Back
पठानकोट में गुरु रविदास प्रकाश दिवस की शोभा यात्रा से उमड़े भक्तों के जयकारे
AMAjay Mahajan
Jan 30, 2026 10:29:13
Pathankot, Punjab
एंकर: पठानकोट शहर में संत श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य और धार्मिक उल्लास से भरपूर शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यह विशाल शोभा यात्रा डेरा जगतगिरी पठानकोट की ओर से स्वामी गुरदीप गिरी जी महाराज की देखरेख और नेतृत्व में निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पठानकोट शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में विशेष उत्साह देखने को मिला। शोभा यात्रा में कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक ने विशेष रूप से शिकायत की।
वीओ: डेरा जगतगिरी के प्रमुख स्वामी गुरदीप गिरी जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शोभा यात्रा डेरा जगतगिरी से आरंभ होकर पठानकोट शहर के प्रमुख बाजारों और विभिन्न मार्गों से होती हुई एसडी ग्राउंड में जाकर संपन्न हुई। शोभा यात्रा के दौरान श्री गुरु रविदास जी की अमर वाणी, शब्द कीर्तन से पूरा शहर गूंज उठा। श्रद्धालु पूरे मार्ग में भक्ति भाव से गुरु जी के संदेशों का स्मरण करते नजर आए।
इस विशाल शोभा यात्रा में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू सहित अन्य कई राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आयोजकों के अनुसार हजारों की संख्या में संत महात्मा, साधु संत और भक्त इस शोभा यात्रा में शामिल हुए। शोभा यात्रा के दौरान विभिन्न धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं, जिनमें श्री गुरु रविदास जी के जीवन, शिक्षाओं और समाज सुधार के संदेशों को सुंदर रूप में प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही कीर्तन मंडलियों द्वारा की गई विशेष प्रस्तुतियों ने वातावरण को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया।
पठानकोट शहर में जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक संस्थाओं की ओर से शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। कई स्थानों पर फूलों की वर्षा की गई और श्रद्धालुओं के लिए लंगर तथा जलपान की विशेष व्यवस्थाएं की गईं। सेवा भाव से प्रेरित होकर युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और गुरु जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
स्वामी गुरदीप गिरी जी महाराज ने समस्त संगत से अपील की कि वे 1 फरवरी को डेरा स्वामी जगत गिरी में बड़ी संख्या में पहुंचकर श्री गुरु रविदास जी का प्रकाश दिवस श्रद्धा और भावनाओं के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाएं समाज में समानता, प्रेम, भाईचारे और मानवता का संदेश देती हैं। आज के समय में इन शिक्षाओं को अपनाने की अत्यंत आवश्यकता है, ताकि समाज में आपसी एकता को मजबूत किया जा सके। उन्होंने सभी से गुरु जी के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
बाइट : गुरदीप गिरी महाराज
बाइट : लाल चन्द कटारुचक (मंत्री)
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
BSBHARAT SHARMA
FollowJan 30, 2026 12:16:500
Report
BSBhushan Sharma
FollowJan 30, 2026 12:06:290
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowJan 30, 2026 12:04:570
Report
SKSuneel Kumar
FollowJan 30, 2026 12:03:520
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowJan 30, 2026 12:03:060
Report
VKVipan Kumar
FollowJan 30, 2026 11:35:190
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 30, 2026 11:33:54Noida, Uttar Pradesh:CM Bhagwant Mann ਨੇ ਮੋਹਾਲੀ ਵਿਖੇ 900 ਤੋਂ ਵੱਧ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ ਨਿਯੁਕਤੀ ਪੱਤਰ !!
0
Report
MSManish Shanker
FollowJan 30, 2026 11:18:460
Report
NSNaresh Sethi
FollowJan 30, 2026 11:18:160
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowJan 30, 2026 11:17:570
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowJan 30, 2026 11:17:270
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowJan 30, 2026 11:16:070
Report
VSVARUN SHARMA
FollowJan 30, 2026 11:01:420
Report
KSKapil sharma
FollowJan 30, 2026 10:53:400
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowJan 30, 2026 10:46:390
Report