Back
बस्ती: गणेशपुर के सिकटा में बेखौफ 'पीला पंजा', खनन माफिया के आगे नतमस्तक हुआ प्रशासन?
Basti, Uttar Pradesh
बस्ती: गणेशपुर के सिकटा में बेखौफ 'पीला पंजा', खनन माफिया के आगे नतमस्तक हुआ प्रशासन?
बस्ती। जनपद के ग्राम पंचायत गणेशपुर अंतर्गत सिकटा गांव में अवैध खनन का काला खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रात के अंधेरे से लेकर दिन के उजाले तक धरती का सीना चीरकर चांदी काटी जा रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कुंभकर्णी नींद सोए हुए हैं। हैरानी की बात यह है कि उच्चाधिकारियों को बार-बार सूचना दिए जाने के बावजूद धरातल पर कोई ठोस कार्यवाही नजर नहीं आ रही है। प्रशासन की यह 'चुप्पी' अब सीधे तौर पर जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली और खनन माफियाओं के साथ उनकी 'जुगलबंदी' की ओर इशारा कर रही है।
सूचना के बाद भी 'सन्नाटा', आखिर मंशा क्या है?
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध खनन की जानकारी तहसील से लेकर जिला मुख्यालय तक के आला अफसरों को है। इसके बावजूद मौके पर किसी भी टीम का न पहुँचना कई बड़े सवाल खड़े करता है। क्या खनन माफिया इतने रसूखदार हो गए हैं कि कानून के हाथ उन तक पहुँचने से कतरा रहे हैं? या फिर 'ऊपर तक' पहुँचने वाली कमीशन की मलाई ने अफसरों की आँखों पर पट्टी बांध दी है?
बड़ा सवाल: क्या डीएम और एसडीएम करेंगे कार्यवाही?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या जनपद के जिलाधिकारी (DM), एसडीएम (SDM) और खनन अधिकारी इस गंभीर मामले का संज्ञान लेंगे? क्या योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का बस्ती में इसी तरह मखौल उड़ाया जाता रहेगा? जनता अब यह पूछ रही है कि जब रक्षक ही भक्षक की भूमिका में संलिप्त दिखने लगें, तो अवैध खनन पर लगाम कौन लगाएगा?
तैयार हो रही है बड़ी जांच की जमीन
सूत्रों की मानें तो सिकटा में चल रहा यह अवैध कारोबार बिना स्थानीय रसूखदारों और विभागीय मिलीभगत के संभव नहीं है। यदि समय रहते इस पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो यह न केवल राजस्व की बड़ी हानि है, बल्कि पर्यावरण के साथ भी खिलवाड़ है। अब देखना यह होगा कि खबर छपने के बाद प्रशासन की नींद टूटती है या फिर 'कागजी कार्यवाही' का कोरम पूरा कर फाइलें दबा दी जाएंगी।
ब्यूरो रिपोर्ट:
अजीत मिश्रा (खोजी)
मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती मंडल (उ.प्र.)
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
HSHEMANT SANCHETI
FollowMar 29, 2026 03:04:120
Report
JPJai Pal
FollowMar 29, 2026 03:04:000
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 29, 2026 03:03:440
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 29, 2026 03:03:210
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 29, 2026 03:03:09Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (UP): UP Public Service Commission's Conducts PCS (Main) 2025 Examination in Prayagraj & Lucknow
0
Report
NGNakibUddin gazi
FollowMar 29, 2026 03:02:000
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 29, 2026 03:00:570
Report
SKSATISH KUMAR
FollowMar 29, 2026 03:00:370
Report
PGPARAS GOYAL
FollowMar 29, 2026 03:00:210
Report
TSTripurari Sharan
FollowMar 29, 2026 02:47:44779
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowMar 29, 2026 02:47:30832
Report
SKSATISH KUMAR
FollowMar 29, 2026 02:47:15825
Report
G1GULSHAN 1
FollowMar 29, 2026 02:46:58878
Report
JPJai Prakash
FollowMar 29, 2026 02:46:46794
Report
JPJai Prakash
FollowMar 29, 2026 02:46:33808
Report