Back
छिंदवाड़ा में डर से शिक्षक ने नवजात को पत्थरों के नीचे दबाने की कोशिश
RKRupesh Kumar
Oct 01, 2025 06:30:42
Betul, Madhya Pradesh
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां अमरवाड़ा के नांदनवाड़ी गांव में पदस्थ एक सरकारी शिक्षक ने चौथी संतान होने पर नौकरी खोने के डर से मासूम को मौत के मुंह में धकेल दिया। 23 सितंबर को शिक्षक बबलू डांडोलिया की पत्नी ने घर पर ही चौथे बच्चे को जन्म दिया था। प्रसव के बाद तबीयत बिगड़ने पर पत्नी को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इलाज के बाद 25 सितंबर को जब दोनों घर लौटे तो शिक्षक को नौकरी जाने का भय सताने लगा। इसी डर से उसने पत्नी के साथ मिलकर 3 दिन के मासूम को रात के अंधेरे में जंगल ले जाकर पत्थरों के नीचे दबा दिया और घर लौट आया। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। करीब 20 घंटे तक तड़पते रहे नवजात की रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे और बच्चे को बचाया। बच्चे के रेस्क्यू का वीडियो सामने आया है जिसमें बेरहम माता पिता ने मासूम नवजात को बेरहमी से पत्थरों के नीचे दबा दिया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार मासूम की हालत अब खतरे से बाहर है और उसे शिशु गृह में रखा गया है। जांच में जब पुलिस ने पड़ताल की तो शक की सुई शिक्षक और उसकी पत्नी पर गई। पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। डांडोलिया दंपती की पहले से ही दो बेटियां और एक बेटा है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
CPCHETAN PATEL
FollowOct 01, 2025 10:12:460
Report
RMRaghuvir Makwana
FollowOct 01, 2025 10:00:310
Report
CPCHETAN PATEL
FollowOct 01, 2025 09:30:400
Report
GPGaurav Patel
FollowOct 01, 2025 09:30:340
Report
GPGaurav Patel
FollowOct 01, 2025 09:30:240
Report
JDJAYESHBHAI DOSHI
FollowOct 01, 2025 09:30:150
Report
URUday Ranjan
FollowOct 01, 2025 08:47:470
Report
GPGaurav Patel
FollowOct 01, 2025 08:47:400
Report
GKGovindbhai Karmur
FollowOct 01, 2025 08:23:410
Report
GPGaurav Patel
FollowOct 01, 2025 07:15:430
Report
ATANKUR TYAGI
FollowOct 01, 2025 06:47:242
Report
CPCHETAN PATEL
FollowOct 01, 2025 06:45:560
Report
CPCHETAN PATEL
FollowOct 01, 2025 06:45:470
Report
GDGaurav Dave
FollowOct 01, 2025 06:45:370
Report
UPUMESH PATEL
FollowOct 01, 2025 06:32:440
Report