Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

जालंधर में जीजा-साले के विवाद के बाद गोलीबारी, एक घायल

SSSanjay Sharma
Nov 21, 2025 07:54:46
Noida, Uttar Pradesh
Jalandhar जालंधर में जीजा-साले में हुआ विवाद, चली गोलियां जालंधर में गढ़ा स्थित गुरु दीवान नगर में देर रात गोली चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात जीजा-साला के बीच नशीले पदार्थों को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। बताया जा रहा है कि इस घटना में जीजा ने अपने साले को गोली मार दी। आरोपी ने 2 गोलियां चलाई जिसमें से एक हवा में फायर की और दूसरी गोली अमरजीत के हाथ में लगी। घटना के बाद जीजा व घायल साला दोनों फरार हो गए। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं मौके पर पहुंची थाना 7 की पुलिस तो दोनों मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो कुछ संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने की बात सामने आई। बताया जा रहा है कि देर रात करीब 12 बजे पुलिस ने इस मामले में संतोष व फिरोज नामक दो युवकों को हिरासत में लिया है। लोगों ने बताया कि गोली चलने से पहले दोनों जीजा व साला लड़ाई कर रहे थे। एक पक्ष दूसरे पर आरोप लगा रहा था कि उसने उसके करीब 3 लाख रुपये के नशीले पदार्थ छीन लिए हैं। इसी बहस के बीच गोली चली और अमरजीत सड़क पर गिर पड़ा। सूचना मिलते ही थाना 7 के प्रभारी बलविंदर सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे। एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया कि अभी तक घटनास्थल से गोली का खोल बरामद नहीं हआ है और न ही किसी व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस आसपास के अस्पतालों में भी जांच कर रही है, ताकि गोली लगने वाले घायल का पता लगाया जा सके। फिलहाल गोली चलाने वाले आरोपी शाम की पुलिस तलाश कर रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला वास्तव में नशे के कारोबार से जुड़ा है या किसी अन्य विवाद का परिणाम है।
44
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
SSSanjay Sharma
Nov 21, 2025 08:40:16
Noida, Uttar Pradesh:चंडीगढ़ की 18 साल की जानवी जिंदल ने फ्री स्टाइल स्केटिंग में 11 गिनीज बुफ ऑफ रिकार्ड्स अपने नाम किए हैं। वह भारत में ऐसा रिकॉर्ड कायम करने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं। हालांकि क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बाद उनका दूसरा नंबर है, सचिन के नाम पर 19 रिकॉर्ड हैं। वहीं, उनके यहां तक के सफर की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है। नहीं कोई प्रोफेशनल कोच नहीं है; बल्कि पापा ने खुद यूट्यूब, इंस्टाग्राम व फेसबुक पर वीडियो देखकर उसे ट्रेनिंग देना शुरू की। वह पेशे से मैनेजर हैं। वह बेटी के साथ खुद जुटते हैं, ताकि उसे अपने लक्ष्य तक पहुंचाया जा सके। अब तक 21 मेडल उसके नाम है। वहीं, चंडीगढ़ के दो बार स्टेट अवॉर्ड जीत चुके है—जानवी की कामयाबी का सफर 5 पॉइंट में जानिए... ऋषिकेश में पहचाना था टैलेंट: जानवी के पिता मुनीश जिंदल बैंकिंग लाइन में हैं। उन्होंने बताया कि जब बेटी 10 साल की थी तो रिवर राफ्टिंग के लिए ऋषिकेश गए थे। उनका 30 से 35 लोगों का ग्रुप था। चूंकि कम उम्र के कारण जानवी राफ्टिंग नहीं कर सकती थी, इसलिए रिवर जंपिंग के लिए कहा गया। यहां पर दो कैटेगरी थीं 15 से 30 फुट वाली, लेकिन सारे लोग पहली बार में पीछे हट गए। जानवी ने 3 बार जंपिंग की। इसके बाद कहा "मैं और करूंगी"। इससे उन्हें पता चल गया कि यह एडवेंचर स्पोर्ट्स करेगी। स्केट पहनते ही लग गए पंख: जानवी ने बताया स्केटिंग का सफर 8 साल पहले हुई थी। इसके बाद एक दिन शॉपिंग के लिए मार्केट जा रहे थे, तो वहां एक शॉप पर उसने स्केट पहने। उस दौरान वह प्रोफेशनल की तरह स्केटिंग करने लगी। करीब एक से तीन मीटर तक आगे चली गई। इससे अंदाजा हुआ कि इस लाइन में वह कुछ कर सकती है। मार्केट बंद होने के बाद सड़कों पर प्रेक्टिस: जानवी ने कहा- कई नई चुनौतियां भी थीं। चंडीगढ़ या इसके आसपास फ्री स्केटिंग/एडवेंचर स्केटिंग की कोई कोचिंग नहीं थी। ऐसे में पिता ने खुद ही यह मोर्चा संभाल लिया। इंटरनेट पर कई यूट्यूब वीडियो देखे और कई कोच की घंटों बातें सुनीं। जो सीखा, उसे पिता ने बेटी को सिखाने की कोशिश की। जब सेक्टर-22 की मार्केट बंद हो जाती थी, तो वे वहीं उसे सिखाते थे। 2 साल के संघर्ष के बाद पहला मेडल: जानवी ने बताया- 2 साल के सफर में उसने पहला मेडल जीत लिया। इसके बाद जब उसे पहली बार नेशनल गेम्स में जाना था, तो उसे डेंगू हो गया। इसके बावजूद जानवी ने हिम्मत नहीं हारी और मेडल जीता। वह लगातार 6 साल से नेशनल चैंपियन है। दो साल के संघर्ष में 11 मैडल: पिता मुनीश जिंदल ने कहा- 2023 में उनके मन में आया कि बेटी को कुछ अलग करवाना है। इसके बाद उन्होंने लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए ट्राई किया। हालांकि पहली बार उन्हें सफलता नहीं मिली, पर वह पीछे नहीं हटीं। 2024 में उन्होंने 5 और और 2025 में 6 रिकॉर्ड अपने नाम किए। प्राइवेट से सरकारी स्कूल तक का सफर जानवी के पिता ने बताया कि वे पहले उसे नामी प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते थे, लेकिन वह चाहते थे कि बेटी हर स्थिति का आसानी से मुकाबला कर सके और आत्मनिर्भर बने। इसलिए उन्होंने उसे सरकारी स्कूल में दाखिल कराया, जहां उसने वर्ग के बच्चों के साथ आगे बढ़ना सीखा। अब वह सेक्टर-16 मॉडल में कॉमर्स विषय की पढ़ाई कर रही है। क्या है फ्री स्टाइल स्केटिंग, जिसमें जानवी ने रिकॉर्ड बनाया फ्री स्टाइल स्केटिंग इनलाइन स्केटिंग का एक तरीका है जिसमें स्केटर बिना किसी तय पैटर्न के अपनी मर्जी से स्पिन, जंप, बैलेंस और विभिन्न ट्रिक्स करते हुए स्केटिंग करता है। इसमें कला, नियंत्रण, तेजी और संतुलन का मेल होता है। इसमें स्केटर को कोन के बीच स्लैलम, एक पहिये पर घूमना, 360 डिग्री स्पिन, फुट चेंज और अलग-अलग स्टाइलिश मूवमेंट करने की पूरी आजादी होती है। यही आजादी और रचनात्मकता इसे “फ्री स्टाइल” बनाती है।
0
comment0
Report
AJAnil Jain
Nov 21, 2025 08:24:37
Lehragaga, Punjab:ਹਲਕਾ ਦਿੜਬਾ ਦੇ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀ ਹੋਏ ਭਾਰੀ ਬਾਰਿਸ਼ ਦੇ ਨੁਕਸਾਨ ਦੇ ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ ਨੇ ਵੰਡੇ ਚੈੱਕ 11 ਪਿੰਡਾਂ ਚ ਭਾਰੀ ਮੀਂਹ ਕਾਰਨ ਫਸਲਾਂ ਦੇ ਹੋਏ ਨੁਕਸਾਨ ਦੇ 108 ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਇਕ ਕਰੋੜ 16.50 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵੰਡੇ ਚੈੱਕ ਮੰਤਰੀ ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਜੇਕਰ ਕੋਈ ਵਿਅਕਤੀ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਰਹਿ ਗਿਆ ਤਾਂ ਉਹ ਵੀ ਮੈਂ ਐਸਡੀਐਮ ਲਹਿਰਾਂ ਨੂੰ ਹਦਾਇਤ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ ਕਿ ਜਲਦੀ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਵੀ ਦਿੱਤਾ ਜਾਏ। ਦਿੜਬਾ ਹਲਕੇ ਵਿੱਚ 350 ਸਾਲਾ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਤੇਗ ਬਹਾਦਰ ਦੇ ਚਰਨ ਛੋਹ ਪ੍ਰਾਪਤ ਪਿੰਡਾਂ ਨੂੰ ਸੱਤ ਪਿੰਡਾਂ ਨੂੰ ਜਿਹੜੇ ਚੈੱਕ ਦਿੱਤੇ ਗਏ 350 ਸਾਲਾ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬਾਨਾਂ ਦੇ ਚੱਲ ਰਹੇ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮਾਂ ਬਾਰੇ ਵੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਗਲੇ ਤਿੰਨ ਦਿਨ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਵੱਡੇ ਸਮਾਗਮ ਕਰਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਇਸ ਮੌਕੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਅਤੇ ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ ਜਿਨਾਂ ਨੇ ਡੇਢ ਮਹੀਨੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਬਾਰਿਸ਼ ਨਾਲ ਫਸਲਾਂ ਦੇ ਹੋਏ ਨੁਕਸਾਨ ਦਾ ਮੁਆਵਜ਼ਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਬਾਈਟ ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਬਾਈਟ ਗੁਰਨਾਮ ਸਿੰਘ ਸਰਪੰਚ ਲਦਾਲ ਬਾਈਟ ਬਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਖੋਖਰ
62
comment0
Report
PSParambir Singh Aulakh
Nov 21, 2025 08:12:39
Amritsar, Punjab:ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਨਾਲ ਜੁੜੀ ਇਸ ਵੇਲੇ ਦੀ ZEE ਮੀਡੀਆ ਤੇ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਖਬਰ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਹੈਡ ਗ੍ਰੰਥੀ ਅਤੇ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਜਥੇਦਾਰ ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਡਿਊਟੀ ਤੋਂ ਕੀਤਾ ਲਾਂਬੇ ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਕਈ ਮਹੀਨਿਆਂ ਦੀ ਲੰਮੀ ਛੁੱਟੀ ਤੇ ਭੇਜਿਆ ਗਿਆ ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਦੀ ਥਾਂ ਗਿਆਨੀ ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਤੇ ਮੁੱਖ ਗ੍ਰੰਥੀ ਵਜੋਂ ਨਿਭਾਉਣਗੇ ਸੇਵਾਵਾਂ 350 ਸਾਲਾ ਸ਼ਤਾਬਦੀ ਦਿਹਾੜੇ ਮੌਕੇ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬಾರ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਹੋਏ ਹੈਡ ਗ੍ਰੰਥੀ ਦਾ ਲੰਮੀ ਛੁੱਟੀ ਤੇ ਜਾਣਾ ਪੰਥਕ ਹਲਕਿਆਂ ਚ ਵੱਡੀ ਚਰਚਾ ਦਾ ਬਣਿਆ ਵਿਸ਼ਾ ਸੂਤਰਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਜ਼ਬਰੀ ਲੰਮੀ ਛੁੱਟੀ ਤੇ ਭੇਜਿਆ ਗਿਆ ਹੈ 27 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੀ ਅੰਤਰਿੰਗ ਕਮੇਟੀ ਚ ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਰੇ ਆ ਸਕਦਾ ਹੈ ਵੱਡਾ ਫੈਸਲਾ, ਉਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਸੇਵਾਵਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾ ਸਕਦੀਆਂ ਹਨ ਖਤਮ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਤੇ ਜਥੇਦਾਰ ਰਹਿੰਦੇਆ 2 ਦਸੰਬਰ ਵਾਲੇ ਸੁਣਾਏ ਫੈਸਲੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਾਫੀ ਚਰਚਾ ਚ ਆਏ ਸਨ ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਕਈ ਵਾਰ ਮੀਡੀਆ ਅੱਗੇ ਇਹ ਵੀ ਕਹਿੰਦੇ ਨਜ਼ਰ ਆਏ ਕਿ ਮੇਰਾ ਬੈਗ ਤਿਆਰ ਹੈ ਬਾਦਲ ਅਤੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਵਜ਼ੀਰਾਂ ਨੂੰ ਫਸੀਲ ਤੋਂ ਹੁਕਮ ਸੁਣਾਏ ਜਾਣ ਮਗਰੋਂ ਲਗਾਤਾਰ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦੀਆਂ ਚਰਚਾਵਾਂ ਚੱਲ ਰਹੀਆਂ ਹਨ
38
comment0
Report
MSManish Shanker
Nov 21, 2025 08:08:31
130
comment0
Report
SSSanjay Sharma
Nov 21, 2025 08:04:41
Noida, Uttar Pradesh:Jalandhar जालंधर में महिला कॉन्स्टेबल को कार ने टक्कर मारी बेटी को स्कूटी पर स्कूल से लेकर आ रही थी, टंग-बाजू में फ्रेक्चर जालंधर के चौगिट्टी में GRP की महिला कॉन्स्टेबल को मारुती शोरूम की गाड़ी ने टक्कर मार दी। स्कूटी सवार महिला अपनी 9 साल की बच्ची को स्कूल से लेकर आ रही थी। इस बीच जैसे ही चौगिट्टी फ्लाइओवर के पास पहुंची तो अचानक रोड पर चलती कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी。 हादसे के बाद महिला और बच्ची वहीं रोड पर गिर गए। राहगीरों की मदद से महिला के परिजनों को सूचित कर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि महिला के हाथ की एक उंगली, टांग और बाजू में फ्रेक्चर आया है। महिला की पहचान रेखा के रूप में हुई है。 महिला के पति ने हादसे की शिकायत थाना रामामंडी में दी है। उसने बताया कि कार ड्राइवर ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पहचान कर पकड़ लिया। दोनों पक्षों ने पुलिस को अपने बयान दर्ज करवा दिए हैं。 महिला के भाई कुलविंदर सिंह ने बताया कि हादसे के बाद मारुती शोरूम करतारपुर के कर्मचारी मालिकों को फोन करते रहे, लेकिन उन्होंने कोई भी सही जवाब नहीं दिया। शाम तक हमें कहा कि हमारी तो गाड़ियां रोज रोड पर चलती हैं, अगर हम ऐसे क्लेम देने लगे तो खाली हो जाएंगे। आपने जो करना है कर लो। इसके बाद उन्होंने थाने में कंप्लेंट दी है。 मेरी बहन रेखा अकेली घर में कमाने वाली है। वह भांजी को लेकर लौट रही थी तभी मारुती शोरूम करतारपुर की गाड़ी ने ओवरटेक करते हुए हिट कर दिया। अब ये हमें परेशान कर रहे हैं। मालिक बात नहीं कर रहे हैं। हमारी बहन को गंभीर चोटें लगी हैं। उसे तो इन्होंने 6 महीने के लिए बेड पर लेटा दिया। महिला कॉन्स्टेबल रेखा के पति परमजीत ने बताया कि जब हादसा हुआ तो वह कहीं दूर थे। उसे बेटी ने फोन किया कि इस तरह से हमारी स्कूटी को गाड़ी वाले ने टक्कर मार दी है। मम्मा को काफी चोटें लगी हैं। इसके बाद मैंने अपने ससुराल वालों को फोन किया। इस पर रेखा का भाई मौके पर पहुंची और इनको अस्पताल पहुंचाया। परमजीत ने कहा कि मेरी बच्ची अभी 9 साल की है। हादसे के बाद से वह अभी तक सहमी हुई है। पत्नी की उंगली, टांग और बाजू फ्रेक्चर हो गई है। पत्नी की बहादुरी है कि उसने बच्ची को बचा लिया और हाईवे की तरफ नहीं गिरने दिया। अगर बच्चीROAD पर गिरती तो कुछ भी हो सकता था। परमजीत ने आरोप लगाया कि गाड़ी का न तो इंश्योरेंस है और न ही ड्राइवर मौके पर लाइसेंस दिखा पाया। लाइसेंस उसने फोन में ही दिखाया है। हमारी मांग है कि जिस मारुती शोरूम की गाड़ी है, वह स्कूटी के नुकसान सहित इलाज का खर्च उठाए। थाना सूर्य एनक्लेव के इन्वेस्टिगेशन अफसर बलकरन सिंह ने बताया कि दोनों पार्टियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। जिस कार ने स्कूटी को हिट किया है, उसे जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया है। गाड़ी मारुती शोरूम करतारपुर की है। ये एडवर्टाइजमेंट गाड़ी है। स्कूटी सवार महिला के परिवार इलाज खर्च सहित स्कूटी के नुकसान की भरपाई की मांग कर रहे हैं। अभी मारुती शोरूम वालों को भी बुलाया गया है। फिलहाल शिकायत ले ली गई है। मारुती शोरूम संचालक नुकसान की भरवाई नहीं करते तो गाड़ी को बाउंड कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी。
143
comment0
Report
TSTEJINDER SINGH
Nov 21, 2025 08:03:32
93
comment0
Report
TBTarsem Bhardwaj
Nov 21, 2025 07:58:34
Ludhiana, Punjab:ਹਿੰਦ ਦੀ ਚਾਦਰ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਤੇਗ ਬਹਾਦਰ ਜੀ ਦੇ 350 ਸਾਲਾ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਹਾੜੇ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਵਿੱਚੋਂ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਕੱਢੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਜੋ ਕਿ 22 ਤਰੀਕ ਨੂੰ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਪਵਿੱਤਰ ਧਰਤੀ ਤੇ ਪਹੁੰਚਣਗੇ ਜਿਥੇ ਤਿੰਨ ਦਿਨ ਲਈ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਫਰੀਦਕੋਟ ਤੋਂ ਚੱਲ ਕੇ ਵਿਸ਼ਾਲ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਵੱਖ ਵੱਖ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਹੁੰਦਾ ਹੋਇਆ ਦੇਰ ਰਾਤ ਲੁਧਿਆਣਾ ਪਹੁੰਚਿਆ ਖੁਸ਼ਹਾਲ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਦਾ ਠਹਿਰਾ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਦੁੱਖ ਨਿਵਾਰਨ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਹੋਇਆ ਜਿੱਥੇ ਕਿ ਸੰਗਤਾਂ ਵੱਲੋਂ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਦਾ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਪਾਲਕੀ ਸਾਹਿਬ ਅੱਗੇ ਸੰਗਤਾਂ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਈਆਂ ਸਵੇਰ ਦੀ ਸਮੇਂ ਸਾਢੇਤਸ ਸਾਲਾ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਹਾੜੇ ਮੌਕੇ ਕੱਢਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਅਗਲੇ ਪੜਾ ਲਈ ਰਵਾਨਾ ਹੋਇਆ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਪਾਲਕੀ ਸਾਹਿਬ ਨੂੰ ਸਲਾਮੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਇਸ ਮੌਕੇ ਜਿਲਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਵੱਖ ਵੱਖ ਹਲਕਿਆਂ ਦੇ ਵਿਧਾਇਕ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦੇ ਮੇਅਰ ਅਤੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਅਹੁਦੇਦਾਰ ਅਤੇ ਸੈਂਕੜੇ ਤੁਸੀਂ ਸੰਖਿਆ ਵਿੱਚ ਸੰਗਤਾਂ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਈਆਂ ਇਸ ਮੌਕੇ ਵਿਧਾਇਕ ਅਸ਼ੋਕ ਪਰਾਸ਼ਰ ਪੱਬੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕੀ ਹਿੰਦ ਦੀ ਚਾਦਰ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਤੇਗ ਬਹਾਦਰ ਜੀ ਕੁਰਬਾਨੀ ਨੂੰ ਯਾਦ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਸਾਡੀ ਨੌਜਵਾਨ ਪੀੜੀ ਨੂੰ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਕੁਰਬਾਨੀ ਤੋਂ ਜਾਣੂ ਕਰਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਤੇਗ ਬਹਾਦਰ ਜੀ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤੀ ਕੁਰਬਾਨੀ ਤੇ ਸਦਕਾ ਅੱਜ ਅਸੀਂ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ ਦਾ ਲਿੰਕ ਮਾਰ ਰਹੇ ਹਾਂ ਇਸ ਮੌਕੇ ਯਾਰਾ ਦੀ ਸੰਖਿਆ ਵਿੱਚ ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਪਾਲਕੀ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤੇ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਤੇਗ ਬਹਾਦਰ ਜੀ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਹਾੜੇ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਵਿਸ਼ਾਲ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਗੁਰਦੁਆਰਾ s੍ਰੀ ਦੁੱਖਨਾਨ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਚੱਲ ਕੇ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਹਿੱਸਿਆਂ ਵਿੱਚੋਂ ਹੁੰਦਾ ਹੋਇਆ ਅੱਗੇ ਜਾਵੇਗਾ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਵਾਂ ਤੇ ਸੰਗਤਾਂ ਵੱਲੋਂ ਵਿਸ਼ਾਲ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਤੇ ਪਾਲਕੀ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਥਾਂ ਥਾਂ ਤੇ ਪਾਰਕੀ ਸਾਹਿਬ ਦਾ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ
118
comment0
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
Nov 21, 2025 07:57:36
Bilaspur, Chhattisgarh:स्लग- विधानसभा शीतकालीन सत्र के दौरान इस बार विधायक निधि की किस्त जारी ना होना, बिगड़ी कानून व्यवस्था व पंचायत चुनाव आयोजन का गरमाएगा मुद्दा तो सदन के बाहर भी होगा प्रदर्शन, नैनादेवी विधायक रणधीर शर्मा ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी तो प्रदेश सरकार आपदा की इस घड़ी में जुलाई, अगस्त व सितंबर माह की आधी विधायक निधि की किस्त और अक्टूबर व नवंबर की पूरी किस्त विधायकों को नहीं हुई जारी तो सड़कों की मरम्मत से लेकर डंगा लगाने तक के कार्य ना हो पाने की कहीं बात तो प्रदेश में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था पर भी जताई चिंता. टॉप- बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश. एंकर- हिमाचल प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र 26 नवंबर से शुरू होने जा रहा है. वहीं इस बार शीतकालीन सत्र हंगामेदार रहने की पूरी संभावना है. गौरतलब है की शीतकालीन सत्र में विपक्षी दल के विधायक आपदा के दौरान विधायक निधि की क़िस्त ना आने, प्रदेश में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था व पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग व प्रदेश सरकार के बीच चले टकराव का मुद्दा उठाने का मन बना चुके हैं. इस बात की जानकारी देते हुए नैनादेवी से भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा की हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से काफी नुकसान देखने को मिला है बावजूद इसके जुलाई, अगस्त व सितंबर माह की विधायक निधि की आधी किस्त और अक्टूबर व नवंबर माह की पूरी किस्त विधायकों को नहीं मिली है जिसके कारण विधायक अपने विधानसभा क्षेत्रों में हुए आपदा से नुकसान के चलते सड़कों की मरम्मत से लेकर डंगा लगाने तक के कार्य नहीं करवा पा रहे हैं. साथ ही रणधीर शर्मा ने कहा कि बीते ढाई वर्षों में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 30 हजार करोड़ से ज्यादा का कर्जा लेकर प्रदेश को 1 लाख करोड़ से अधिक के कर्जे के बोझ के तले दबा दिया है. साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पंचायत चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयोग व सरकार के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की हार के डर से सरकार चुनाव आयोजन से बच रही है जबकि दूसरी ओर राज्य निर्वाचन आयोग तय समय पर ही चुनाव आयोजन की बात कह रहा है. वहीं रणधीर शर्मा ने कहा कि एक तरफ जहां सरकार आपदा के चलते पंचायत चुनाव अभी आयोजित ना करवाने की बात कह रही है तो दूसरी तरफ सबसे आपदा प्रभावित जिला मंडी में ही सरकार के तीन वर्षों के3 कार्यकाल के जश्न मनाने की बात कह रही है जिससे उनकी करनी व कथनी में फर्क नजर आता है. साथ ही उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा चिंतित है और विधानसभा शीतकालीन सत्र के दौरान इन सभी मुद्दों को सदन में उठाने के साथ ही सदन के बाहर भी जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा. बाइट- रणधीर शर्मा, नैनादेवी से विधायक, जिला बिलासपुर.
84
comment0
Report
Advertisement
Back to top