Back
रीवा के भाजपा विधायक प्रदीप पटेल के अचानक गायब होने पर सियासत तेज
PSPramod Sharma
Feb 13, 2026 05:47:00
Rewa, Madhya Pradesh
*भाजपा विधायक एक माह लापता,सांसद,मंत्री,एसपी को नही चिंता, आखिर सत्ताधारी विधायक को किस्से खतरा*
- एक महीने से गायब विधायक, अलग-अलग बयान… लेकिन सवाल अब भी कायम—आख़िर प्रदीप पटेल हैं कहां?
- रीवा जिले के मऊगंज से भाजपा विधायक प्रदीप पटेल पिछले एक महीने से रहस्यमय तरीके से लापता हैं...
- बताया जा रहा है कि जमीन विवाद से जुड़े एक मामले में कथित रूप से माफिया गैंग मूसवाला से जान का खतरा महसूस करने के बाद वे अचानक क्षेत्र से गायब हो गए।
- विधायक द्वारा पहले यह आरोप लगाया गया था कि कुछ लोगों ने उन्हें जिंदा जलाने की कोशिश की, हालांकि पुलिस ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। पुलिस का कहना है कि जिले में किसी भी प्रकार का माफिया गैंग सक्रिय नहीं है और न ही ऐसे किसी संगठित गिरोह के प्रमाण मिले हैं। विधायक की कथित लिखित शिकायत के आधार पर कुछ लोगों के खिलाफ एहतियातन प्रतिबंधात्मक कार्रवाई जरूर की गई थी।
- विधायक पिछले एक महीने से सार्वजनिक जीवन से पूरी तरह दूर हैं, जिससे उनकी सुरक्षा और स्थिति को लेकर संदेह और गहरा गया है। गायब होने स्व पहले विधायक प्रदीप पटेल ने परिजनों को कॉल करके साफ कहा था कि घर के गेट पर ताला डालकर रखना समान ऑनलाइन मांगना कोई आये तो घर ताला नही खोलना अब आगे राजनीति नही करनी...
(विधायक प्रदीप पटेल का वीडियो)
- अब सांसद जनार्दन मिश्रा को सुनिए विधायक गायब इनको रत्ती मात्र चिंता नही... सांसद कह रहे है कि विधायक अवकाश पर है, काम करके थक गए होंगे...
बाइट- जनार्दन मिश्रा सांसद रीवा
- विधायक की लगातार चुप्पी ने पूरे मामले को और अधिक रहस्यमय बना दिया है। वहीं दूसरी तरफ राज्य मंत्री राधा सिंह ने कहा कि हमारे विधायक जी तीर्थ दर्शन में गए हुए होंगे कभी-कभी हम निजी कार्य के चलते मोबाइल स्विच ऑफ कर देते हैं ताकि किसी भी प्रकार की डिस्टरबेंस ना हो अगर कोई घर की बात होती तो हमारी सरकार पूरी तरह से घेराबंदी कर देती....
बाइट - राधा सिंह राज्यमंत्री
- इस पूरे मामले को लेकर मऊगंज एसपी दिलीप कुमार सोनी का कहना है कि मऊगंज में पूरी तरह से समान्य स्थिति बनी हुई है.. कोई डर का माहौल नहीं है हम लगातार विधायक से संपर्क करने में जुटे हुए अगर ऐसी कोई बात है तो विधायक हमें बताएं हम उनकी पूरी तरह मदद करेंगे... और हम उनसे लगातार संपर्क करने की कोशिश में जुटे हुए हैं....
बाइट - मऊगंज एसपी दिलीप कुमार सोनी
- सवाल जब विधायक को सरकार सशस्त्र सुरक्षा देती है तो विधायक को किसका खतरा...क्या एमपी में अब विधायक सुरक्षित नही है...विधायक का रहस्यमय तरीके से गायब होने जनता में खलबली लैदा करने जैसा है..
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SPSANDHI PARVEZ MAYURBHAI
FollowFeb 13, 2026 06:31:480
Report
CPCHETAN PATEL
FollowFeb 13, 2026 05:02:220
Report
CPCHETAN PATEL
FollowFeb 13, 2026 04:18:020
Report
CPCHETAN PATEL
FollowFeb 13, 2026 04:17:500
Report
DPDhaval Parekh
FollowFeb 13, 2026 04:03:510
Report
RKRavi Kant
FollowFeb 13, 2026 03:09:440
Report
RKRavi Kant
FollowFeb 13, 2026 03:09:330
Report
RKRavi Kant
FollowFeb 13, 2026 03:09:240
Report
RKRavi Kant
FollowFeb 13, 2026 03:09:130
Report
RKRavi Kant
FollowFeb 13, 2026 03:09:020
Report
RKRavi Kant
FollowFeb 13, 2026 03:08:48Noida, Uttar Pradesh:कैरेबियन में रीफ्यू-अलिंग ऑपरेशन के दौरान USS ट्रक्सटन (DDG-103) USNS सप्लाई (T-AOE-6) से टकरा गया।
0
Report
RKRavi Kant
FollowFeb 13, 2026 03:08:330
Report
RKRavi Kant
FollowFeb 13, 2026 03:08:200
Report
RKRavi Kant
FollowFeb 13, 2026 03:08:02Noida, Uttar Pradesh:गाजा में एक लड़की अपने परिवार के तबाह हो चुके घर के अंदर पढ़ रही है.. VIDEO VIRAL
0
Report