Back
ज़ीरकपुर में दो युवकों ने अध्यापिका से सोने की चेन झपट ली
SBSANJEEV BHANDARI
Nov 26, 2025 16:17:48
Zirakpur, Punjab
ज़ीरकपुर
आज दोपहर लोहगढ़ के सिग्मा चौक के पास दिनदहाड़े मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने स्कूल से लौट रही एक अध्यापिका के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। झपटमारी की यह घटना सामने वाली दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़िता ने इसकी शिकायत ज़ीरकपुर पुलिस थाने में दे दी है।
जानकारी अनुसार अनुराधा निवासी सिग्मा सिटी, लोहगढ़, ज़ीरकपुर के प्राइवेट स्कूल में अध्यापिका है। बुधवार को करीब ढाई बजे वह स्कूल से अपनी एक्टिवा पर घर लौट रही थी। जब वह सिग्मा सिटी चौक, लोहगढ़ के पास पहुँची, तो पीछे से मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने उसके गले में पड़ी सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। उसने बताया कि चेन का वजन करीब एक तोला था। महिला ने मोटरसाइकिल का पीछा करने की कोशिश की, पर आरोपी भागने में सफल हो गए।
घटना के तुरंत बाद उसने 112 पर फोन कर पुलिस को जानकारी दी और बाद में ज़ीरकपुर पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उस रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।
गौरतलब है कि शहर में लगातार चोरी और झपटमारी की घटनाओं में इज़ाफ़ा हो रहा है, जो पुलिस के लिए भी बड़ी सिरदर्दी बन चुकी हैं।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
VKVarun Kaushal
FollowNov 26, 2025 16:18:400
Report
JSJagmeet Singh
FollowNov 26, 2025 16:05:27103
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 26, 2025 15:33:2049
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 26, 2025 15:19:08163
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowNov 26, 2025 15:16:28200
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 26, 2025 14:45:31129
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowNov 26, 2025 14:32:00152
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 26, 2025 14:06:2299
Report
MSManish Sharma
FollowNov 26, 2025 14:06:01210
Report
AMAjay Mahajan
FollowNov 26, 2025 13:36:08133
Report
MSManuj Sharma
FollowNov 26, 2025 13:04:20121
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 26, 2025 12:48:41Chandigarh, Chandigarh:R ਵਾਲੀ ਸਕ੍ਰਿਪਟ ਨਾਲ ਕੈਮਰਾ ਅਤੇ R 1 ਇਸ ਵਿਚ ਲਗਾਏ ਸ਼ੋਟ ਦਾ ਇਸਤਮਾਲ ਕਰ ਲੈਣਾ
166
Report
RMRakesh Malhi
FollowNov 26, 2025 12:48:06121
Report
VSVARUN SHARMA
FollowNov 26, 2025 12:33:1688
Report