Back
मौसम के बदले मिजाज से गेहूं की फसल पर खतरा बढ़ा
SGSatpal Garg
Mar 16, 2026 04:19:42
Patran, Punjab
बदले मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से गेहूं की फसल पर खतरा
क्षेत्र में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से चल रही ठंडी हवाओं और रुक-रुक कर हो रही हल्की बूंदाबांदी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जहां एक ओर लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर किसानों की चिंता बढ़ गई है।
इन दिनों खेतों में गेहूं की फसल पकने के करीब है। कई जगहों पर तेज हवाओं और हल्की बारिश के कारण फसल जमीन पर बिछती दिखाई दे रही है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह बना रहा है तो गेहूं की फसल के झाड़ में कमी आ सकती है, जिससे उत्पादन प्रभावित होने का खतरा है।
किसानों के अनुसार इस समय गेहूं की फसल दाना भरने के अंतिम चरण में है। ऐसे समय में तेज हवाएं और बारिश फसल के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। यदि बारिश या तेज हवाएं लगातार चलती रहीं तो फसल को और ज्यादा नुकसान हो सकता है।
किसानों का कहना है कि इसका असर केवल खेती तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि व्यापारियों, मजदूरों और कृषि से जुड़े अन्य लोगों की आय पर भी पड़ेगा। मौसम के बदले मिजाज से किसान कुदरत की मार को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि अब उनकी उम्मीदें मौसम के साफ होने पर टिकी हुई हैं, ताकि फसल को ज्यादा नुकसान से बचाया जा सके。
पिछले वर्ष भी खराब मौसम के कारण गेहूं की फसल को नुकसान हुआ था, जिससे किसानों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KCKhem Chand
FollowMar 16, 2026 05:32:210
Report
DSDharmindr Singh
FollowMar 16, 2026 05:31:480
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 16, 2026 04:45:14166
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 16, 2026 04:20:10221
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 16, 2026 04:17:52195
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 16, 2026 03:49:45128
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 16, 2026 03:48:53161
Report
SSSandeep Singh
FollowMar 16, 2026 02:32:19192
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 16, 2026 02:30:10249
Report
SSSandeep Singh
FollowMar 16, 2026 02:01:47Kullu, Himachal Pradesh:अटल टनल रोहतांग में बर्फबारी से हालात बिगड़े, हजारों सैलानी रातभर से फंसे
रेस्क्यू मिशन रातभर से जारी,
234
Report
SSSandeep Singh
FollowMar 16, 2026 01:00:25Kullu, Himachal Pradesh:जालोरी दर्रे में बर्फबारी से 40–50 सैलानी फंसे, बंजार पुलिस ने 2 दर्जन को किया रेस्क्यू
342
Report
SSSandeep Singh
FollowMar 16, 2026 00:45:21287
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 15, 2026 18:00:38Noida, Uttar Pradesh:A simple and beautiful note to all the girls chasing their dreams. An inspiring message from the World Cup-winning captain Harmanpreet Kaur.
155
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 15, 2026 18:00:12Noida, Uttar Pradesh:From Punjab to the pinnacle of world cricket Heartiest congratulations to Shubman Gill on winning the Polly Umrigar Award for Best International Cricketer – Men
497
Report