Back
लखनऊ Ola सर्विस सेंटर में पिता-पुत्र पर हमला, वीडियो वायरल
RRRakesh Ranjan
Nov 16, 2025 04:32:52
Noida, Uttar Pradesh
लखनऊ में Ola के कर्मचारियों ने बेटे के सामने ही पिता को जमकर पीटा। बेटे ने जब घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उसे 200 मीटर तक दौड़ाया। गालियां दीं। युवक जैसे-तैसे भागकर पुलिस के पास पहुंचा और पूरी बात बताई। घटना गुडंबा थाना क्षेत्र में रिंग रोड स्थित Ola सर्विस सेंटर में शनिवार को हुई। यहां स्टाफ ने कस्टमर के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र गाड़ी की सर्विसिंग कराने आए थे। इस दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद कर्मचारियों ने हमला कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कर्मचारी कस्टमर को बुरी तरह से पीट रहे हैं। फिर 2 अन्य कर्मचारी भागते हुए आते हैं और हमला कर देते हैं। तमाम लोग वहां मौजूद थे, जो उन लोगों को रुकने के लिए कह रहे थे। लेकिन, दबंग कर्मचारी किसी की सुनने को तैयार नहीं थे। गुडंबा के कल्याणपुर में रिंग रोड पर Ola सर्विस सेंटर है। आशियाना के रवि खंड में रहने वाले मनोज श्रीवास्तव अपने बेटे हर्ष के साथ दोपहर में Ola स्कूटी की सर्विस कराने आए थे। हर्ष ने कर्मचारियों से स्कूटी के बारे में पूछा तो सही जानकारी नहीं मिली। इस पर सुपरवाइजर का नंबर मांगा तो एक कर्मचारी गाली देने लगा। अजय यादव, प्रियांशु द्विवेदी, अभिषेक मिश्रा, शुभम श्रीवास्तव, अभिषेक राजपूत और अन्य लोगों को बुला लिया। इन लोगों ने बिना कुछ बातचीत किए हाथापाई शुरू कर दी। सड़क पर मारने लगे। हर्ष पिता के साथ हो रही मारपीट का वीडियो बनाने लगा तो कर्मचारियों ने उसे भी मारने के लिए दौड़ा लिया। हर्ष का कहना है कि करीब 200 मीटर तक मारने के लिए दौड़ाते रहे। पीछे से गंदी-गंदी गाली भी दे रहे थे। किसी तरह वहां से भागकर पुलिस को सूचना दी। आरोपी मोबाइल से वीडियो डिलीट करवाने चाहते थे। पुलिस ने मारपीट के मामले में अजय यादव, प्रियांशु द्विवेदी, शुभम श्रीवास्तव और अभिषेक राजपूत को हिरासत में लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
233
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
TCTathagata Chakraborty
FollowNov 16, 2025 06:00:470
Report
NRNarayan Roy
FollowNov 16, 2025 06:00:270
Report
NHNantu Hazra
FollowNov 16, 2025 05:17:5070
Report
TCTathagata Chakraborty
FollowNov 16, 2025 05:04:3059
Report
MCMoumita Chakraborty
FollowNov 16, 2025 05:03:03158
Report
BMBiswajit Mitra
FollowNov 16, 2025 05:02:56143
Report
BMBiswajit Mitra
FollowNov 16, 2025 05:02:20190
Report
CDChampak Dutta
FollowNov 16, 2025 05:01:09165
Report
AMANIL MOHANIA
FollowNov 16, 2025 04:46:44137
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowNov 16, 2025 04:46:06138
Report
CDChampak Dutta
FollowNov 16, 2025 04:34:48196
Report
PDPradyut Das
FollowNov 16, 2025 04:32:18116
Report
BMBiswajit Mitra
FollowNov 16, 2025 04:21:43118
Report
BSBarun Sengupta
FollowNov 16, 2025 04:16:09151
Report