494331
विधायक नीलकंठ टेकाम ने सहयोग किया
Keshkal, Chhattisgarh:केशकाल :- केशकाल अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले ग्राम रावसवाही में घटित विधुत दुघर्टना में मृतको के परिवार को विघुत कम्पनी द्वारा दिये गये अनुदान राशि 400000/- का चेक पिडित परिवारो को माननीय श्री नीलकंठ टेकाम विघायक केशकाल के कर कमलों द्वारा जनपद कार्यालय विश्रामपुरी में प्रदान किया गया।0
0
Report
494331
अधिवक्ताओं की टीम ने लिया जर्जर सड़क का जायजा ! न्यायाधीश को सौंपेंगे जांच रिपोर्ट…
Garh Siliyara, Chhattisgarh:केशकाल:- केशकाल शहर की जर्जर सड़क आम जनता को हो रही परेशानियों को देखते हुए बीते दिनों जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सड़क की वस्तुस्थिति की जानकारी हेतु कोंडागांव से अधिवक्ताओं की एक जांच टीम गठित कर विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। जिसके परिपालन में शुक्रवार को अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दीपक ठाकुर, गोपाल दीक्षित समेत पीडब्ल्यूडी एवं राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम केशकाल पहुंची। इस दौरान उन्होंने जनपद पंचायत से पंचवटी तक पैदल नगर का भ्रमण कर सड़क की वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया..|0
0
Report
494331
विश्वकर्मा जयंती मनाई गई
Surdongar, Chhattisgarh:केशकाल :- विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर केशकाल के विकासखंड अंतर्गत बहिगांव मे प्रिकास्ट इंडस्ट्रीज के संचालक आदरणीय लोकनाथ राठौर जी के द्वारा भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना करते हुए प्रसाद वितरण किया गया उल्लेखनीय की विश्वकर्मा जयंती के दिन ही लोकनाथ राठौर जी का जन्म दिवस मनाया गया हैं इस अवसर पर तुलसी मानस प्रतिष्ठान एवं एकल अभियान के बच्चियों के द्वारा भजन गाकर आदरणीय लोकनाथ राठौर जी को शुभकामनाएं दी गई..|0
0
Report
Advertisement
494331
सुरडोगर स्कूल का निरिक्षण किया जनप्रतिनिधियों ने..|
Surdongar, Chhattisgarh:केशकाल := केशकाल नगर मे स्थित सुरडोगर के शासकीय उच्चतर माध्यममिक विद्यालय का औचक निरिक्षण जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी, जनपद अध्यक्ष नंदिनी पोटाई एवं नगर पंचायत अध्यक्ष बिहारीलाल शोरी ने किया..|संस्था के शिक्षक जे आर वट्टी ने जर्जर भवन कि जानकारी देते हुये जर्ज़र भवन को दिखाया जिसमे जनपद अध्यक्ष ने नंदनी पोटाई ने खंड शिक्षा अधिकारी सीएल मंडावी को निर्देश दिया..| इस अवसर पर जिलापंचायत अध्यक्ष रीता शोरी, जनपद अध्यक्ष नंदनी पोटाई, नगर पंचायत अध्यक्ष बिहारी लाल शोरी, खिलेश सोरी,उपस्थित रहे..|0
0
Report
494331
‘मेरा लक्ष्य मेरा अभियान कार्यक्रम किया गया
Surdongar, Chhattisgarh:केशकाल:- केशकाल विधानसभा अंतर्गत फरसगांव स्थित आदर्श विद्यालय में सोमवार को वन मंत्री केदार कश्यप के मुख्य आतिथ्य में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के नेतृत्व में विधानसभा स्तरीय 'मेरा लक्ष्य मेरा अभियान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने जीवन में स्पष्ट लक्ष्य तय करने के लिए प्रेरित करना थाउद्देश्य विद्यार्थियों को अपने जीवन में स्पष्ट लक्ष्य तय करने के लिए प्रेरित करना था। इस कार्यक्रम में कुल 4,000 विद्यार्थियों ने भाग लिया।0
0
Report
