 वोटों से जीत दर्ज की है। पवन बोथरा को 19 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी जब्बार खोखर के खाते में 16 वोट आए। रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार प्यारेलाल चावला ने पवन बोथरा के निर्वाचित होने की घोषणा की। जीत के बाद नगर पालिका परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। गुलाल, आतिशबाजी और मिठाइयों के साथ जीत का जश्न मनाया गया। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष गोपाल मारू और उपाध्यक्ष पवन बोथरा के नेतृत्व में ढोल-नगाड़ों के साथ कस्बे में भव्य विजय जुलूस निकाला गया। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर विजयी जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष पवन बोथरा ने कहा कि राजलदेसर का विकास और स्वच्छता उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने नगर पालिका में पारदर्शिता के साथ काम करने और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की बात कही। गौरतलब है कि पवन बोथरा ने पहले नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था। बाद में उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आने की घोषणा की थी। अब उपाध्यक्ष पद पर जीत के बाद नगर पालिका में भाजपा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर काबिज हो गए हैं।
0
0
Report

रेनवाल में सीताराम बासनीवाल पालिका उपाध्यक्ष, भाजपा समर्थकों में खुशी

Dudu, Rajasthan:रेनवाल (जयपुर) किशनगढ़ रेनवाल में सीताराम बासनीवाल फिर बने पालिका उपाध्यक्ष भाजपा के सीताराम बासनीवाल ने कांग्रेस के इसाक भाया तेली को 5 मतों से दी मात उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा को मिले 20 मत, कांग्रेस के खाते में आए 15 वोट जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में दौड़ी खुशी की लहर, जमकर की आतिशबाजी पालिका सभागार से शुरू हुआ भाजपा का विजय जुलूस, दो हाथी, तीन घोड़ियां और वाहनों की लगी लंबी कतारें विजय जुलूस में भाजपा के सभी निर्वाचित पार्षद हुए शामिल भाजपा मंडल अध्यक्ष जय नारायण प्रजापत की अगुवाई में बना भाजपा का बोर्ड विजय जुलूस भाजपा कार्यालय पहुंचकर होगा सम्पन्न बाइट: सीताराम बासनीवाल उपाध्यक्ष
0
0
Report
Advertisement

डूंगरपुर और सागवाड़ा में भाजपा के क्रॉस वोटिंग के बाद भी जीत

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर हेडलाइन डूंगरपुर ओर सागवाड़ा दोनो निकायों में भाजपा से क्रॉस वोटिंग, फिर भी भाजपा के वाइस चेयरमैन जीते एंकर इंट्रो डूंगरपुर जिले में डूंगरपुर ओर सागवाड़ा दोनो निकायों में वाइस चेयरमैन पद पर क्रोस वोटिंग हुई। बावजूद भाजपा दोनों निकायों में वाइस चेयरमैन बनाने में कामयाब रही। डूंगरपुर नगर परिषद में भाजपा से अनिल पटेल उपसभापति बने। जबकि सागवाड़ा नगर पालिका में योगेश जैन उपाध्यक्ष का चुनाव जीत गए। जीत के बाद भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। उपसभापति ओर पार्षदों को फूल माला पहनाई。 बॉडी डूंगरपुर नगर परिषद में उपसभापति पद पर भाजपा से अनिल पटेल ओर कांग्रेस से फरीदा बेगम के बीच मतदान हुआ। शाम 5 बजे तक 40 में से 37 पार्षदों ने वोट डाले ।बीएपी के 3 पार्षद वोट करने नहीं आए। शाम 5 बजे बाद निर्वाचन विभाग की ओर से मतगणना शुरू हुई। जिसमें एक निर्दलीय समेत भाजपा के पास 25 पार्षद होते हुए 24 वोट ही मिले। एक क्रॉस वोटिंग हुई। कांग्रेस की फरीदा बेगम को 13 वोट मिले। जबकि कांग्रेस के पास 12 पार्षद ही थे। सागवाड़ा में भाजपा से 2 क्रॉस वोट, भाजपा से योगेश जैन जीते वही सागवड़ा नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद पर भाजपा से योगेश जैन ओर कांग्रेस से भावेश खांट के बीच वोटिंग हुई। 35 पार्षदों वाली नगर पालिका में भाजपा के पास 23 वोट थे। लेकिन मतदान में 21 वोट ही मिले। जबकि कांग्रेस को 10 वोट मिले। क्रॉस वोटिंग को लेकर भाजपा विधायक शंकर डेचा ने कहा कि इसे लेकर जांच की जाएगी। जिसने भी क्रॉस वोटिंग की है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगीं। इधर जीत के बाद भाजपा में जश्न का माहौल है。 बाइट 1 अनिल पटेल नवनिर्वाचित उपसभापति डूंगरपुर बाइट 2 शंकरलाल डेचा विधायक सागवाड़ा अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
0
Report

बगरू नगरपालिका उपाध्यक्ष चुनाव: भाजपा के शंकर चौधरी निर्वाचित

Dudu, Rajasthan:जिला - जयपुर लोकेशन - बार्गूर(बगरू) रिपोर्टर - दिलीप चौधरी इनफॉर्मर - सुनील जांगिड़ नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव... बगरू (जयपुर) नगरपालिका उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा के शंकर चौधरी निर्वाचित हुए, कांग्रेस के Kन्हैया लाल खींची को हराया. भाजपा और कांग्रेस के बीच था मुकाबला. उपाध्यक्ष पद के लिए सभी 35 पार्षदों ने मतदान किया. भाजपा ने शंकर चौधरी को 25 मत, कांग्रेस ने खींची को 10 वोट मिले. नगर पालिका सभागार स्थित निर्वाचन कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी के निगरानी में शांतिपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया रही. एआरओ नवनीत पांडे सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे. सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद थी।
0
0
Report
Advertisement

जमीन विवाद में दोस्त की मदद पर शिक्षक की दिनदहाड़े हत्या

Mainpuri, Uttar Pradesh:शिक्षक की दिनदहाड़े हत्या के खुले रात, दोस्त की मदद करना भारी. रिपोर्ट अतुल सक्सेना. जिला मैनपुरी. 22/09/2026. एंकर मैनपुरी में दोस्ती निभाना एक सरकारी शिक्षक को इतना भारी पड़ा कि उसे अपनी जान गंवानी पड़ी। 56 साल के शिक्षक यशपाल सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्कूल से घर लौटते वक्त बाइक सवार हमलावरों ने यशपाल को गोली मारी और मौके से फरार हो गए। अस्पताल पहुंचने से पहले ही यशपाल सिंह ने दम तोड़ दिया। लेकिन इस हत्याकांड के पीछे जो कहानी सामने आ रही है, वो चौंकाने वाली है... यशपाल सिंह खुद किसी जमीन विवाद के पक्षकार नहीं थे... वह अपने दोस्त राजपाल के जमीन संबंधी विवाद की पैरवी कर रहे थे और राजपाल की मदद कर रहे थे।बताया जा रहा है कि इसी जमीन विवाद को लेकर यशपाल को निशाना बनाया गया... और हत्या के आरोप राजपाल के रिश्तेदारों पर लगाए जा रहे हैं। यानि जमीन का विवाद था राजपाल का... लेकिन गोली का निशाना बन गए उनके दोस्त यशपाल। वर्ष 2001 में नौसेना की नौकरी छोड़कर मैनपुरी लौटे यशपाल बाद में सरकारी शिक्षक बने। पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी और उन्होंने दूसरी शादी नहीं की और दोस्त राजपाल के घर पर ही साथ रहने लगे। अब इस हत्याकांड में पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल है—क्या दोस्त के जमीन विवाद की पैरवी ही यशपाल की हत्या की वजह बनी? पुलिस ने मामले में तीन अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वारदात के दूसरे दिन भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। कौन थे वो हमलावर? क्या यशपाल की हत्या की साजिश पहले से रچی गई थी? क्या जमीन विवाद को लेकर उन्हें रास्ते से हटाया गया? और इस हत्याकांड में राजपाल के रिश्तेदारों की क्या भूमिका है? इन सभी सवालों के जवाब पुलिस की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सामने आएंगे।
0
0
Report

चित्रकूट: निषाद- Mallah आरक्षण की मांग पर मुकेश सहनी का बिगुल, सरकार पर हमला

Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:मुकेश साहनी ने चित्रकूट से निषाद समाज को आरक्षण देने की मांग को लेकर फूंका बिगुल टॉपलीड-चित्रकूट में मुकेश सहनी का सामाजिक सम्मेलन, निषाद-मल्लाह समाज के आरक्षण की उठाई मांग. लोकेशन- चित्रकूट. टॉपलीड - चित्रकूट के किशोर रिजॉर्ट में आज वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने निषाद-मल्लाह समाज के सामाजिक सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान मुकेश सहनी ने सरकार से निषाद-मल्लाह समाज को आरक्षण देने की मांग की. मुकेश सहनी ने सम्मेलन में मौजूद लोगों को गंगाजल हाथ में लेकर शपथ दिलाई कि वे उन्हीं लोगों को वोट देंगे, जो निषाद-मल्लाह समाज को आरक्षण देने का समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज अपने अधिकार के लिए एकजुट होकर संघर्ष करेगा और आरक्षण की मांग को लेकर पीछे नहीं हटेगा. सम्मेलन के दौरान सहनी ने भाजपा नेता और निषाद पार्टी के प्रमुख डॉ. संजय निषाद पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि समाज का वोट लेने के बाद संजय निषाद भाजपा के साथ समझौता कर लेते हैं। सहनी ने दावा किया कि यह समझौता अपने बेटे को सांसद और विधायक बनाने के लिए किया गया है. यूजीसी बिल को लेकर भी मुकेश सहनी ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि एक वर्ग शासन और सत्ता पर अपना नियंत्रण बनाए रखने के लिए यूजीसी का विरोध कर रहा है, जबकि दूसरा वर्ग अपने अधिकारों के लिए यूजीसी की मांग कर रहा है। सहनी ने कहा कि अब पहले जैसी व्यवस्था नहीं चलेगी और निषाद-मल्लाह समाज अपने अधिकार और आरक्षण के लिए संघर्ष जारी रखेगा. चित्रकूट में आयोजित इस सामाजिक सम्मेलन में हजारों की संख्या में निषाद-मल्लाह समाज के लोगों के पहुंचने का दावा किया गया। सम्मेलन में आरक्षण और सामाजिक अधिकारों को लेकर सहनी ने समाज को संगठित होने का आह्वान किया. सम्राट चौधरी सरकार पर मुकेश सहनी का हमला चित्रकूट में आयोजित सामाजिक सम्मेलन के दौरान वीआईपी पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी ने बिहार की सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार पर भी निशाना साधा। बिहार में महिला के साथ कथित छेड़छाड़ और उसे जबरन उठाए जाने का वीडियो वायरल होने की घटना का जिक्र करते हुए सहनी ने इसे बिहार और देश के लिए बेहद शर्मनाक बताया। मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी के सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री हैं और इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं सामने आना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ खुलेआम इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। सहनी ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार को घेरा और कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने घटना को लेकर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से बिहार की छवि प्रभावित होती है.
0
0
Report
Advertisement

AePS फ्रॉड गिरोह के दो आरोपी गिरफ्त में; बैंक खाते से पैसे निकालने तरीका पकड़ा

Panipat, Haryana:फर्जी बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट आईडी बनाकर करते थे ठगी 5 मोबाइल लैपटॉप और फिंगरप्रिंट स्कैनर बरामद पानीपत। पानीपत साइबर थाना पुलिस ने आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (AePS) के जरिए बैंक खातों से पैसे निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हर्षित गोयल के नेतृत्व में साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार और उनकी टीम ने की। पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों के आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक स्टेटमेंट और फिंगरप्रिंट से जुड़ा डेटा हासिल कर फर्जी बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट आईडी के माध्यम से बैंक खातों से रकम निकालते थे। ASP हर्षित गोयल ने बताया कि AePS की व्यवस्था मुख्य रूप से उन ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए की गई है, जहां बैंक शाखा या एटीएम की सुविधा आसानी से उपलब्ध नहीं होती। बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट सत्यापित एजेंट के रूप में काम करते हैं और लोगों को खाते से पैसे निकालने सहित बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं। OTP और लिंक के बिना खाते से निकले थे 2 हजार पुलिस को शिकायत मिली थी कि एक व्यक्ति के बैंक खाते से AePS ट्रांजैक्शन के माध्यम से 2 हजार रुपये निकाल लिए गए, जबकि पीड़ित ने न तो किसी को OTP बताया था और न ही उसे कोई संदिग्ध लिंक प्राप्त हुआ था। जांच के दौरान पुलिस ने ट्रांजैक्शन की कड़ी को खंगाला तो रकम पानीपत की विद्यानंद कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति के खाते में पहुंचने की जानकारी सामने आई。 जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को पता चला कि यह खाता साकिब नामक आरोपी ने खुलवाया था। पूछताछ में कथित तौर पर सामने आया कि साकिब आसपास के लोगों को बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने के नाम पर उनके पैन कार्ड, आधार कार्ड और बैंक स्टेटमेंट हासिल करता था। इसके बाद PayBingo ऐप के माध्यम से उनकी मर्चेंट आईडी तैयार कर उन्हें फर्जी बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। तीन स्तर पर चल रहा था पूरा नेटवर्क पुलिस के अनुसार इस नेटवर्क में साकिब के अलावा हरिओम और बिहार निवासी मोहम्मद इश्तियाक की भूमिका सामने आई है। साकिब लोगों के दस्तावेज हासिल कर उनके नाम पर बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट आईडी तैयार कर उन्हें आगे उपलब्ध कराता था। हरिओम लोगों के आधार नंबर और बायोमेट्रिक यानी फिंगरप्रिंट डेटा जुटाता था। इसके बाद बिहार निवासी मोहम्मद इश्तियाक को हरिओम से आधार-बायोमेट्रिक डेटा और साकिब से बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट आईडी मिलती थी। पुलिस के मुताबिक इश्तियाक ऐप के माध्यम से इन जानकारियों का इस्तेमाल कर आधार से जुड़े बैंक खातों से अवैध रूप से रकम निकालता था। 150 लोगों से करीब 2.5 लाख रुपये निकालने का दावा पुलिस के अनुसार साकिब पिछले करीब छह महीने से इस गतिविधि में शामिल था और अब तक लगभग 18 से 20 बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट आईडी तैयार कर बेच चुका था। वहीं मोहम्मद इश्तियाक पिछले करीब दो महीने से सक्रिय था और उसने करीब 150 लोगों के आधार से जुड़े बैंक खातों से लगभग 2.5 लाख रुपये निकालने की बात सामने आई है। पुलिस अब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और ठगी की रकम के संबंध में भी जांच कर रही है। 5 मोबाइल, लैपटॉप और फिंगरप्रिंट स्कैनर बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और एक फिंगरप्रिंट स्कैनर बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उन्होंने कितने लोगों का आधार-बायोमेट्रिक डेटा हासिल किया और कितने बैंक खातों से रकम निकाली गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी नौवीं कक्षा तक पढ़ा है, जबकि दूसरा मजदूरी का काम करता था। साइबर थाना पुलिस मामले में नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
0
0
Report

आली गांव में DDA का बुलडोजर फिर चला; अवैध अतिक्रमण ध्वस्त

New Delhi, Delhi:साउथ ईस्ट दिल्ली के आली गांव इलाके में दिल्ली विकास प्राधिकरण का बुलडोजर की कार्रवाई देखने को मिला है जहां बड़े भूभाग पर फैले अतिक्रमण पर बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है. वही बताया गया है कि चार बीघा जमीन पर दिल्ली विकास प्राधिकरण के द्वारा आज कार्रवाई की गई है इससे पहले भी यहां पर कार्रवाई की गई थी चुकी दिल्ली में बढ़ते पॉल्यूशन की वजह से तोड़फोड़ पर रोक लग गई थी इस वजह से पूरी कार्रवाई नहीं हो पाई थी आज जब कोर्ट के द्वारा दिल्ली विकास प्राधिकरण को फिर से आदेश दिया गया उसके बाद बुलडोजर की कार्रवाई फिर से शुरू की गई है. दिल्ली के आली गांव (Aali Village) में दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की जमीन पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई आज की गई है।DDA ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आली गांव में अवैध रूप से बनाई गई लगभग 15 दुकानों और पक्के मकानों/बहुमंजिला इमारतों को ध्वस्त किया है ।सरिता विहार मेट्रो डिपो के पास स्थित करीब ढाई से साढ़े आठ एकड़ जमीन पर भूमाफिया द्वारा अवैध कब्जे किए गए थे।DDA द्वारा पहले ही नोटिस जारी किए गए थे और यह विध्वंस कार्रवाई अदालत (कोर्ट) के आदेश तथा GRAP-3 प्रतिबंध हटने के बाद की गई। हालांकि इस दौरान बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान और अर्धसैनिक बल के जवान की तैनाती की गई थी ताकि किसी भी प्रकार का विरोध का सामना दिल्ली विकास प्राधिकरण को ना करना पड़े और उनकी कार्रवाई में किसी भी प्रकार का खलल ना पड़े और आसानी से बुलडोजर की कार्रवाई की सके. इस दौरान बड़ी-बड़ी इमारत पर बुलडोजर गरजा है. वही हम आपको बता दे आज तकरीबन चार बीघा जमीन पर से अतिक्रमण को हटाया गया है तो वहीं इस दौरान अब दिल्ली विकास प्राधिकरण के द्वारा अपनी जमीन पर आज बोर्ड लगा दिया गया है जहां साफ तौर पर लिख दिया गया है कि यह जमीन दिल्ली विकास प्राधिकरण का है अगर यहां पर किसी भी प्रकार का कूड़ा या मलवा डाला जाता है तो उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल बुलडोजर की कार्रवाई लगातार जारी है. वही हम आपको बत दे जब से सादुल्लजॉब और सत्य निकेतन में बिल्डिंग हादसा हुआ है तब से नगर निगम और दिल्ली विकास प्राधिकरण के द्वारा अवैध निर्माणों पर कठोर कार्रवाई की जा रही है.
0
0
Report
Advertisement

नारायणपुर में चाय-चर्चा के बीच चुनावी हवा तेज, राजभर-यादव वोट निर्णायक

JPJai Pal14m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी के नारायणपुर में चाय की चुस्की गीत व शेरो-शायरी के साथ जमी चुनावी चौपाल。 • स्थानीय समस्याओं और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर छिड़ी तीखा बहस。 • गांव के दर्जनों लोगों ने प्रदेश सरकार के कामकाज की खुलकर तारीफ की。 • नारायणपुर क्षेत्र वाराणासी की चर्चित शिवपुर विधानसभा सीट के अंतर्गत आता है。 • शिवपुर विधानसभा से बीजेपी के अनिल राजभर वर्तमान में विधायक हैं。 • अनिल राजभर उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं。 • शिवपुर विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 3.13 लाख से 3.40 लाख के बीच है。 • शिवपुर सीट पर सबसे ज्यादा यादव मतदाता हैं, जिनकी संख्या लगभग 55,000 से 70,000 है。 • क्षेत्र में करीब 40,000 से 50,000 राजभर मतदाता हार-जीत तय करने में अहम हैं。 • सीट पर लगभग 45,000 दलित मतदाता भी चुनावी समीकरण में बड़ा असर डालते हैं。 • ब्राह्मण और अन्य सवर्ण मतदाताओं की संख्या लगभग 25,000 से 35,000 के करीब है。 • क्षेत्र में पटेल और अन्य पिछड़े वर्ग के लगभग 25,000 से 30,000 मतदाता मौजूद हैं。 • पाल एवं मौर्य समुदाय के लगभग 15,000 से 18,000 वोट भी काफी महत्वपूर्ण हैं。 • यादव बहुलता के बीच राजभर और दलित वर्ग के वोट जीत की कुंजी माने जाते हैं。 • नारायणपुर में स्थानीय मुद्दों के साथ-साथ राजनीतिक हवा का रुख भांप रहे हैं लोग。
0
0
Report

चार महिलाएं गिरफ्तार: चोरी के मास्टरमाइंड नकद और आभूषण बरामद

Jalaun, Uttar Pradesh:पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चार महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार महिलाओं के कब्जे से चोरी का सामान और 4,710 रुपये की नकदी बरामद करने का दावा किया है। बरामद सामान में पैंडल, गुरिया और दो मंगलसूत्र शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, चोरी की घटना की जांच के दौरान पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके आधार पर कार्रवाई करते हुए चारों महिला आरोपियों को कोंच कोतवाली क्षेत्र में पावर हाउस के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद उनके कब्जे से चोरी का माल और नकदी बरामद की। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार महिलाओं में कुछ आरोपी जालौन जनपद की रहने वाली हैं, जबकि अन्य का संबंध फिरोजाबाद और आगरा से बताया गया है। पुलिस ने बरामद आभूषण और नकदी को कब्जे में लेकर मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद चारों महिला आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top