344022
नमो राष्ट्र आराधना कार्यक्रम
Balotra, Rajasthan:एंकर बालोतरा- जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर पहली बार नमो राष्ट्र आराधना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी की और से आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रवादी भजन गायक प्रकाश माली ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत के बढ़ते गौरव व सम्मान को लेकर गीतों की प्रस्तुति दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं ऐसे में बालोतरा जिले के लोगो मे राष्ट्र भक्ति का जोश भरने का कार्य किया गया।0
0
Report
344022
सिवाना उप जिला अस्पताल में शुरू हुई डायलिसिस यूनिट, मरीजों को मिलेगा बड़ा लाभ
Balotra, Rajasthan:सिवाना उप जिला अस्पताल में शुरू हुई डायलिसिस यूनिट, मरीजों को मिलेगा बड़ा लाभ एंकर_ उप जिला अस्पताल सिवाना में शनिवार से किडनी डायलिसिस यूनिट की सुविधा शुरू हो गई है। मरीजों को यह सुविधा द हंस फाउंडेशन के सहयोग मिलेगी। इस आधुनिक चिकित्सा सुविधा की शुरुआत से अब क्षेत्र के किडनी रोगियों को बालोतरा, जोधपुर या जैसे बड़े शहरों में इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। डायलिसिस यूनिट शुरू होने से मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध होगा। साथ ही, मरीजों औ0
0
Report
344022
लुणी नदी का पानी बीओटी पुल के ऊपर से बह रहा
Balotra, Rajasthan:बालोतरा- लूणी नदी में पानी की तेज आवक के चलते कुछ रपटों को पूर्णतः बंद कर दिया गया है। कुछ मार्गों पर यातायात को अस्थायी रूप से डायवर्ट किया गया है। साथ ही पुलिस अधीक्षक रमेश कुमार ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों से बचें, सत्यापित जानकारी पर ही विश्वास करें। प्रशासन द्वारा दिए गए मार्गदर्शन और डायवर्जन का पालन करें। बंद रपटों पर जान-बूझकर जाना जानलेवा हो सकता है। सेल्फी, वीडियो या रील बनाकर खुद की और दूसरों की जान जोखिम में ना डालें। याद रखें, एक सेल्फी की कीमत, एक जिंदगी से ज्यादा नहीं।0
0
Report
Advertisement
344022
7 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा बांध, सिवाना क्षेत्र के गांवों में आएगी खुशहाली
Balotra, Rajasthan:बालोतर-ा जिले के सिवाना विधानसभा क्षेत्र के राजस्व गांव तेलवाडा गोगामाड़ में जल संसाधन विभाग द्वारा स्वीकृत माइक्रो स्टोरेज टैंक (एनिकट) का शिलान्यास किया गया। 7 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बांध का पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने किया। बांध के बनने से बालोतरा जिले के साथ - साथ जालौर जिले के भी कई गांवों के लोगो को फायदा मिलेगा0
0
Report
No more articles to load
