Back
जालंधर के पार्षद पति पर हमले का मामला, युवक के सुसाइड के बाद भारी हंगामा
SSSanjay Sharma
Dec 20, 2025 10:01:51
Noida, Uttar Pradesh
जालंधर: युवक के सुसाइड मामले में पार्षद पति पर हुआ हमला, भारी हंगामा
जालंधर: वेस्ट हलके में युवक के सुसाइड मामले में कुछ दिन पहले परिजनों द्वारा धरना लगाया गया था। जहां पार्षद रूपा भगत के पति सुदेश भगत पर मृतक युवक की पिता पर तेजधार हथियार से हमला करने का आरोप है। इस घटना को लेकर मोहल्ले में हंगामा शुरू हो गया। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे थाने के एसएचओ मोहन लाल मामले की जांच में जुट गए। जिसके बाद दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया। पार्षद पति ने कहा कि इस मामले में कानून अपना काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि धरने के दौरान भी परिवार द्वारा उन पर हमले की धमकी दी गई। वहीं आज भी उन पर हमला किया गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि व्यक्ति हमला करने के लिए हाथों में तलवार लेकर भाग रहा है। वहीं पीड़ित सुदेश भगत ने कहा कि उसे और उसके परिवार को युवक के पिता वरिदंर कुमार उर्फ सोनू और उसके परिवार से जान का खतरा है। पार्षद पति ने बताया कि 2 साल पहले परिवार के युवक की लड़की से मंगनी हुई थी। पीड़ित ने कहाकि इस मामले में उसका कोई लेना-देना नहीं है। जिसके बाद उनका आपस में विवाद हो गया और लड़की ने युवक को सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया था। इस मामले को लेकर दोनों पार्टियां उनके पास आई थी, लेकिन लड़की परिवार ने शादी करने से मना कर दिया और आरोप लगाया कि लड़का नशे का सेवन करता है। जिसके बाद युवक ने सुसाइड कर लिया। इस दौरान उस पर झूठा पर्चा दर्ज करवाया गया था। वहीं पुलिस का कहना हैकि दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MJManoj Joshi
FollowDec 20, 2025 11:00:120
Report
KSKamaldeep Singh
FollowDec 20, 2025 10:50:070
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowDec 20, 2025 10:47:100
Report
KSKamaldeep Singh
FollowDec 20, 2025 10:46:280
Report
ASAvtar Singh
FollowDec 20, 2025 10:37:380
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowDec 20, 2025 10:31:360
Report
TSTEJINDER SINGH
FollowDec 20, 2025 10:30:200
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowDec 20, 2025 10:23:070
Report
NLNAND LAL
FollowDec 20, 2025 10:22:290
Report
NSNavdeep Singh
FollowDec 20, 2025 10:22:020
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowDec 20, 2025 10:18:530
Report
MJManoj Joshi
FollowDec 20, 2025 10:13:260
Report
MSManish Shanker
FollowDec 20, 2025 10:11:250
Report
TSTEJINDER SINGH
FollowDec 20, 2025 10:10:580
Report