Back
जमुई के सोनों थाना में फरार प्रेमी-प्रेमिका की शादी, पुलिस ने मिसाल बनायी
ANAbhishek Nirla
Feb 07, 2026 04:00:18
Jamui, Bihar
जमुई जिले के सोनों थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक फरार प्रेमी जोड़े की शादी कराकर सामाजिक पहल का उदाहरण पेश किया। शुक्रवार शाम थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में दोनों की हिंदू रीति-रिवाज से शादी कराई गई। विवाह के दौरान दोनों पक्षों के परिजन, पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे。
जानकारी के अनुसार, पेरा निवासी केदार मंडल के पुत्र अभिषेक कुमार (22) और लोहो पंचायत निवासी राम लखन गुप्ता की पुत्री चांदनी कुमारी (18) 1 फरवरी को घर से फरार हो गए थे। परिजनों द्वारा थाना में आवेदन देने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि दोनों पटना में पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों को पटना से बरामद कर सोनों थाना लाया। थाने में पूछताछ के दौरान प्रेमी जोड़े ने एक-दूसरे के साथ रहने की इच्छा जताई। दोनों के बालिग होने की पुष्टि के बाद थाना प्रभारी ने परिजनों और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। सहमति बनने पर मंदिर में विवाह कराने का निर्णय लिया गया。
पुलिस की ओर से पंडित, सेहरा, कपड़े, साड़ी समेत शादी की आवश्यक व्यवस्था कराई गई। विधि-विधान से विवाह संपन्न होने के बाद नवदंपती को आशीर्वाद देकर विदा किया गया। इस मौके पर पेरा मटिहाना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अयोध्या मंडल, लोहा पंचायत के मुखिया जमादार सिंह, सरपंच विश्व विजय सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
URUday Ranjan
FollowFeb 07, 2026 05:45:170
Report
HShakimuddin shabbirbhai
FollowFeb 07, 2026 05:31:510
Report
NJNILESH JOSHI
FollowFeb 07, 2026 05:08:380
Report
SVSANDEEP VASAVA
FollowFeb 07, 2026 03:45:400
Report
CPCHETAN PATEL
FollowFeb 07, 2026 03:18:480
Report
PTPremal Trivedi
FollowFeb 07, 2026 03:18:330
Report
DRDarshal Raval
FollowFeb 07, 2026 02:17:460
Report
CPCHETAN PATEL
FollowFeb 06, 2026 16:46:130
Report
DPDhaval Parekh
FollowFeb 06, 2026 15:48:110
Report
JSJayanti solanki
FollowFeb 06, 2026 15:34:520
Report
DRDarshal Raval
FollowFeb 06, 2026 15:34:310
Report
JSJayanti solanki
FollowFeb 06, 2026 14:35:440
Report
CPCHETAN PATEL
FollowFeb 06, 2026 13:32:500
Report
VPVasu Parmar
FollowFeb 06, 2026 12:50:020
Report