Back
अवैध माइनिंग बनी मौत की वजह! ट्रैक्टर-ट्रॉली टक्कर में 15 वर्षीय वरुण की मौत
VSVARUN SHARMA
Feb 01, 2026 04:35:27
Mansurwal Dona, Punjab
अवैध माइनिंग बनी मौत की वजह!
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, साथी गंभीर
कपूरथला: फगवाड़ा के गांव दादूवाल में रफ्तार और लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली। बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर में 15 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
हादसा इतना भीषण था कि आसपास के लोग सहम गए। गांव के पंचायत सदस्य दविंद्र ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद दोनों किशोरों को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 15 वर्षीय वरुण को मृत घोषित कर दिया। वहीं 18 वर्षीय सुनील सिंह पुत्र कश्मीर सिंह की हालत नाजुक देखते हुए उसे जालंधर रेफर कर दिया गया।
मृतक और घायल दोनों ही गांव दादूवाल के निवासी बताए जा रहे हैं। इस हादसे के बाद गांव में शोक और गुस्से का माहौल है।
पंचायत सदस्य दविंद्र ने प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया कि गांव और आसपास के इलाकों में रात के समय खुलेआम अवैध माइनिंग का धंधा चलता है। भारी भरकम ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पूरी रात सड़कों पर दौड़ती रहती हैं, जिन पर न तो कोई रोक है और न ही कोई निगरानी। उन्होंने साफ कहा कि अगर समय रहते प्रशासन ने अवैध माइनिंग पर लगाम लगाई होती, तो आज एक मासूम की जान न जाती।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि सवाल यह है कि क्या यह कार्रवाई किसी और हादसे के बाद ही होगी?
बाइट : पंचायत सदस्य दविंद्र
बाइट : ड्यूटी डाक्टर (सिविल अस्पताल)
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KPKomlata Punjabi
FollowFeb 01, 2026 09:49:250
Report
ASARVINDER SINGH
FollowFeb 01, 2026 09:49:060
Report
SSSandeep Singh
FollowFeb 01, 2026 09:36:040
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 01, 2026 09:31:47Chandigarh, Chandigarh:पंजाब सरकार के एग्रीकल्चर मिनिस्टर गुरमीत सिंह खुडिया ने कहा कि इस बजट में एक बार फिर किसानों के लिए कुछ नहीं है किसानों को नाराज़ किया है केंद्र की सरकार ने।
0
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 01, 2026 09:30:480
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowFeb 01, 2026 09:20:230
Report
RBRohit Bansal
FollowFeb 01, 2026 09:17:000
Report
KCKhem Chand
FollowFeb 01, 2026 09:05:520
Report
BSBALINDER SINGH
FollowFeb 01, 2026 08:51:150
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 01, 2026 08:00:41Chandigarh, Chandigarh:बजट पर हमारे रिपोर्ट ने पंजाब के FM हरपाल चीमा से बात की
0
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 01, 2026 07:48:270
Report
AMAjay Mahajan
FollowFeb 01, 2026 07:47:340
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowFeb 01, 2026 07:47:140
Report
NSNaresh Sethi
FollowFeb 01, 2026 07:19:370
Report
VKVarun Kaushal
FollowFeb 01, 2026 07:19:080
Report