Back
कैंचियों के चौक पर रोज हादसे, प्रशासन चुप्पी क्यों?
SGSatpal Garg
Dec 24, 2025 04:23:44
Patran, Punjab
पातड़ां-संगरूर मार्ग पर स्थित कैंचियों का चौक इन दिनों हादसों का केंद्र बना हुआ है। यहां रोजाना छोटे-बड़े सड़क हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है। चौक पर न तो सड़क की चिट्टी-पट्टी (रोड मार्किंग) दिखाई देती है, न ही ट्रैफिक लाइट, न स्पीड ब्रेकर और न ही कोई चेतावनी संकेतक बोर्ड लगे हैं। कोहरे के मौसम में हालात और भी भयावह हो जाते हैं। बाहर से आने वाले वाहन चालकों को चौक की सही जानकारी नहीं मिल पाती, जिससे तेज रफ्तार वाहन सीधे टकरा जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन को अवगत करवाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। भारी वाहन बन रहे खतरा चौक से होकर रोजाना भारी वाहन गुजरते हैं। इनके नियंत्रण के लिए किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं है। ट्रकों और बसों की तेज रफ्तार के कारण दोपहिया और पैदल चलने वालों की जान हर वक्त खतरे में रहती है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि प्रशासन किसी बड़े हादसे के बाद ही जागेगा। लोगों में इस लापरवाही को लेकर भारी रोष है। लोगों की मांग क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि चौक पर तुरंत ट्रैफिक लाइट लगाई जाए सड़क पर चिट्टी-पट्टी (रोड मार्किंग) की जाए स्पीड ब्रेकर और संकेतक बोर्ड लगाए जाएं भविष्य को ध्यान में रखते हुए फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण किया जाए भारी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए ठोस योजना बनाई जाए बाइट – लोग स्थानीय लोग “रोज यहां एक्सीडेंट होते हैं। कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।” राहगीर: “कोहरे में चौक दिखता ही नहीं। अगर ट्रैफિક लाइट और स्पीड ब्रेकर हों तो हादसे रुक सकते हैं।” स्थानीय निवासी: “प्रशासन शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। हमारी जान की कोई कीमत नहीं।” अब देखना यह है कि प्रशासन समय रहते जागता है या फिर किसी बड़े हादसे के बाद ही कदम उठाए जाएंगे।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
ADAnkush Dhobal
FollowDec 24, 2025 08:46:540
Report
RBRohit Bansal
FollowDec 24, 2025 08:38:160
Report
RBRohit Bansal
FollowDec 24, 2025 08:36:09Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ में बदले राजनीतिक समीकरण, आप को मेयर चुनाव से पहले बड़ा झटका, AAP पार्टी के 2 पार्षद भाजपा में शामिल; पार्षद सुमन देवी और पूनम देवी ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया
0
Report
RBRohit Bansal
FollowDec 24, 2025 08:24:490
Report
RBRohit Bansal
FollowDec 24, 2025 08:20:380
Report
RBRohit Bansal
FollowDec 24, 2025 08:01:110
Report
MJManoj Joshi
FollowDec 24, 2025 07:50:350
Report
JSJagmeet Singh
FollowDec 24, 2025 07:50:110
Report
SSSanjay Sharma
FollowDec 24, 2025 07:47:110
Report
SSSanjay Sharma
FollowDec 24, 2025 07:34:20Noida, Uttar Pradesh:ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਰਹੀ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਨੂੰ ਚਣੌਤੀ :ਸ. ਬਲਦੇਵ ਸਿੰਘ ਕਲਿਆਣ
0
Report
NSNavdeep Singh
FollowDec 24, 2025 07:30:490
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowDec 24, 2025 07:23:270
Report
VKVarun Kaushal
FollowDec 24, 2025 07:22:150
Report
MSManish Shanker
FollowDec 24, 2025 07:17:020
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowDec 24, 2025 07:04:320
Report
