Back
राजपुरा में कार दरवाजा खोलने से दो मोटरसाइकिल चालक हादसे का शिकार, पीआरटीसी बस कुचला
KSKuldeep Singh
Feb 22, 2026 14:37:37
Banur, Punjab
राजपुरा में दर्दनाक सड़क हादसा
सड़क किनारे खड़ी कार के ड्राइवर ने लापरवाही से खोला दरवाजा।
मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति कार के दरवाजे से टकराकर सड़क पर गिरा पीआरटीसी की बस ने कुचला
21 जनवरी को भी हुआ था बिल्कुल इसी तरह का सड़क हादसा
कुलदीप सिंह
राजपुरा -
राजपुरा में एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। अमरजीत मैरिज पैलेस के सामने हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। हादसे को लेकर एक सीसीटीवी भी सामने आई है。
बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़ी एक कार के ड्राइवर ने बिना पीछे देखे अचानक कार का दरवाजा खोल दिया। उसी समय पीछे से आ रहे दो मोटरसाइकाइल सवार दरवाज़े से जा टकराए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा व्यक्ति सड़क पर गिर पड़ा。
दुर्घागवश, उसी दौरान सड़क से गुजर रही पीआरटीसी की बस ने उसे कुचला। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सब कुछ कुछ ही सेकंड में हो गया और किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला。
सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान नलास गांव निवासी जसविंदर सिंह (52) के रूप में हुई है। शव को सिविल अस्पताल राजपुरा में रखवा दिया गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है。
गौरतलब है कि 21 जनवरी को भी इसी तरह की लापरवाही के कारण ढाबे के सामने खड़ी कार का दरवाजा खुलने से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की पीआरटीसी बस के नीचे आने से मौत हो गई थी।
लगातार हो रहे ऐसे हादसे साफ संकेत दे रहे हैं कि सड़क पर जरा सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। जरूरत है सड़क पर सतर्कता, ज़िम्मेदारी और सड़क यातायात नियमों की पालना करने की तांकि ऐसे हादसों से बचाव हो सके。
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
NSNitesh Saini
FollowFeb 22, 2026 16:30:440
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 22, 2026 16:16:360
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 22, 2026 16:05:52Noida, Uttar Pradesh:AMRITSAR (PUNJAB): POLICE BUST CROSS-BORDER ARMS SMUGGLING MODULE, 2 ARRESTED, WEAPONS SEIZED.
0
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 22, 2026 16:04:030
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 22, 2026 16:02:470
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 22, 2026 15:01:210
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 22, 2026 14:33:400
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 22, 2026 14:02:080
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 22, 2026 13:32:12Noida, Uttar Pradesh:ਕੈਬਿਨੇਟ ਮੰਤਰੀ ਸੰਜੀਵ ਅਰੋੜਾ ਦੀ ਅਹਿਮ ਪ੍ਰੈੱਸ ਕਾਨਫਰੰਸ, ਲੁਧਿਆਣਾ ਤੋਂ
0
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 22, 2026 13:30:120
Report
RVRajat Vohra
FollowFeb 22, 2026 13:17:170
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 22, 2026 13:15:180
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 22, 2026 13:06:130
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 22, 2026 12:51:420
Report