icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
143521

धारीवाल में तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

Gurdaspur, Punjab:धारीवाल में तेज़ रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचला, हुई मौत धारीवाल बड़ी नहर के ऊपर एक निजी कंपनी की तेज रफ्तार बस ने एक युवक को कुचल दिया। बताया जा रहा है कि बस काफी तेज गति में आ रही थी और युवक मोटरसाइकिल पर सवार था। बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बस का ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। लोगों के अनुसार युवक की उम्र करीब 26 साल थी और उसकी पहचान संदीप कुमार निवासी कल्याणपुर के रूप में हुई है। वह मोबाइल सिम बेचने वाली कंपनी में काम करता था और ढाबे पर खाना खाने के बाद जब बाहर निकला, तो तेज रफ्तार बस की चपेट में आ गया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है उनका कहना कि बस ड्राइवर को जल्द गिरफ़्तार कर लिया जाएगा
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अवध असम एक्सप्रेस के S-6 से 36 बोतल बैन शराब बरामद, दावेदार नहीं

Katihar, Bihar:15909, अवध असम एक्सप्रेस के कोच नंबर S-6 से 7920/- रुपया कीमत की बैन शराब की 36 बोतलें बरामद। पकड़े गए बैन शराब 13.50 लीटर, दावेदार कोई नहीं। कटिहार रेल मंडल के आरपीएफ(East) को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रेन नं० 15909, अवध असम एक्सप्रेस के कोच नंबर S-6 से 7920/- रुपया कीमत की बैन शराब की 36 बोतलें यानि13.50 लीटर शराब को एक ट्रॉली बैग में रखकर कोच के अंदर सीट के नीचे छिपाकर लाया जा रहा है और चेकिंग करने पर बरामद किया गया। बरामद कीं शराब का कोई भी दावेदार ही नहीं है। शराब बिना दावे वाली मिली और कानूनी प्रक्रियाओं के बाद उसे ज़ब्त कर लिया गया और जीआरपी, कटिहार को सौंप दिया गया है। आरपीएफ(East) ने यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी करदिया है।
0
0
Report
Advertisement

बिहारशरीफ शीतला माता मंदिर भगदड़: मृतकों के परिवारों को PMNRF से राहत राशि की घोषणा

Noida, Uttar Pradesh:आज नालन्दा जिला अंतर्गत बिहारशरीफ स्थित शीतला माता मंदिर में हुई भगदड़ की अत्यंत दुःखद घटना में कई श्रद्धालुओं के निधन एवं कई के घायल होने का समाचार हृदय को व्यथित करने वाला है。 ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। साथ ही सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ。 प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इस कठिन घड़ी में पूरा देश शोकसंतप्त परिवारों के साथ खड़ा है।
0
0
Report

हरियाणा में रबी सरसों की सरकारी खरीद 28 अप्रैल से शुरू, किसान निजी डीलरों के भाव से फंस रहे

Hansi, Haryana:हांसी जिला बनने के बाद पहली बार रबी सीजन की सरसों की फसल की सरकारी खरीद 28 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। लेकिन अभी तक सरसों की सरकारी खरीद एक क्विंटल भी नहीं हुई है। वही 1 अप्रैल में गेहूं की सरकारी खरीद की शुरुआत होने जा रही है। सरकार द्वारा पहली बार नए आदेशों के अनुसार मंडियों में खरीद कर रही है। किसानों की सरसों की फसल सरकार को न देकर प्राइवेट डीलरों को अच्छे भावों में दे रहे है। वहीं सर्व व्यापार मंडल प्रधान बजरंग बंसल ने नए नियमों को पूरी तरह गलत बताया है। मंडी सचिव यशपाल मेहता जांगड़ा ने बताया कि मंडी प्रशासन नए नियमों के अनुसार खरीद कर रहा है। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 6200 पर खरीद के समय किसानों की आधार आधारित बायोमेट्रिक पहचान अनिवार्य होगी। फसल बेचते वक्त वीडियोग्राफी अनिवार्य की गई है। वहीं सर्व व्यापार मंडल प्रधान बजरंग बंसल ने आधार आधारित बायोमेट्रिक व वीडियोग्राफी को पूरी तरह गलत बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह करने से किसान व आढ़ती दोनों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। मंडी में भीड़ लग जाएगी। इन नियमों में बदलाव होना चाहिए। मंडी में फसल लेकर आए किसानों ने कहा कि सरकारी की बजाय प्राइवेट डीलर 6400 के भावों में ले रहे हैं। हम सरकार को न देकर प्राइवेट डीलरों को फसल बेचकर खुश है। मंडी सचिव यशपाल मेहता ने बताया कि किसी भी किसान को कोई दिक्कत नहीं होनी दी जा रही है। पेय के पानी से लेकर मंडी में किसान की बिक्री तक हर सारी व्यवस्था कर ली है। बारिश से फसल के बचाव के लिए शेड व हर आढ़ती को तिरपाल की व्यवस्था के लिए कहा गया है। अबकी बार टोकन की बजाय एंट्री गेट पर फसल वाले वाहन की वीडियोग्राफी से लेकर किसान या उसके द्वारा दिये तीन लोगों की आधार आधारित बायोमेट्रिक की जायेगी। अब देखना होगा कि क्या नए नियम किसानों के लिए राहत लेकर आते हैं या नई परेशानी खड़ी करते हैं।
0
0
Report

आहमदाबाद के बापुनगर में पेरोल पर अपराधी ने बीजेपी कॉरपोरेटर के दफ्तर पर तांडव मचाया

Ahmedabad, Gujarat:અમદાવાદના બાપુનગર વિસ્તારમાં કાયદો અને વ્યવસ્થા સામે સવાલ ઊભા થાય તેવો બનાવ સામે આવ્યો છે આજીવન કેદની સજા કાપી રહેલો અને હાલ પેરોલ પર બહાર આવેલો એક આરોપી જીગર કાઠિયાવાડીએ ભાજપના કોર્પોરેટરની ઓફિસ બહાર આતંક મચાવ્યો છે. જેલના જૂના મિત્ર પાસે ખર્ચાના પૈસા માંગવા બાબતે થયેલા ઝઘડામાં આરોપીએ વૃદ્ધને બેરહેમીથી માર માર્યો અને કોર્પોરેટરની ઓફિસ સહિત અનેક વાહનોમાં તોડફોડ કરી છે ... બાપુનગર માં બનેલી આ ઘટનાની વિગત એવી છેકે, બાપુનગરના ગાયત્રી મંદિર પાસે રહેતા નલીનભાઈ મિસ્ત્રીના પુત્ર દેવાંગ મિસ્ત્રી મુલાકાત જીગર પટેલ ઉર્ફે જીગર કાઠિયાવાડી સાથે થઈ હતી. જીગર વર્ષ 2008ના હત્યાના કેસમાં આજીવન કેદની સજા કાપી રહ્યો છે અને હાલ 15 દિવસની પેરોલ પર બહાર આવ્યો છે. પેરોલ પર આવ્યા બાદ જીગરે દેવાંગ પાસેથી ખર્ચાના પૈસા માંગ્યા હતા, જેની ના પાડતા જીગરે ખાર રાખ્યો હતો અને આ ખાર માં ગઈ તારીખ 30મી રાત્રી એ જીગર પટેલ અને તેના સાગરિત દેવાંગ ના ઘરે હોબાળો અને ઝગડો કર્યો હતો જેના દૃશ્યો સીસીટીવીમાં કેદ થવા પામી ગયાા. ગયા 30મી તારીખે મોડી રાત્રે જીગર અને તેના સાગરીતોએ હથિયારો સાથે ફરિયાદી નલીનભાઈના ઘરે પહોંચ્યા હતા. થતો ડિફેક્ટા, કોઠારો, અને બાજુમાં આવેલી ભાજપના કોર્પોરેટર પ્રકાશ ગુર્જરની ઓફિસના બોર્ડ, પંખા અને તિજોરીમાં તોડफોડ કરી આતંક મચાવો હતો. ભાજપના આ ઓફિસ સુરક્ષિત ન હોય તો સામાન્ય જનતાનુ શું? હવે પોલીસ સીસીટીવી ફૂટેજના આધારે આરોપીઓને પકડવા અલગ-અલગ ટીમો બનાવી રહી છે. પેરોલ જમ્પ કરીને ગુનામાં અને આચરનાર આ શખ્સો સામે કડક પગલાં લેવામાં આવશે. ઉદય રંજન ઝી મીડિયા અમદાવાદ
0
0
Report
Advertisement

बांसवाड़ा में कुएं गिरने से महिला घायल, हालत स्थिर; तेजी से जांच शुरू

Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले के सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के इटावा गांव में निर्माणाधीन कुएं पर काम करने के दौरान एक महिला अचानक संतुलन बिगड़ने से कुएं में गिर गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने तुरंत उसे बाहर निकालकर निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। घायल महिला की पहचान संगीता पत्नी दूदजी के रूप में हुई है। कुएं में गिरने के कारण उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं और डॉक्टरों द्वारा कई टांके लगाए गए हैं। फिलहाल महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है。
0
0
Report

नीमराना में ओलों ने फसलों को किया नुकसान; किसानों ने मुआवजे की मांग उठाई

Jaipur, Rajasthan:खबर: टीवी हाईपर, जिला: कोटपूतली-बहरोड़, लोकेशन: नीमराना, इंट्रो: शाहजहांपुर(कोटपूतली-बहरोड़) कोटपूतली-बहरोड़ जिले के शाहजहांपुर क्षेत्र के कांकर कुतीना गांव सहित आसपास के इलाकों में तेज बारिश के साथ अचानक ओलावृष्टि हुई। करीब पांच मिनट तक चने के आकार के ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है। बे मौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, चना और सब्जियों की फसलें प्रभावित हुई हैं। किसानों का कहना है कि फसल कटाई के समय इस तरह की बारिश और ओलावृष्टि ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। ग्रामीणों के अनुसार, मौसम के इस बदलाव ने पूरे क्षेत्र में ठंडक बढ़ा दी और खेतों में पानी भर गया। किसानों ने प्रशासन से फसल नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

बीदासर में होली की रात होटल मालिक की हत्या: 50-50 हजार इनामी शूटर गिरफ्तार

Churu, Rajasthan:जिला चूरू, बीदासर में Holi की रात होटल में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई जिसमें होटल मालिक की हत्या और तीन लोग घायल हुए। मामले के फरार चल रहे 50-50 हजार रुपए के इनामी शूटर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी धन्नाराम उर्फ दानाराम (बीकानेर जिले) और अजीत हुड्डा उर्फ टटरू को बापर्दा गिरफ्तार किया गया; तीसरा नामजद शूटर राजूराम अभी पुलिस गिरफ्त से दूर है। सारथी थानेदार दिलीप सिंह ने यह जानकारी दी। इससे पहले हिस्ट्रीशीटर देवी सिंह समेत रैकी करने वाले मनोज, लेखराज, और सुभाष गोदारा को जेल भेजा जा चुका है।
0
0
Report

14 साल फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार, उदयपुर में पहचान बदली रही

Dungarpur, Rajasthan:हेडलाइन- 14 साल से फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार, पहचान बदलकर उदयपुर रह रहा था आरोपी डूंगरपुर जिले के धम्बोला थानाधिकारी देवेंद्र देवल ने बताया की लंबे समय से फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन शिकंजा चलाया जा रहा है। इसी के तहत 14 साल से फरार चल रहे एक ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किए गया है। उन्होंने बताया कि मामला वर्ष 2014 का है, जिसमें पीड़िता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज मांगने और मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। शिकायत में बताया गया कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर लगातार परेशान किया जाता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की थी लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इधर ऑपरेशन शिकंजा के तहत मुखबिर के उदयपुर में होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद टीम उदयपुर पहुंची। टीम को पता चला कि आरोपी उदयपुर में पंचवटी के पास उपभोक्ता भण्डार में करता है। पुलिस ने ग्राहक बनकर पहुंची इस दौरान पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। जिस पर पुलिस ने आरोपी विनोदसिंह पुत्र कमलसिंह राठौड़ उम्र 41 वर्ष, निवासी धरियावद, जिला प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ जारी है।
0
0
Report
Advertisement

पोल्ट्री-डेरी किसान ने बायो गैस प्लांट से 20 परिवारों को गैस दी—सरकार की सब्सिडी से लाभ?

Batala, Punjab:ਪੋਲਟਰੀ ਫਾਰਮ ਅਤੇ ਡੇਰੀ ਫਾਰਮ ਚਲਾਉਣ ਵਾਲੇ ਕਿਸਾਨ ਅੱਜ ਐਲਪੀਜੀ ਗੈਸ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਨਹੀਂ ਕਰਦੇ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਨੇੜਲੇ ਪਿੰਡ ਦਾ ਕਿਸਾਨ ਜੋ ਪਿਛਲੇ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਪੋਲਟਰੀ ਫਾਰਮ ਚਲਾ ਰਿਹਾ ਉਸ ਤੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਸ ਦਾ ਡੇਰੀ ਫਾਰਮ ਵੀ ਹੈ। ਔਰ ਡੇਰੀ ਫਾਰਮ ਦੇ ਵਿੱਚ ਉਸਨੇ ਦੋ ਬਾਇਓ ਗੈਸ ਪਲਾਂਟ ਲਗਾਏ ਹੋਏ ਨੇ ਜਿਸ ਨਾਲ ਉਹ ਆਪਣੀ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਗੈਸ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਤੇ ਕਰਦਾ ਹੀ ਹੈ ਨਾਲ ਕਰੀਬ 20 ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਬਾਇਓ ਗੈਸ ਪਲਾਂਟ ਤੋਂ ਗੈਸ ਦੇ ਰਿਹਾ ਕੋਈ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਉਸ ਕਿਸਾਨ ਨੇ ਕਿਹਾ ਜਿਸ ਤਰੀਕੇ ਦੇ ਨਾਲ ਅੱਜ ਲੋਕ ਸਿਲਿੰਡਰਾਂ ਵਾਲੇ ਲੰਬੀਆਂ ਲਾਈਨਾਂ ਲਾ ਕੇ ਖੜੇ ਨੇ ਕਈ ਕਈ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਇੰਤਜ਼ਾਰ ਕਰ ਰਹੇ ਨੇ ਗੈਸ ਦਾ ਸਾਨੂੰ ਅਜਿਹੀ ਕੋਈ ਦਿੱਕਤ ਨਹੀਂ ਅਸੀਂ ਚਾਹੁੰਦੇ ਆਂ ਕਿ ਇਹ ਫਰੀ ਵਰਗੀ ਗੈਸ ਹੈ ਜਿਸਦੇ ਘਰ ਵੀ ਡੰਗਰ ਹਨ ਉਹ ਉਸ ਪਲਾਂਟ ਲਗਾ ਸਕਦਾ ਹੈ ਸਰਕਾਰ ਵੀ ਸਬਸਿਡੀ ਦਿੰਦੀ ਹੈ ਔਰ ਇਹ ਸਬਸਿਡੀ ਦਾ ਔਰ ਇਸ ਬਾਇਓ ਗੈਸ ਪਲਾਂਟ ਦਾ ਸਾਰੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਫਾਇਦਾ ਚੁੱਕਣਾ ਚਾਹੀਦਾ
0
0
Report

ग्वालियर कोतवाली क्षेत्र में संपत्ति विवाद पर घर में घुसकर मारपीट: तीन गिरफ्तार

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के कोतवाली इलाके मे गुर्जरों के बाड़े मे भाऊ नामक युवक और उसके परिवार के साथ घर मे घुसकर निर्ममतपूर्वक मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन्हें क्राइम रीक्रियेशन के बहाने घटना स्थल पर ले जाकर उनका जुलूस निकाला। सीएसपी लश्कर मनीष यादव ने बताया कि कुछ रोज पहले कोतवाली इलाके मे घर मे घुसकर भाऊ नामक युवक की मारपीट की थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। घटना के बाद से आरोपी फरार थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर मौके पर ले जाकर क्राइम रीक्रियेशन के बहाने जुलूस निकाला। दरअसल आरोपी और फरियादी एक ही परिवार के है। दोनों पक्षो के बीच पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। इन दोनों मे कुछ दिन पहले भी विवाद हुआ था जिसकी रिपोर्ट इंदरगंज थाने मे की गई थी。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top