Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Firozpur152001

सतलुज के जलस्तर से किसानों के खेत बार बर्बाद, 50 एकड़ गेहूं नष्ट

RKRAJESH KATARIA
Jan 22, 2026 05:48:08
Firozpur, Punjab
सतलुज के जलस्तर से किसानों के खेत बार बर्बाद, 50 एकड़ गेहूं नष्ट. किसान अपने ट्रैक्टर के साथ सतलुज के साथ लगते बांध को मजबूत कर रहे हैं लेकिन पानी के तेज बहाव से रुक नहीं रहा है. पानी लगातार किसानों की फसलों में घुस रहा है जिसको लेकर किसान परेशान हैं. किसानों ने कहा कि अभी 2023 और 25 के जख्म भर नहीं थे कि एक बार फिर पानी ने दस्तक दे दी है जिससे उनकी फसलें नष्ट हो गईं. उन्होंने कहा 2025 में भी हमारी जमीन और मकान पानी की चपेट में आ गए थे, सरकारों की ओर से मुआवजा नहीं मिला, लेकिन आज फिर पानी की मार झेलनी पड़ रही है. अगर सरकार समय से टूटे बांधों को मजबूत कर लेती तो आज हमारी स्थिति नहीं होती.
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
DSDEVINDER SHARMA
Jan 22, 2026 06:19:51
Barnala, Punjab:बरनाला पुलिस ने डिस्ट्रिक्ट जेल बरनाला में CASO सर्च ऑपरेशन चलाया। बरनाला पुलिस के लगभग डेढ़ सौ मुलाजिमों ने जेल बैरक में सर्च ऑपरेशन किया। SP अशोक शर्मा और जेल सुपरिंटेंडेंट शिवराज सिंह नंदगढ़ ने बताया कि जेल में ड्रग्स, मोबाइल फोन और सुरक्षा इंतज़ाम चेक किए जा रहे हैं। बरनाला में अब तक CASO ऑपरेशन करीब 379 के आसपास हो चुके हैं और 226 के करीब फिर दर्ज की गईं हैं, साथ ही 416 लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। जिला जेल के अंदर सर्च ऑपरेशन ताकि बाहर से कोई भी जेल में कैदियों से ड्रग्स, मोबाइल फोन या एंटी-सोशल एक्टिविटी न करवा सके। पूरे बरनाला जिले में जेल बैरकों में चेकिंग की गई है और अलग-अलग बैरिकेड्स व कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए गए ताकि कोई एंटी-सोशल एलिमेंट अपनी गतिविधियाँ अंजाम न दे सके। लगभग दो घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन। इस मौके पर जेल के अंदर सुरक्षा-चेकिंग और आगे की कार्रवाई के बारे में अधिकारी मौन साक्षात्कार दे रहे थे। यह ऑपरेशन बरनाला जिले के उच्चाधिकारियों की नेतृत्व में किया गया, ताकि जेल के बाहर से आने वाले ड्रग्स और मोबाइल फ़ोन समेत एंटी-सोशल गतिविधियों को रोका जा सके। पहले भी जेल में सर्च के दौरान ड्रग्स और मोबाइल रखने पर कई लोगों के खिलाफ एक्शन लिया गया है। इस सर्च ऑपरेशन का मुख्य मकसद जेल में कैदियों को बाहरी से आने वाले मोबाइल फ़ोन समेत ड्रग्स और एंटी-सोशल गतिविधियों से रोकना है।
0
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Jan 22, 2026 05:38:06
0
comment0
Report
SSSanjay Sharma
Jan 22, 2026 04:33:28
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में गैंगस्टरों के खात्मे के लिए ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान लगातार जारी ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के दूसरे दिन पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई दूसरे दिन पुलिस ने गैंगस्टरों के 1186 सहयोगियों को हिरासत में लिया, जिनसे पूछताछ और जांच जारी है 48 घंटों में कुल 2500 लोगों को पंजाब पुलिस ने पूछताछ और जांच के लिए हिरासत में लिया है पंजाब भर में 2000 से अधिक टीमों में कुल 12,000 पुलिसकर्मी ऑपरेशन में जुटे हैं मान सरकार के इस अभियान का उद्देश्य गैंगस्टरवाद के पूरे इकोसिस्टम, जिसमें उनकी फंडिंग, लॉजिस्टिक्स, ठिकानों, हथियार सप्लाई और संचार सिस्टम को पूरी तरह ध्वस्त करना है
0
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Jan 22, 2026 04:30:54
Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में बड़ी संख्या में सरकारी भवन खाली पड़े हैं. कई विभागों के खाली पड़े 500 भवनों की जानकारी तकनीकी शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में बनी कैबिनेट सब कमेटी के पास आ गई है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने हज़ारों करोड़ रुपए की इमारतें बनाकर छोड़ दीं. जयराम सरकार में ऐसे एक हज़ार करोड़ रुपए की लागत से इमारतों को बनाकर छोड़ दिया गया. मौजूदा कांग्रेस सरकार इन भवनों का इस्तेमाल करने की कोशिश में लगी है. सरकार ने कई दफ्तरों को शिमला से कांगड़ा भी शिफ़्ट किया है. मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में प्रदेश की संपदा को लुटाने का काम किया गया.
0
comment0
Report
RBRohit Bansal
Jan 22, 2026 04:01:26
Chandigarh, Chandigarh:ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਨੂੰ ਮਿਲੇਗੀ ਨਵੀਂ ਦਿੱਖ ਹੈਰੀਟੇਜ ਕਮੇਟੀ ਨੇ ਸਮੁੱਛੇ ਵਿਕਾਸ ਪਲਾਨ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਹਰੀ ਝੰਡੀ, ਕੇਂਦਰ ਨੇ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਕੀਤੀ ਤੇਜ਼ ਅਦਾਲਤੀ ਇਮਾਰਤ ਦੇ ਵਿਸਥਾਰ ਅਤੇ ਸਮੁੱਚੇ ਵਿਕਾਸ ਨਾਲ ਜੁੜਿਆ ਪ੍ਰਸਤਾਵ ਹੁਣ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਪੱਧਰ ਦੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚ ਗਿਆ ਹੈ。 ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅਤੇ ਭਾਰਤ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਇਸ ਪ੍ਰਸਤਾਵ ਨੂੰ ''ਇੰਟਰਨੈਸ਼ਨਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਪਲਾਨ'' ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਵਾਵਣੇ ਅਤੇ ਅੱਗੇ ਯੂਨੈਸਕੋ (UNESCO) ਨੂੰ ਭੇਜਣ ਦੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਇਸ ਯੋਜਨਾ ਤਹਿਤ ਲਗਭਗ 20.50 ਲੱਖ ਵਰਗ ਫੁੱਟ ਵਾਧੂ ਉਸਾਰੀ ਦੀ ਤਜਵੀਜ਼ ਹੈ。 20 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਹੋਈ ''ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਹੈਰੀਟੇਜ਼ ਕੰਜ਼ਰਵੇਸ਼ਨ ਕੰਮੇਟੀ'' ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਸਰਵਸੰਮਤੀ ਨਾਲ ਫੈਸਲਾ ਲਿਆ ਗਿਆ ਕਿ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਦੀ ਯੋਜਨਾ ਨੂੰ ''ਫਾਊਂਡੇਸ਼ਨ ਲੇ ਕਾਰਬੂਜ਼ੀਅਰ, ਪੈਰਿਸ'' ਅਤੇ ਭਾਰਤ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਭੇਜਿਆ ਜਾਵੇ। ਕੇਂਦਰੀ ਸੱਭਿਆਚਾਰ ਮੰਤਰਾਲੇ ਨੂੰ ਬੁੱਧਵਾਰ ਸਵੇਰੇ ਹੀ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦਾ ਪੱਤਰ ਮਿਲ ਗਿਆ ਹੈ। ਜ਼ਰੂਰੀ ਰਸਮੀ ਕਾਰਵਾਈਆਂ ਪੂਰੀਆਂ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਇਹ ਪ੍ਰਸਤਾਵ ਯੂਨੈਸਕੋ ਸਮੇਤ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਨੂੰ ਭੇਜਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦੀ ਮੂਲ ਇਮਾਰਤ ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਆਰਕੀਟੈਕਟ ਲੇ ਕਾਰਬੂਜ਼ੀਅਰ ਦੁਆਰਾ ਡਿਜ਼ਾਈਨ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਇਹ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੇ ''ਕੈਪੀਟਲ ਕੰਪਲੈਕਸ'' ਦਾ ਹਿੱਸਾ ਹੈ, ਜਿਸ ਨੂੰ ਵਿਸ਼ਵ ਵਿਰਾਸਤ (World Heritage Site) ਦਾ ਦਰਜਾ ਹਾਸਲ ਹੈ। ਇਸੇ ਕਾਰਨ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦੇ ਕਿਸੇ ਵੀ ਵਿਸਥਾਰ ਲਈ ਯੂਨੈਸਕੋ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ-ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਦੀ ਪਾਲਣਾ ਕਰਨਾ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੈ。 ਮਨਜ਼ੂਰਸ਼ੁਦਾ 85 ਜੱਜਾਂ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਫਿਲਹਾਲ ਸਿਰਫ਼ 69 ਕੋਰਟ ਰੂਮ ਹੀ ਉਪਲਬਧ ਹਨ。
0
comment0
Report
SSSandeep Singh
Jan 22, 2026 04:01:00
Kullu, Himachal Pradesh:विंटर कार्निवाल का आज तीसरा दिन, 21 सुंदरियां विंटर क्वीन प्रतियोगिता में जलवा बिखेरने को तैयार एंकर-हिमाचल प्रदेश के मनाली में इन दिनों नेशनल विंटर कार्निवल की धूम मची हुई है। पांच दिवसीय इस विंटर कार्निवल के दौरान जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों को आकर्षित कर रहे हैं, वहीं हर साल की तरह इस बार भी विंटर क्वीन प्रतियोगिता कार्निवल का मुख्य आकर्षण बनी हुई है। विंटर क्वीन प्रतियोगिता में देशभर से प्रतिभागी हिस्सा लेने के लिए मनाली पहुंची हैं। यह प्रतियोगिता केवल सुंदरता की प्रस्तुति तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें प्रतिभागियों की बुद्धिमत्ता, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का भी गहन मूल्यांकन किया जाता है। इस बार देशभर से चयनित 21 प्रतिभागी रैंप पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। प्रतियोगिता को लेकर प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top