Back
गांव चौंता में विवाद के बाद युवक की हत्या, चार महिलाएं आरोपी गिरफ्तार
ASAvtar Singh
Nov 10, 2025 10:36:31
Gurdaspur, Punjab
गुरदासपुर के गांव चौंता में रस्ते में स्कूल वैन लगाने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद युवक की चाकू मारकर की गई हत्या,, पुलिस ने चार महिलाओं समेत पांच पर किया ममला दर्ज
गांव चौंता में मामूली से विवाद के चलते 25 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हैरानी की बात यह है कि हत्या में एक ही परिवार की चार महिलाएं भी शामिल थीं। मामला नज़दीकी कस्बे दीनानगर के गांव चौंता का है। जानकारी के अनुसार विवाद स्कूल की गाड़ी एक जगह पार्क करने को लेकर हुआ था।
मुनिश कुमार, जो स्कूल वैन चलाता था, तरसेम लाल की जगह पर वैन पार्क कर देता था, जिसे लेकर तरसेम ने एक बार उसे टोका भी था। आज जब मुनिश कुमार अकेला जा रहा था, तो गांव के ही तरसेम नामक व्यक्ति ने पहले उसे थप्पड़ मारा और कहा कि "आज इसे हमारी जगह वैन लगाने का मज़ा चखाओ।" इसके बाद घर की महिलाओं ने भी उसे पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। इन महिलाओं में तरसेम लाल की पत्नी रेखा देवी और तीन बेटियां रोहणी, वनीता और भूमिका भी शामिल थीं।
इसी बीच तरसेम लाल ने चाकू निकालकर मुनिश कुमार के पेट में वार करने शुरू कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं दीनानगर पुलिस के डीएसपी रजिंदर मनहास ने बताया कि दीनानगर थाने में चार महिलाओं सहित मुख्य आरोपी तरसेम लाल के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को मात्र दो घंटे में गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें तर्सेम सिंह, उसकी पत्नी और तीन बेटियां शामिल हैं।
वहीं मृतक के परिजन अशोक कुमार ने बताया कि घर में सिर्फ मुनिश कुमार ही कमाने वाले था उन्होंने बताया कि तरसेम लाल ने पहले गाड़ी लगाने को मुनिश कुमार से झगड़ा किया था लेकिन फिर मामला शांत करवा दिया गया था लेकिन कल तरसेम लाल ने झगड़ा शुरू कर दिया और पूरे परिवार ने उसके साथ मरपीट की और उसकी हत्या कर दी उन्होंने मांग की है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कर्रवाई करें उन्होंने बताया कि मृतक की माता पहले से ही मंदबुद्धि है जिसका अब कोई नहीं है
4
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
JSJagmeet Singh
FollowNov 10, 2025 12:09:390
Report
PPPraveen Pandey
FollowNov 10, 2025 12:06:410
Report
PPPraveen Pandey
FollowNov 10, 2025 12:04:380
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 10, 2025 12:00:530
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 10, 2025 11:56:320
Report
MSManuj Sharma
FollowNov 10, 2025 11:55:460
Report
MJManoj Joshi
FollowNov 10, 2025 11:51:290
Report
ASARVINDER SINGH
FollowNov 10, 2025 11:43:570
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 10, 2025 11:43:400
Report
SGSatpal Garg
FollowNov 10, 2025 11:43:310
Report
RBRajneesh Bansal
FollowNov 10, 2025 11:34:020
Report
RBRajneesh Bansal
FollowNov 10, 2025 11:26:250
Report
KCKhem Chand
FollowNov 10, 2025 11:18:550
Report
MSManish Sharma
FollowNov 10, 2025 11:16:380
Report