Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patiala147105

पटियाला में हर शुक्रवार डेंगू पर वार: घर-घर चैकिंग से रोकथाम तेज

SGSatpal Garg
Oct 10, 2025 07:32:29
Patran, Punjab
हर शुक्रवार ‘डेंगू पर वार’ मुहिम के तहत घर-घर चैकिंग पातड़ां में चिकनगुनिया के मामले आने पर सेहत विभाग की टीमों ने किया डेंगू-चिकनगुनिया से बचाव का अभियान ऐकर शहर में चिकनगुनिया के मामले सामने आने के बाद सेहत विभाग ने डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अभियान तेज कर दिया है। सिविल सर्जन पटियाला के दिशा-निर्देशों पर हर शुक्रवार चलाए जा रहे ‘डेंगू पर वार’ अभियान के तहत शुक्रवार को एस.एम.ओ. डॉ. सतीश कुमार की अगुवाई में 8 टीमों ने शहर के विभिन्न वार्डों में जाकर घर-घर चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीमों ने नगर कौंसिल पातड़ां और आशा वर्करों के सहयोग से घरों में जाकर कूलर, फ्रिज, गमलों और पानी के टैंकों की जांच की। कई घरों में लार्वा मिलने पर तुरंत नष्ट करवाया गया। साथ ही लोगों को डेंगू और चिकनगुनिया फैलाने वाले मच्छरों से बचाव के उपाय भी बताए गए। डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि शहर में चिकनगुनिया के कुछ मामलों की पुष्टि होने के बाद फॉगिंग और दवा का छिड़काव करवाया गया है। अब हर शुक्रवार को ‘डेंगू पर वार’ मुहिम के तहत टीमें घर-घर जाकर जागरूकता फैला रही हैं। उन्होंने कहा कि डेंगू से बचाव का सबसे असरदार तरीका है – पानी को कहीं भी जमा न होने देना। डॉ. सतीश कुमार ने दी लोगों को अपील करते हुए कहा कि वह घर और आस-पास पानी जमा न होने दें, पानी की टंकियों को ढककर रखें कूलर, गमले और पुराने टायरों में पानी न रुकने दें, मच्छर भगाने लगीम, कॉइल या मच्छरदानी का प्रयोग करें, फुल आस्तीन के कपड़े पहनें, तेज बुखार, सिरदर्द या जोड़ों में दर्द जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत खून की जांच करवाएं और डॉक्टर से संपर्क करें, उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी और साफ-सफाई रखकर डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बचाव संभव है।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
KBKulbir Beera
Oct 10, 2025 12:31:51
Bathinda, Punjab:ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਭਾਜਪਾ ਆਪਣੇ ਦਮ ਤੇ ਹੀ 2027 ਦਾ ਇਲੈਕਸ਼ਨ ਲੜੇਗੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਮਾੜੇ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਕਰਕੇ ਹੜ ਆਏ ਅੱਜ ਬਠਿੰਡਾ ਚ ਪੰਜਾਬ ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਰਾਜ ਸਭਾ ਮੈਂਬਰ ਸ਼ਵੇਤ ਮਲਿਕ ਨੇ ਜਿੱਥੇ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਭਾਜਪਾ ਵਰਕਰਾਂ ਅਤੇ ਲੀਡਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਉੱਥੇ ਹੀ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ 2027 ਦੇ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਇਲੈਕਸ਼ਨ ਭਾਜਪਾ ਆਪਣੇ ਦਮ ਤੇ ਹੀ ਲੜੇਗੀ ਸਾਨੂੰ ਕਿਸੇ ਨਾਲ ਕੋਈ ਸਮਝੌਤਾ ਕਰਨ ਦੀ ਜਰੂਰਤ ਨਹੀਂ ਹੈ ਸਾਡਾ ਵੋਟ ਬੈਂਕ ਲੋਕ ਸਭਾ ਇਲੈਕਸ਼ਨਾਂ ਵਿੱਚ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ਤੇ ਵਧਿਆ 25 ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਤੇ ਅਸੀਂ ਜਿੱਤੇ ਅਤੇ ਲਗਭਗ ਇਨਿਆਂ ਤੇ ਹੀ ਅਸੀਂ ਦੂਜੇ ਨੰਬਰ ਤੇ ਰਹੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਵਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਹੜ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਮਾੜੇ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਕਰਕੇ ਆਏ ਹਨ ਜੋ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਇਆ ਉਹ ਇਹਨਾਂ ਦੀ ਨਲਾਇਕੀ ਕਾਰਨ ਹੋਇਆ ਹੈ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੇ 1600 ਕਰੋੜ ਰੁਪਿਆ ਹੜ ਪੀੜਤਾਂ ਵਾਸਤੇ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਜੋ ਪਹਿਲਾਂ ਦਿੱਤਾ ਹੋਇਆ 12 ਹਜਾਰ ਕਰੋੜ ਰੁਪਆ ਜਿਸ ਦਾ ਹਜੇ ਤੱਕ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਕੋਈ ਕਿੱਥੇ ਖਰਚੇ ਹੋਣ ਦਾ ਕੋਈ ਜਵਾਬ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਜਿਸ ਕਰਕੇ 1600 ਕਰੋੜ ਰੁਪਿਆ ਰੁਕਿਆ ਹੈ
0
comment0
Report
SSSanjay Sharma
Oct 10, 2025 12:30:29
0
comment0
Report
AMAjay Mahajan
Oct 10, 2025 12:22:20
Pathankot, Punjab:पठानकोट की शाहपुर कंडी पुलिस ने अवैध रूप से स्टोर किए गए लाखों रुपए के पटाखे जप्त किए हैं दुकानदार द्वारा यह पटाखे आबादी वाली जगह के नजदीक स्टोर किए गए थे जिनको पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया है डीसी के हुकमा की अवहेलना और एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है पठानकोट की शाहपुर कंडी पुलिस ने अवैध रूप से स्टोर किए गए लाखों रुपए के पटाखे जब्त किए है और दुकानदार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है यह एक रिहायशी इलाके के नजदीक स्टोर किए गए थे पुलिस द्वारा प्रेस कांफ्रेंस करके मीडिया को जानकारी दी गई और बताया गया कि कोई भी अगर गैर कानूनी ढंग से पटाखे स्टोर करेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी
0
comment0
Report
BSBALINDER SINGH
Oct 10, 2025 12:22:03
Patiala, Punjab:नाभा के विधायक देवमान ने SC समुदाय के साथ भेदभाव पर उठाई आवाज़, पूछा – “क्या हम सिर्फ़ वोट बैंक हैं?” नाभा से आम आदमी पार्टी के विधायक देवमान ने आज पटियाला के सर्किट हाउस में एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एससी समुदाय के साथ हो रहे लगातार भेदभाव को लेकर सरकारों को घेरा। विधायक देवमान ने कहा कि आज भी समाज के एक बड़े तबके के साथ उनके जातिगत आधार पर अन्याय और भेदभाव किया जा रहा है, जो कि लोकतांत्रिक भारत के लिए शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें एससी वर्ग का इस्तेमाल सिर्फ़ चुनावों के वक्त करती हैं, जबकि चुनावों के बाद उनकी आवाज़ को नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है। इस दौरान उन्होंने हाल ही में हरियाणा के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की मौत का ज़िक्र करते हुए कहा कि यह घटना केवल आत्महत्या नहीं, बल्कि प्रणालीगत उत्पीड़न का परिणाम है। देवमान ने आरोप लगाया कि उस अधिकारी को भी उसकी जाति के कारण बार-बार अपमानित किया गया, जिसके चलते उसने अपनी जान दे दी। विधायक ने मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए ताकि दोषियों को सख्त सज़ा मिले। विधायक देवमान ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के खिलाफ़ हाल ही में हुई निंदनीय टिप्पणी और हमले की घटना भी इस मानसिकता का प्रतीक है कि आज भी समाज में जातिगत सोच गहराई तक फैली हुई है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top