Back
पंजाब से आया डेढ़ करोड़ का घोड़ा ब्रिजभूषण शरण सिंह के अस्तबल में गिफ्ट
AKAtul Kumar Yadav
Dec 15, 2025 05:15:52
Gonda, Uttar Pradesh
वैसे तो आपने सोशल मीडिया पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बारे में सुना होगा कि बृजभूषण शरण सिंह को घोड़े और गाय पालने का शौक है। हाँ आपने बिल्कुल सोशल मीडिया पर सही सुना होगा क्योंकि बृजभूषण शरण सिंह का उनके विश्नोहरपुर पर स्थित घर के ठीक सामने एक अस्तबल और एक गौशाला बना हुआ है। उसी अस्तबल में उनके द्वारा अपने घोड़े को रखा जाता है लेकिन इस बार बृजभूषण शरण सिंह के अस्तबल में एक पंजाब से आया हुआ डेढ़ करोड़ का घोड़ा शामिल हुआ है। इसे बृजभूषण शरण सिंह ने खरीदा नहीं है बल्कि उन्हें पंजाब से आए लोगों ने गिफ्ट में जन्मदिन से पहले दिया है। यह घोड़ा देश-विदेश की प्रतियोगिताओं में भी शामिल हो चुका है और इस घोड़े का पासपोर्ट भी बना हुआ है। बृजभूषण शरण सिंह ने खुद इसका वीडियो जारी करके इसकी जानकारी दी है। बृजभूषण शरण सिंह ने वीडियो वायरल करके कहा कि तेजवीर बराड़ पंजाब से इन्होंने मुझे आज घोड़ा गिफ्ट किया जन्मदिन और नव वर्ष के शुभ अवसर पर इन्होंने दिया है। गुरप्रीत और दीपक ने बृजभूषण शरण सिंह को पंजाब से लाकर करके यह घोड़ा दिया है। बृजभूषण ने जब दोनों से पूछा कि इसकी मार्केट में क्या कीमत है तो दोनों लोगों ने बताया कि डेढ़ करोड़ रुपये इसके बाद बृजभूषण शरण सिंह सुनकर चौंक गए। इसके बाद बृजभूषण ने कहा कि यार हम तो पागल हो जाएंगे और हंसते हुए नजर आए यह अभी बच्चा है 2 साल का है। यह घोड़ा एक प्रतियोगिता में 17 लाख रुपए भी जीत करके आया है बृजभूषण ने कहा कि इसका पासपोर्ट है यह बाहर देश के अन्य खेलों में भी भाग लेता है। यह सब विदेशी लद करके खेलों में भाग लेने के लिए जाते हैं ले जाइए इस खिलाएं और पिलाइए इसके बाद बृजभूषण शरण सिंह ने इसे अपने लोगों को सौंप दिया है जो अब बृजभूषण शरण सिंह के अस्तबल में है। बृजभूषण शरण सिंह पुरानी घोड़ा पालने की शौकीन है और उनके अस्तबल में कई घोड़े हैं। एक और घोड़ा बृजभूषण के अस्तबल में पंजाब से आया हुआ शामिल हुआ है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
DRDarshal Raval
FollowDec 15, 2025 07:04:210
Report
URUday Ranjan
FollowDec 15, 2025 07:01:050
Report
DRDarshal Raval
FollowDec 15, 2025 05:50:190
Report
CPCHETAN PATEL
FollowDec 15, 2025 05:50:040
Report
CPCHETAN PATEL
FollowDec 15, 2025 05:49:530
Report
NJNitish Jha
FollowDec 15, 2025 05:31:200
Report
URUday Ranjan
FollowDec 15, 2025 05:19:050
Report
SVSANDEEP VASAVA
FollowDec 15, 2025 04:46:090
Report
DRDarshal Raval
FollowDec 15, 2025 04:16:030
Report
CPCHETAN PATEL
FollowDec 15, 2025 04:15:450
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowDec 15, 2025 03:30:120
Report
DMDURGESH MEHTA
FollowDec 14, 2025 18:01:350
Report
PDPRASHANT DHIVRE
FollowDec 14, 2025 18:01:200
Report
AKAshok Kumar
FollowDec 14, 2025 18:01:030
Report