Back
नैनीताल में बाहर से आने वालों पर ग्रीन टैक्स 1 दिसंबर से लागू
GJGaurav Joshi
Nov 08, 2025 08:37:41
Nainital, Uttarakhand
नैनीताल में अब आने वाले पर्यटकों को ग्रीन टैक्स देना होगा। बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने यह नया नियम एक दिसंबर से लागू करने का फैसला किया है। यह टैक्स मुख्य रूप से दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों पर लागू होगा। नैनीताल अपनी प्राकृतिक सुंदरता, झीलों और हरे-भरे जंगलों के लिए प्रसिद्ध है। हर साल हजारों पर्यटक यहां घूमने आते हैं, जिससे नगर की सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ जाता है और प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता है। खासकर, वीकेंड और छुट्टियों के दौरान यहां भीड़ बहुत बढ़ जाती है, जिससे स्थानीय पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ग्रीन टैक्स लगाने का निर्णय लिया है। यह टैक्स उत्तराखंड में प्रवेश करने के समय निर्धारित बैरियर पर लिया जाएगा। स्थानीय निवासियों और उत्तराखंड परिवहन की बसों को इससे छूट दी गई है। ग्रीन टैक्स के फायदे के बारे में महिला पर्यटकों ने इसे उचित बताया, कहा यह पैसा पर्यावरण संरक्षण के लिए सही तरीके से उपयोग होता है तो हमें इसे देने में कोई समस्या नहीं है।
4
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
PSPIYUSH SHUKLA
FollowNov 08, 2025 10:43:480
Report
RKRishikesh Kumar
FollowNov 08, 2025 10:43:300
Report
HGHarish Gupta
FollowNov 08, 2025 10:43:120
Report
CPCHETAN PATEL
FollowNov 08, 2025 10:17:270
Report
CPCHETAN PATEL
FollowNov 08, 2025 10:16:000
Report
ARAlkesh Rao
FollowNov 08, 2025 09:38:353
Report
CPCHETAN PATEL
FollowNov 08, 2025 09:38:182
Report
CPCHETAN PATEL
FollowNov 08, 2025 09:38:081
Report
ARAlkesh Rao
FollowNov 08, 2025 09:22:581
Report
ARAlkesh Rao
FollowNov 08, 2025 09:07:394
Report
CPCHETAN PATEL
FollowNov 08, 2025 08:38:134
Report
TDTEJAS DAVE
FollowNov 08, 2025 07:33:486
Report
CPCHETAN PATEL
FollowNov 08, 2025 06:51:479
Report
NJNILESH JOSHI
FollowNov 08, 2025 05:49:4914
Report