Back
रायबरेली के होटल में अंतरधार्मिक विवाह पर विरोध, लाइट बंद कर रोक दी गई रस्म
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Nov 16, 2025 02:17:35
Raebareli, Uttar Pradesh
एंकर - रायबरेली के एक होटल में चल रहे शादी समारोह में उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब बालिग मुस्लिम युवक और हिंदू युवती परिजनों की सहमति से विवाह करने के लिए पहुँचे। अंतर धार्मिक विवाह की जानकारी होने पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और करणी सेना के कार्यकर्ता वहाँ पहुँच गए और शादी रुकवाने की कोशिश करने लगे। मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र के डिडौली का है जहां के एक होटल में महाराजगंज कोतवाली के कैर गांव की रहने वाली सपना यादव ने बिहार के रहने वाले जलालुद्दीन से शादी कर रही थी। शादी में दोनों के परिजन मौजूद थे लेकिन लड़की के चाचा को ये शादी मंजूर नहीं थी। इसलिए उन्होंने महराजगंज कोतवाली में अपनी भतीजी, भाई, भाभी और मुस्लिम युवक पर 12 नवंबर को एफआईआर दर्ज करवाई थी। आज जब दोनों अपने परिजनों के साथ शादी करने पहुंचे तो हिन्दू संगठनों ने शादी का विरोध किया। हंगामा बढ़ने की सूचना पर मौके पर हरचंदपुर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। इस बीच हंगामा बढ़ता देख होटल संचालक ने लाइट बंद करके शादी रोक दी और दोनों पक्षों से होटल छोड़ने की बात कही। लाइट बंद होने के बाद शादी की रस्म रुक गई जिसके बाद दोनों पक्ष होटल से चले गए। इस मामले पर पुलिस का कहना है कि दोनों युवक-युवती बालिग हैं, शादी करने के लिए स्वतंत्र है।
241
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
AMANIL MOHANIA
FollowNov 16, 2025 04:15:4726
Report
DRDarshal Raval
FollowNov 16, 2025 04:15:1034
Report
KJKunal Jamdade
FollowNov 16, 2025 03:19:00204
Report
HBHimanshu Bhatt
FollowNov 16, 2025 02:17:05105
Report
DMDURGESH MEHTA
FollowNov 15, 2025 18:01:50156
Report
DMDURGESH MEHTA
FollowNov 15, 2025 18:00:52134
Report
DMDURGESH MEHTA
FollowNov 15, 2025 18:00:29183
Report
DMDURGESH MEHTA
FollowNov 15, 2025 17:46:29109
Report
DMDURGESH MEHTA
FollowNov 15, 2025 17:46:12141
Report
PDPRASHANT DHIVRE
FollowNov 15, 2025 16:19:31133
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowNov 15, 2025 15:53:54165
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 15, 2025 15:53:41135
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 15, 2025 15:53:30187
Report
MGMOHIT Gomat
FollowNov 15, 2025 15:53:14140
Report