261501
लखीमपुर-खीरी मितौली उप जिला अधिकारी के निर्देशन में तय हुई संचारी रोग नियंत्रण की रूपरेखा।
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर-खीरी । विकास खंड मितौली।25 जून 2026 को उप जिलाधिकारी मितौली की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय टास्क फोर्स बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी 1 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक संचालित होने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 28 जुलाई से प्रारम्भ होने वाले पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन हेतु विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान उप जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि अभियान के अंतर्गत निर्धारित माइक्रोप्लान के अनुसार गतिविधियों का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए क्षेत्र स्तर पर प्रभावी कार्यवाही करने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में संचारी रोगों की रोकथाम, जनजागरूकता, साफ-सफाई, जलजनित एवं वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम तथा पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु सभी विभागों की सक्रिय सहभागिता पर बल दिया गया। बैठक में डॉ. अरविंद पटेल, प्रतिरक्षण अधिकारी आभा शुक्ला, खंड शिक्षा अधिकारी भगवान राव, यूनिसेफ से पारस शुक्ला, बीपीएम मोहम्मद तैय्यब सिद्दीकी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अभियान अवधि के दौरान नियमित समीक्षा एवं निगरानी करते हुए निर्धारित गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाये।0
0
Report
261501
लखीमपुर-खीरी 1 जुलाई से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान,मितौली में बैठक सम्पन्न।
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर-खीरी।01 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक संचालित संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सफल संचालन हेतु ब्लॉक टास्क फोर्स बैठक सम्पन्न। 22.06.2026 को आगामी 01 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक संचालित होने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सफल क्रियान्वयन एवं अंतर्विभागीय समन्वय सुनिश्चित किए जाने हेतु ब्लॉक टास्क फोर्स बैठक का आयोजन खंड विकास अधिकारी कार्यालय, मितौली में किया गया। बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी विकास सिंह द्वारा की गई। बैठक में अभियान के अंतर्गत संचारी रोगों की रोकथाम, स्वच्छता गतिविधियों, जलभराव नियंत्रण, वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम, जनजागरूकता कार्यक्रमों तथा विभागवार दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी संबंधित विभागों को अभियान अवधि के दौरान निर्धारित गतिविधियों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक के दौरान चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली डॉ. देवेंद्र सिंह द्वारा संचारी रोगों से होने वाले विभिन्न रोगों, उनके कारणों, लक्षणों एवं बचाव के उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने जनसामान्य को स्वच्छता अपनाने, साफ पानी का उपयोग करने, जलभराव रोकने तथा समय पर उपचार लेने हेतु जागरूक किए जाने पर विशेष बल दिया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, ग्राम्य विकास विभाग सहित सभी सहयोगी विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे तथा अभियान को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया। अध्यक्ष के द्वारा सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर अभियान को प्रभावी एवं सफल बनाने हेतु निर्देशित किया गया।0
0
Report
261501
लखीमपुर खीरी श्री बालाजी क्रिकेट खेल महोत्सव में मछरेहटा टीम 230 रन बनाकर विजई।
Pahara, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी। तहसील मितौली विकासखंड मितौली ग्राम पंचायत अबगांवा दतेली कलां में संयुक्त रूप से 2026 का क्रिकेट खेल महोत्सव का आयोजन 1 जून से किया गया था। 18 जून को फाइनल मैच खेला गया, फाइनल मैच में टॉस जीतकर मछरेहटा टीम ने पहले बल्ले बाजी करते हुए धुरंधर 11 टीम के सामने 230 रनों का एक बड़ा लक्ष्य रखा, धुरंधर 11 टीम ने बल्लेबाजी करते हुए मछरेहटा टीम से कम 110 रन पर ही अपने सभी विकेट खो दिए। 120 रनों से मछरेहटा टीम को बड़ी जीत हासिल हुई। क्रिकेट महोत्सव 2026 में भाग लेने वाली सभी टीमों को आयोजक शिक्षक आनंद त्रिवेदी संरक्षक शिक्षक व समाज सेवक दीप कमल अवस्थी के द्वारा सम्मानित करते हुए श्री बालाजी क्रिकेट खेल महोत्सव 2026 का समापन किया गया।0
0
Report
Advertisement
262727
लखीमपुर खीरी श्री बालाजी क्रिकेट महोत्सव 2026 का फाइनल मैच जारी
Saraiyan, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी।श्री बालाजी क्रिकेट खेल महोत्सव 2026 टॉस जीतकर मछरेहटा टीम बल्लेबाजी कर धुरंधर टीम के सामने बड़ा लक्ष्य रखा है, धुरंधर 11 टीम का मछरेहटा टीम से मुकाबला जारी0
0
Report
261501
लखीमपुर-खीरी मितौली सरकार के बारह वर्ष कार्यकाल पर जनकल्याणकारी मेला।
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर-खीरी। विधानसभा कस्ता के मितौली ब्लाक सभागार में केन्द्र सरकार के बारह वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याणकारी मेले का आयोजन मितौली ब्लाक सभागार में किया गया। कार्यक्रम में कस्ता मंडल अध्यक्ष कौशल किशोर बाजपेई, मितौली मंडल अध्यक्ष मुन्ना लाल राठौर प्रदीप वर्मा, नारायण प्रसाद त्रिवेदी, जगदीश वर्मा,शीलू वर्मा आकाश वर्मा, सुभाष शुक्ला , रजनीश शर्मा आदि कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।0
0
Report
