Back
ऑस्ट्रेलिया की नर्स Nicola Smith ने पंजाबी समुदाय को सलाम, हमले के बावजूद सम्मान जारी
AZAbhinva zeepunjabi
Mar 05, 2026 03:17:40
Noida, Uttar Pradesh
पंजाबियों की सेवा देखकर ऑस्ट्रेलिया की नर्स इतनी इंप्रेस व मोटिवेट हुई कि वह खुद को पंजाब की बेटी बता रही है। नर्स निकोले का कहना है कि कोरोना काल में जिस तरह से पंजाबी नर्सों ने अपनी जान पर खेलकर ऑस्ट्रेलियाई बुजुर्गों की जान बचाई, उसके लिए वह मरते दम तक पंजाबियों की कर्जदार रहेंगी। निकोले पंजाबी कल्चर को जानने के लिए इसी साल पंजाब पहुंचीं। यहाँ उन्होंने बाजारों में शॉपिंग की और फिर एक पंजाबी शादी में भी शामिल हुईं। पटियाला के बनूड़ में वह बुजुर्गों से बात करते दिखीं। पंजाब से प्रभावित निकोले अब पंजाबी भी सीख रही हैं। उनका कहना है कि उन्होंने सत श्री अकाल के बाद तुसी किद्दां हों जैसे शब्द बोलने सीख लिए हैं। वह गोल्डन टेंपल अमृतसर भी पहुंचीं। जिसके बाद निकोले ने कहा कि ये सच में सुकून वाली जगह है। मेरी यहां आने की बहुत इच्छा थी। इस दौरान निकोले ने ऑस्ट्रेलिया में पंजाबी नर्स के तौर पर काम कर रहे हरमनजीत पर हमला करने का भी कड़ा विरोध किया। निकोले ने कहा कि हमलावरों की परवरिश सही नहीं हुई। हरमनजीत पर जिम से बाहर आते वक्त कुछ ऑस्ट्रेलियाई युवकों ने हमला किया था। जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हुए थे। ऑस्ट्रेलियाई नर्स ने पंजाब-पंजाबियों के बारे में क्या कहा… अमृतसर मेरे सपनों का शहर: निकोले स्मिथ ने कहा कि पंजाब की एक शादी में शामिल होना उनके लिए एक बहाना था, जबकि उनका असली मकसद अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन करना था। निकोले ने बताया कि यह उनके जीवन का सबसे बड़ा सपना था। वहां माथा टेककर वाहेगुरु से अरदास की कि उन्हें तरक्की दें। जब वह वापस ऑस्ट्रेलिया लौटीं, तो उनके वीडियो रातों-रात इंस्टाग्राम पर वायरल हो गए, जिसे वह गुरु साहिब का आशीर्वाद मानती हैं। मैं पंजाबियों की हमेशा कर्जदार रहूंगी: निकोले ने बताया कि कोविड-19 के दौरान ऑस्ट्रेलिया के केयर सेंटर्स में पंजाबी मूल की नर्सों ने अपनी जान जोखिम में डालकर हमारे बुजुर्गों की सेवा की। निकोले ने भावुक होकर कहा, उन पंजाबी नर्सों ने मेरी लीडरशिप में जो सेवा की, उसका कर्ज मैं कभी नहीं उतार सकती। उनकी बहादुरी और बुजुर्गों के प्रति उनका प्रेम ही मुझे इस संस्कृति के करीब लाया। पंजाबी नर्स पर हमले को लेकर निकोले ने क्या कहा हरमनप्रीत लैजेंड हैं, आपका धन्यवाद: 17 फरवरी को पंजाबी नर्स प्रोफेशनल हरमनप्रीत सिंह पर हुए नस्लीय हमले को लेकर निकोले ने कहा कि हरमप्रीत आप एक लैजेंड हैं। अपना परिवार छोड़कर, एक नई संस्कृति को सीखने और ऑस्ट्रेलिया में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में रजिस्टर्ड नर्स बनकर हमारी सेवा करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद है। आपके साथ जो हुआ, उससे गुस्सा है: निकोले ने कहा कि हरमनप्रीत आपके साथ जो हुआ, उससे मुझे बहुत गुस्सा है, लेकिन मैं उन तीन हमलावरों को ज्यादा अहमियत नहीं देना चाहती। यह बात आपके बारे में है। कृपया इस घटना को अपनी मेडिकल डिग्री और अपनी नर्सिंग यात्रा में बाधा न बनने दें। मैं और बहुत से लोग आपका बहुत सम्मान करते हैं। हमलावरों की परवरिश सही नहीं हुई: निकोले ने कहा कि हरमनप्रीत जिन 3 लोगों ने तुम्हारे ऊपर हमला किया उनकी परवरिश सही नहीं हुई। उन लोगों को नहीं पता कि ये देश पंजाबियों के कारण ही महान बना है। मैं खुद इतालवी और जर्मन प्रवासी हूं और मेरे भीतर जो अंग्रेजी और आयरिश पक्ष है, वे भी प्रवासी ही थे। यह किसी एक का देश नहीं है। ऑस्ट्रेलिया के लोगों को पंजाब में मिलता है प्यार: निकोले ने कहा कि हरमनप्रीत इस घटना को अपने रास्ते से भटकने का कारण न बनने दें। आपको प्यार किया जाता है, आपका समर्थन किया जाता है और आपका सम्मान किया जाता है। हम जानते हैं कि अगर कोई विदेशी पंजाब की यात्रा कर रहा होता, तो उनके साथ ऐसा कभी नहीं होता, उनके साथ सम्मान, गरिमा और दयालुता का व्यवहार किया जाता।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
ADAnkush Dhobal
FollowMar 05, 2026 04:05:320
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 05, 2026 04:05:270
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 05, 2026 02:15:260
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowMar 04, 2026 18:02:280
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowMar 04, 2026 17:46:300
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 04, 2026 17:30:270
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 04, 2026 17:30:06Noida, Uttar Pradesh:Amritsar (Punjab): Hola Mohalla 2026/ visuals from Golden Temple
0
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowMar 04, 2026 17:17:460
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 04, 2026 17:00:120
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowMar 04, 2026 16:45:120
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowMar 04, 2026 16:02:520
Report
MSManish Shanker
FollowMar 04, 2026 15:31:28Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਮੋਹਾਲੀ ਦੇ ਪਿੰਡ ਸੋਹਾਣਾ ਵਿਖੇ ਮਨਾਈ ਗਈ ਕੁਝ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਪੁਰਾਣੀ ਪਰੰਪਰਾ ਨਾਲ ਹੋਲੀ।ਦੁਕਾਨਾਂ ਦੇ ਬਾਹਰ ਹੱਡਾ ਰੋੜੀ ਸੁੱਟ ਕੇ ਮਨਾਇਆ ਤਿਉਹਾਰ ਦੀਆਂ ਤਸਵੀਰਾਂ ਆਈਆਂ ਸਾਹਮਣੇ। ਲੋਕਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਮਨਤਾਂ ਹੈ ਕੀ ਜੇਕਰ ਸੋਹਾਣਾ ਵਿੱਚ ਵਪਾਰ ਚਲਾਣਾ ਹੈ ਤਾਂ ਉਧਰ ਹੱਡਾ ਰੋੜੀ ਸੁੱਟਣੀ ਪੈਣੀ ਹੈ ਤਾਂ ਹੀ ਵਪਾਰ ਚੱਲੇਗਾ。
0
Report
NSNavdeep Singh
FollowMar 04, 2026 14:45:210
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 04, 2026 14:31:58Chandigarh, Chandigarh:ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੀ 15 ਸੈਕਟਰ ਮਾਰਕੀਟ ਸਥਿਤ ਪਾਰਕ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹੁੱਲੜਬਾਜ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਦੇ ਨਾਲ ਹੋਈ ਹਥੋਪਾਈ
ਹੁੱਲੜਬਾਜ਼ੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਮੁੰਡਿਆਂ ਨੂੰ ਰੋਕ ਰਹੇ ਸੀ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਉਥੇ ਹੀ ਹੁੱਲੜਬਾਜ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਵਾਲੇ ਦਾ ਫੜ ਲਿਆ ਕੋਲਰ
0
Report
