icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
800001

पटना में अवैध नूडल-लड्डू फैक्ट्री पर छापेमारी, लाखों का माल जब्त

Patna, Bihar:एंकर--पटना में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाली एक अवैध फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भूपतिपुर इलाके में नूडल्स और लड्डू बनाने वाली फैैक्ट्री में छापेमारी की। इस दौरान मौके से लाखों रुपये का नूडल्स और लड्डू बनाने का कच्चा माल जब्त किया गया。 जांच के दौरान नूडल्स बनाने में खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किए जाने की बात सामने आई है। फैैक्टी में साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके से नमूने भी लिए हैं। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खाद्य कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

श्रीगंगानगर के घड़साना में पंचायत समिति नामांकन की प्रक्रिया जारी

Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर जिले के नई मंडी घड़साना में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। घड़साना उपखंड कार्यालय में बुधवार को पंचायत समिति के समस्त जोन से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार अपने नामांकन आवेदन जमा करवाने पहुंचे। नामांकन प्रक्रिया को लेकर प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यालय परिसर में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो उम्मीदवारों को नामांकन से संबंधित दस्तावेजों की जानकारी देने के साथ आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान कर रहे हैं। आवेदन जमा करवाने से पहले दस्तावेजों की जांच एवं प्रक्रिया संबंधी जानकारी दी जा रही है। प्रशासन की ओर से पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित और सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
0
0
Report

दिल्ली आउटर रिंग रोड प्रदूषण जारी: सांस लेने में कठिनाई और आंखों में जलन

New Delhi, Delhi:दिल्ली में लगातार प्रदूषण के चलते लोगों को सांस लेने में भी दिक्‍कत होगा सामना करना पड़ रहा है लगातार आंखों में जलन सांस लेने में दिक्‍क़त दिल्ली के लोगों की समस्या बन चुकी है अगर बात दिल्ली के आउटर रिंग रोड की करते हैं तो एक लेवल जहांगीरपुरी और मुकुर्वा चौक का 460 के आसपास दिख रहा है तो काफी खराब श्रेणी में आता है लगातार दिल्ली सरकार के दावे यहां पर फेल होते नजर आ रहे हैं आउटर रिंग रोड मुगलसरा चौक के आसपास कहीं भी पानी का छिड़काव नहीं हो रहा जिससे लगातार धूल आसमान में दिखती नजर आ रही है और प्रदूषण लगातार बढ़ता नजर आ रह है
0
0
Report
Advertisement

हिमाचल में ट्राउट एंगलिंग पर चार महीने की रोक, 28 फरवरी तक पूर्ण प्रतिबन्ध

Kullu, Himachal Pradesh:हिमाचल में ट्राउट एंगलिंग पर चार महीने का सख्त पहरा, 28 फरवरी तक नदियों में मछली पकड़ने पर पूरी तरह प्रतिबंध मत्स्य विभाग ने ट्राउट के प्रजनन काल (Reproductive Cycle) को सुरक्षित रखने के लिए हर साल की तरह इस बार भी बड़ा कदम उठाया है। हिमाचल प्रदेश फिशरीज रूल्स 2020 के तहत 1 नवंबर से 28 फरवरी तक यानी पूरे चार महीने प्रदेश के सभी ट्राउट वाटर बॉडीज में एंगलिंग और मछली पकड़ने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। मंडी, चंबा, शिमला, किन्नौर, पालमपुर और सिरमौर जैसे प्रमुख जिलों के ठंडे पानी के इलाकों में यह नियम सख्ती से लागू किया गया है। नियमों की अनदेखी करने वालों पर भारी पेनल्टी, उपकरण ज़ब्ती और भविष्य के लिए लाइसेंस रद्द करने जैसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आइए सुनते हैं इस बारे में क्या जानकारी दे रहे हैं ओमकांत ठाकुर, निदेशक, मत्स्यिकी निदेशालय, हिमाचल प्रदेश क्या जानकारी दे रहे हैं।
0
0
Report

जयपुर में बीजेपी का लोकतंत्र बचाओ अभियान; 10 हजार से अधिक लोग पदयात्रा में

Jaipur, Rajasthan:जयपुर बीजेपी का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान。 कल जयपुर शहर में सभा और पदयात्रा का होगा आयोजन。 पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव होंगे शामिल。 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी होंगे शामिल。 रामलीला मैदान में सभा का होगा आयोजन。 रामलीला मैदान से चौड़ा रास्ता होते हुए त्रिपोलिया गेट तक निकलेगी पदयात्रा。 बीजेपी का दावा, पदयात्रा में 10 हजार से अधिक लोग होंगे शामिल。 बीजेपी की ओर से जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा को दी गई है कार्यक्रम की जिम्मेदारी。 सांसद मंजू शर्मा ने सभा स्थल का लिया जायजा。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

अहिल्यानगर के शिक्षकों का जिल्हा परिषद मोर्चा: शिक्षण रोकने का आक्रोश

Ahilyanagar, Maharashtra:अहिल्यानगर येथील प्राथमिक शिक्षकांनी जिल्हा परिषद कार्यलयावर मोर्चा काढला. शिक्षकांना शैक्षणिक कामाव्यतिरिक्त लादण्यात आलेली कामे पूर्णपणे बंद करावी या मागणीसाठी हा आक्रोश मोर्चा काढण्यात आला. विविध ऑनलाईन पोर्टलवर माहिती भरण्याचे कामे, बीएलओची कामे तसेच विविध अशैक्षणिक कामे लावल्याने शिक्षकांना विद्यार्थ्यांना शिकवण देखील अवघड झाल आहे त्यामुळे संतप्त झालेल्या शिक्षकांनी "आम्हाला शिकवू द्या" असं म्हणत जिल्हा परिषदेवर हजारोंच्या संख्येने मोर्चा काढला आहे... अहिल्यानगर जिल्हा प्राथमिक शिक्षक समन्वय समितीच्या वतीने काढण्यात आलेल्या या मोर्चात जिल्ह्यातील हजारोंच्या संख्येने प्राथमिक शिक्षक आणि शिक्षिका सहभागी झाल्या होत्या. यात एका शिक्षकाने असुरची वेशभूषा करत आमच्यावर लादण्यात आलेल्या अशैक्षणिक कामाचा असुर हटवा अशी मागणी केली आहे आसुराचा वेश धारण केलेला आंदोलन शिक्षकांशी बातचीत केले आहे आमच्या प्रतिनिधींनी लैलेश बारगजे यांनी 121- असुराचा वेष धारण करून
0
0
Report
Advertisement

अंबाला कैंट में 1857 शहीदी स्मारक का उद्घाटन 5 नवंबर को

Ambala, Haryana:1857 की क्रांति देश की आजादी की पहली बड़ी लड़ाई और उन वीर शहीदों के बलिदान ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आजादी की चिंगारी को मशाल बनाया। अंबाला कैंट में 22 एकड़ में भव्य शहीदी स्मारक बनकर तैयार है। 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इससे उद्घाटन करेंगे। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने स्मारक की खासियतों और इसके ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। अंबाला कैंट की जीटी रोड पर बना यह शहीदी स्मारक सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि 1857 की क्रांति के वीर शहीदों के संघर्ष, बलिदान और देशभक्ति की कहानी को अपने भीतर समेटे हुए है। 800 करोड़ की लागत से बने करीब 22 एकड़ में फैले इस स्मारक को बेहद भव्य स्वरूप दिया गया है। इसकी सबसे बड़ी पहचान 206 फीट ऊंचा मेमोरियल टावर है, जो अपनी भव्यता के साथ-साथ शानदार इंजीनियरिंग का भी उदाहरण पेश करता है। स्मारक की एक और खास बात है इसका कमल के फूल जैसा आकार। असीम गोयल ने बताया कि इसके पीछे 1857 की क्रांति से जुड़ा एक ऐतिहासिक संदेश है, जिसे सुनकर आजादी की लड़ाई में साथ देने का संकल्प जताया गया था। इसी ऐतिहासिक प्रतीक को ध्यान में रखते हुए शहीदी स्मारक को कमल के स्वरूप में तैयार किया गया है, ताकि नई पीढ़ी 1857 की क्रांति के इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और उनके बलिदान को समझ सके। अब 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथों इस शहीदी स्मारक का उद्घाटन होगा। उम्मीद है कि यह स्मारक इतिहास, राष्ट्रभक्ति और शहीदों के सम्मान का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। अंबाला की धरती पर तैयार यह स्मारक 1857 की क्रांति के उन वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी, जिनके बलिदान ने देश की आजादी की नींव मजबूत की।
0
0
Report

मतदाता लोकतंत्र के असली मालिक: जनक सिंह का सरल जवाब

Chapra, Bihar:जदयू प्रत्याशी आनंद पुष्कर के आरोपों पर भाजपा विधायक जनक सिंह का जवाब, बोले- मतदाता ही लोकतंत्र का असली मालिक, उसे मना नहीं पाए तो गलती हमारी जातीय समीकरण और राजनीतिक संरक्षण के आरोपों पर भी विधायक ने रखी अपनी बात, बोले- भाजपा और एनडीए पर आरोप लगाने का कोई सवाल नहीं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव परिणाम और नवनिर्वाचित एमएलसी राहुल राज को लेकर उठ रहे राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच तरैया से भाजपा विधायक एवं बिहार विधानसभा की याचिका समिति के सभापति जनक सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आनंद पुष्कर की ओर से लगाए जा रहे आरोपों और राजनीतिक चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि कौन क्या कह रहा है और क्या आरोप लगा रहा है, यह उसका अपना विषय है। इस पर दूसरों की बात सुनने के बजाय हर व्यक्ति को खुद से सवाल करना चाहिए कि उसे क्या करना चाहिए。 जनक सिंह ने कहा कि यह लोकतंत्र है और लोकतंत्र में मतदाता ही असली मालिक होता है। मतदाता का विश्वास जीतना किसी भी राजनीतिक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने अपने चुनावी अनुभव का हवाला देते हुए कहा कि वह 1995 से चुनाव लड़ते आ रहे हैं। जब भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा, उन्होंने इसके लिए कभी दूसरे को जिम्मेदार नहीं ठहराया। उनकी नजर में गलती अपनी थी कि वह नाराज मतदाताओं को मना नहीं पाए और उनसे अपना संबंध मजबूत नहीं कर सके。 उन्होंने कहा कि अगर कोई मतदाता किसी प्रत्याशी को समर्थन नहीं देता है तो इसके लिए भाजपा या एनडीए को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। एक अच्छे राजनीतिक खिलाड़ी को मतदाताओं के साथ अपना संबंध बनाना और उनका विश्वास हासिल करना आना चाहिए। उन्होंने मतदाता और जनप्रतिनिधि के रिश्ते की तुलना प्रेम और विश्वास के रिश्ते से करते हुए कहा कि जब संबंध मजबूत होगा, तभी मतदाता अपना समर्थन देगा。 अपने पुराने चुनावी संघर्ष का जिक्र करते हुए जनक सिंह ने कहा कि वर्ष 2000 में चुनाव जीतने के बावजूद बाद के चुनाव में उन्हें 265 मतों से हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कभी इसके लिए किसी दूसरे को दोषी नहीं माना, बल्कि इसे अपनी राजनीतिक कमी के रूप में स्वीकार किया।
0
0
Report

बाल विवाह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: खड़गपुर थाने ने आरोपी युवक और पिता-दादा को गिरफ्तार

EGE GOPI12m ago
Kharagpur, West Bengal:নাবালিকা বিবাহের মতো সামাজিক অপরাধের বিরুদ্ধে কোনওরকম আপস নয়। সেই অবস্থান থেকেই ফের বড়সড় পদক্ষেপ খড়্গপুর গ্রামীণ পুলিশের। নাবালিকাকে বিয়ে করে পালিয়ে যাওয়ার অভিযোগে এক যুবকসহ তাঁর বাবা ও দাদাকে গ্রেফতার করল সাদাতপুর ফাঁড়ির পুলিশ। এই ঘটনাকে কেন্দ্র করে এলাকায় ব্যাপক চর্চা শুরু হয়েছে । পুলিশ সূত্রে জানা গিয়েছে, প্রায় দু’বছর আগে খড়্গপুর গ্রামীণ থানার অন্তর্গত পূর্ব গোপালী চিতলাপাতর এলাকার এক যুবক নাবালিকা এক মেয়েকে বিয়ে করে বাড়ি থেকে পালিয়ে যায় বলে অভিযোগ। এরপর থেকে তাঁদের জীবনযাপন চলছিল অন্যত্র।এরই মধ্যে ওই নাবালিকা একটি পুত্রসন্তানের জন্ম দেয় হাসপাতালে।ঘটনাটি সামনে আসতেই বিষয়টি নিয়ে পুলিশের তৎপরতা শুরু হয়।গোপন সূত্রে খবর পেয়ে মঙ্গলবার গভীর রাতে অভিযানে নামে খড়্গপুর গ্রামীণ থানার সাদাতপুর ফাঁড়ির পুলিশ। খড়্গপুর গ্রামীণ থানার ওসি চিন্ময় প্রামানিক ও সাদাতপুর ফাঁড়ির ওসি তপন মাইতির তত্ত্বাবধানে পুলিশ বাহিনী অভিযুক্ত যুবকের বাড়িতে পৌঁছে তাঁকে গ্রেফতার করে। পাশাপাশি এই ঘটনায় 그의 বাবা ও দাদাকেও গ্রেফতার করা হয়।বুধবার ধৃত তিনজনকে মেদিনীপুর আদালতে পেশ করা হয়। গোটা ঘটনায় পুলিশের ভূমিকা ঘিরে এলাকায় শুরু হয়েছে আলোচনা।উল্লেখ্য, নাবালিকা বিবাহ আইনত দণ্ডনীয় অপরাধ। অপ্রাপ্তবয়স্ক মেয়েদের বিয়ে দেওয়া কিংবা এই ধরনের ঘটনায় সহযোগিতা করার বিরুদ্ধে কঠোর আইনি পদক্ষেপের বিধান রয়েছে। নাবালিকাদের সুরক্ষা ও অধিকার রক্ষায় কোনওরকম আপস করা হবে না—পুলিশ প্রশাসনের এই কঠোর অবস্থান ফের সামনে এল সাদাতপুর ফাঁড়ির এই অভিযানের মধ্য দিয়ে।নাবালিকা বিবাহ রুখতে পুলিশের এই তৎপরতা নিঃসন্দেহে গুরুত্বপূর্ণ। তবে শুধু পুলিশি অভিযান নয়, সমাজের প্রতিটি স্তরে মানুষকে সচেতনত হবে তাহলে এই ঘৃণ্য কার্যকলাপ বিলুপ্ত হবে।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top