Back
जगराओं-लुधियाना हाईवे हादसे में टायर फटने से भिड़ंत, 2 की मौत
TBTarsem Bhardwaj
Mar 25, 2026 15:19:40
Ludhiana, Punjab
जगराओ लुधियाना–फिरोजपुर नैशनल हाईवे पर चौंकीमान टोल प्लाजा क्रॉस करते ही स्थित गांव शेखूपुरा के नजदीक बुधवार दोपहर करीब 1 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस दौरान जगरांव से लुधियाना की ओर जा रही रिट्ज कार का अचानक टायर फटने से वह बेकाबू होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में जा घुसी और सामने से लुधियाना की ओर से जगराओं की तरफ आ रही स्विफ्ट कार से आमने सामने जा टकराई। स्विफ्ट में सवार पांचों लोग लुधियाना के ताजपुर रोड के रहने वाले थे जिनमें से 2 की मौत हो गई, जबकि रिट्ज कार सवार दो नौजवानों सहित कुल पांच जख्मी भी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारों के پرखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद एक कार पलटकर सड़क किनारे खेतों में जा गिरी, जबकि दूसरी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर ही स्विफ्ट कार में मर गए चालक के शव को बाहर निकालने के लिए लोगों को लोहे की रॉड से खिड़कियां तक तोड़नी पड़ीं। मृतकों में 35 वर्षीय शफ़ीदीन की मौके पर जबकि 30 वर्षीय सिराजू की लुधियाना के अस्पताल में मौत हुई। इसके अलावा स्विफ्ट कार सवार शफीदीन, लालदीन और मामहुसैन और रिट्ज कार सवार हरशदीप सिंह और देवकरण सिंह निवासियों के तौर पर बताए गए। रिट्ज चालक दयानंद अस्पताल में थे जबकि स्विफ्ट सवार अंतिम अरदास में जा रहे थे। जानकारी के अनुसार रिट्ज कार सवार हरशदीप सिंह और देवकरण सिंह लुधियाना के दयानंद हॉस्पिटल में भर्ती किसी करीबी का हाल चाल जानने के लिए जा रहे थे। इसके अलावा स्विफ्ट कार सवार सभी लोग शफीदीन, लालदीन, सिराजू, मामूसैन और शानू पिछली दिनों इस दुनिया को अलविदा कह चुके करीबी की अंतिम अरदास में शामिल होने मोगा जा रहे थे कि जगराओं से पहले ही हादसा हो गया। दो की मौत के बाद परिवारों में मातम छा गया। हादसे में स्विफ्ट कार के चालक शव मौके पर ही मौत के कारण बाहर निकलवा आए। घायल सिराजू ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि सभी लोग मोगा में एक रिश्तेदार के भोग कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। परिजनों के अनुसार मृतक सिराजू के तीन बेटियाँ और एक बेटा है, जबकि शफीदीन के चार बेटे और एक बेटी हैं। हादसे के बाद मधुमक्खियों के हमला से रेस्क्यू में देरी हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार हादसे के दौरान सड़क किनारे पेड़ पर लगा मधुमक्खियों का छत्त्ता गिर गया, जिससे मक्खियां भड़क उठीं और मौके पर मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। इस कारण राहत व बचाव कार्य में देरी हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह बाधा न आती तो फंसे हुए घायलों को जल्दी अस्पताल पहुंचाया जा सकता था और शायद आज दो मौतें न होती। हादसे की सूचना मिलते ही मुल्लापुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों व टोल प्लाजा की एंबुलेंस की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल जगराओं सहित अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को लुधियाना रेफर किया गया। मॉर्च्यूरी में शव रखने से इनकार और पोस्टमार्टम करवाने से भी मना किया गया; बाद में परिजन मान गए। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारम्भिक जांच में हादसे का मुख्य कारण रिट्ज कार का टायर फटना माना गया है, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में चला गया और यह भीषण हादसा हो गया।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KSKapil sharma
FollowMar 25, 2026 15:50:18Noida, Uttar Pradesh:HOSHIARPUR (PUNJAB): LONG QUEUES AT PETROL PUMPS
841
Report
KSKapil sharma
FollowMar 25, 2026 15:40:10Noida, Uttar Pradesh:DELHI: SANJAY SINGH (AAP) ON ALL-PARTY MEETING ON WEST ASIA CRISIS
1026
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 25, 2026 15:01:38970
Report
DSDharmindr Singh
FollowMar 25, 2026 14:06:491021
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 25, 2026 14:06:201090
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 25, 2026 14:03:131089
Report
SSSandeep Singh
FollowMar 25, 2026 14:03:041074
Report
KSKapil sharma
FollowMar 25, 2026 13:52:171060
Report
KSKapil sharma
FollowMar 25, 2026 13:49:57Noida, Uttar Pradesh:जालंधर और ब्यास का रेलवे प्रोजेक्ट का टेंडर हुआ पास केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दी जानकारी जल्दी ही इसका उद्घाटन करेंगे
1088
Report
KCKhem Chand
FollowMar 25, 2026 13:49:031053
Report
DSDharmindr Singh
FollowMar 25, 2026 13:45:151076
Report
KSKapil sharma
FollowMar 25, 2026 13:31:49Noida, Uttar Pradesh:DELHI: AMARINDER SINGH RAJA WARRING (PUNJAB CONGRESS PRESIDENT) ON UNION MINISTER RAVNEET SINGH BITTU’S STATEMENT / PUNJAB CM BHAGWANT MANN
972
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 25, 2026 13:20:101011
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowMar 25, 2026 13:18:37950
Report