Back
झांसी की दादी ने 7 साल छोटे प्रेमी के साथ भागकर मचाई सनसनी
ASABDUL SATTAR
Oct 03, 2025 04:45:52
Jhansi, Uttar Pradesh
एंकर- झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के स्यावरी गांव का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 40 साल की दादी अपने से 7 साल छोटा बॉयफ्रेंड अमर के साथ नौ दो ग्यारह हो गई। पीड़ित पति ने बताया कि दोनों के बीच दो-तीन साल से अफेयर था। तीन दिन पहले बाजार के बहाने दादी घर से निकली और प्रेमी के साथ भाग गई। साथ में 40 हजार रुपए के अलावा दो बहुओं के जेवरात ले गई। महिला के पति ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
वी/ओ.1-झांसी के ग्राम स्यावरी निवासी कामता प्रसाद ने बताया कि उसकी शादी 25 साल पहले सुखवती से हुई थी। उसके दो बेटे हैं, एक उम्र 20 साल और दूसरे की उम्र 22 साल है। दोनों की शादी हो चुकी है। दोनों बेटों का एक-एक बच्चा है। वह करीब तीन साल पहले मध्य प्रदेश के भिण्ड में ईंट भट्टे पर काम करने गया था। वहां पर राठ का रहने वाला अमर भी काम करता था। उसकी मुलाकात मेरी पत्नी से हो गई। और फिर दोनों में प्यार हो गया। आये दिन पत्नी उसके साथ बाहर जाने लगी। जब साथियों ने जानकारी दी तो में पत्नी को लेकर वापस गांव लौट आया। सोचा था कि पत्नी सुधर जाएगी, मगर ऐसा नहीं हुआ। घर आने के बाद भी पत्नी ने अमर से बात करना बंद नहीं किया। मेरी बहुओं ने भी कई बार उसे अमर से बात करते हुए पकड़ा है। और समझाया, मगर पत्नी नहीं मानी।
बाइट-कामता प्रसाद.....पीड़ित पति
वी/ओ.2- पति ने बताया कि में झांसी में काम कर रहा था। तभी कुछ दिन पहले पत्नी मेरे पास आई। फिर एक दिन बोली बहू की डिलीवरी का समय है, इसलिए में घर जा रही हूं। यह कहकर निकली थी लेकिन पूरी रात गुजर गई मगर वो घर नहीं पहुंची। सुबह घर आने पर बात की तो उसने बहाने बनाकर बात को टाल दिया। फिर 30 सितंबर को पत्नी बाजार जाने की बात कहकर निकली थी। फिर लौटकर नहीं आई। घर से 40 हजार रुपए कैश और दोनों बहुओं के जेवरात अपने साथ ले गई। आसपास के गांव और रिश्तेदारी में पता किया। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। जब पता किया जिस अमर वह बात करती थी वो भी अपने घर से फरार है। वहीं दादी की इश्कबाजी की खबर पूरे इलाके में फैल जाने से हुई बदनामी की वजह से पति और दोनों बेटे के साथ बहुएं घर से बाहर नहीं निकल पा रही हैं। पीड़ित पति अपने दोनों बेटे और बहू के अलावा पोतों के साथ थाना पहुंचा और पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है
बाइट-कामता प्रसाद.....पीड़ित पति
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
GKGovindbhai Karmur
FollowOct 03, 2025 06:34:380
Report
DRDarshal Raval
FollowOct 03, 2025 06:34:220
Report
AMATUL MISHRA
FollowOct 03, 2025 05:36:060
Report
GKGovindbhai Karmur
FollowOct 03, 2025 05:35:500
Report
NJNILESH JOSHI
FollowOct 03, 2025 05:15:110
Report
HPHARSHAD PATIL
FollowOct 03, 2025 05:03:472
Report
DSDM Seshagiri
FollowOct 03, 2025 05:03:250
Report
KAKapil Agarwal
FollowOct 03, 2025 05:02:130
Report
PGPiyush Gaur
FollowOct 03, 2025 05:01:560
Report
RSRajendra sharma
FollowOct 03, 2025 04:49:387
Report
DSDM Seshagiri
FollowOct 03, 2025 04:49:136
Report
AAAsrar Ahmad
FollowOct 03, 2025 04:46:250
Report
PDPradyut Das
FollowOct 03, 2025 04:46:040
Report
MSMrinal Sinha
FollowOct 03, 2025 04:33:320
Report