452005
इंदौर में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी
Indore, Madhya Pradesh:इस सीजन में अभी तक देखा जाए तो इंदौर सहित मालवा क्षेत्र में जोरदार बारिश नहीं होने से लोगों में मायूसी छाई हुई थी लेकिन आज 19 अगस्त को इंदौर सहित मालवा क्षेत्र में रुक रुक कर बरसात हो रही है लोगों का कहना है कि इसी प्रकार की बरसात यदि 10 दिवस तक जारी रहेगी तो मालवा क्षेत्र में बरसात का कोटा पूरा हो सकता है।0
0
Report
453112
गांधीनगर में जन्माष्टमी पर "हरे कृष्णा" मंदिर में संघ के स्वयंसेवकों ने किया घोष वादन
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर : शनिवार 16 अगस्त श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर गांधी नगर बस्ती के स्वयंसेवकों ने मंगल मार्ग स्थित "हरे कृष्णा" मंदिर में घोष के वाद्य यंत्रों के द्वारा तीन रचनाएं किरण,उदय, श्रीराम का वादन किया।0
0
Report
452002
श्री कृष्ण बाल मंदिर ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा निकाली
Indore, Madhya Pradesh:श्री कृष्ण बाल मंदिर द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई सुपर कॉरिडोर के नजदीक लिम्बोदा गारी स्थित श्री कृष्ण बाल मंदिर के संचालक देवकरण वर्मा ने बताया कि आज स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में विद्यालय द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई और यात्रा के माध्यम से जन-जन को राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया, वन्दे मातरम् और भारत माता की जय के नारे के साथ निकली इस यात्रा में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा उपस्थित थे।0
0
Report
Advertisement
453112
इंदौर: आकाश विजयवर्गीय ने गाया देशभक्ति गीत
Indore, Madhya Pradesh:संस्था सर्व सेवा द्वारा कुश्वाह नगर चौराहे पर आज 14 अगस्त को "एक शाम राष्ट्र के नाम" कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय वतोर अतिथि उपस्थित हुए संस्था के अजय कुशवाह ने टीम के साथ पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय का स्वागत किया,मंच पर उपस्थित आकाश विजयवर्गीय ने "मेरा रंग दे बसंती चोला " देशभक्ति गीत गाकर कार्यक्रम में समा बांध दिया। संस्था सर्व सेवा द्वारा 15 अगस्त को 151 स्थानों पर झडा वंदन किया जावेगा।0
0
Report
