Back
फाजिल्का में 65 वर्षीय प्रभदयाल ने घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या की
SNSUNIL NAGPAL
Mar 08, 2026 15:16:26
Fazilka, Punjab
फाजिल्का के बस्ती हजूर सिंह में एक 65 वर्षीय व्यक्ति का शव उसके घर में पंखे से लटका मिला। मृतक की पहचान प्रभदयाल के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार, मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुसाइड नोट की सामग्री का विश्लेषण कर रही है।
मृतक की पत्नी स्नेहलता ने बताया कि प्रभदयाल कंस्ट्रक्शन ठेकेदार का काम करते थे। करीब छह महीने पहले उन्होंने न्यू चंडीगढ़ में एक व्यक्ति के लिए बिल्डिंग बनवाई थी। स्नेहलता के अनुसार, शुरुआत में कोई विवाद नहीं था और उस व्यक्ति ने उनके पति को सैलरी का भुगतान भी किया था।
हालांकि, कुछ महीने बाद उसी व्यक्ति ने प्रभदयाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। इस पर प्रभदयाल कुछ प्रतिष्ठित लोगों के साथ पुलिस के पास गए और अपनी सफाई दी। पत्नी ने बताया कि पुलिस द्वारा बार-बार बुलाए जाने से उनके पति परेशान थे, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया।
स्नेहलता ने बताया कि आज घटना वाले दिन उनके पति ने गुरुद्वारा साहिब जाने की बात कही थी। जिसपर उन्होंने कहा कि तुम भी कुटिया चली जाओ घर पर अकेली क्या करोगी । जिसके बाद वह भी कुटिया चली गई। जब वह वापस लौटीं, तो उन्होंने प्रभदयाल का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ पाया।
पुलिस अधिकारी भगवान चंद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रभदयाल ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। उनकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसे जब्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है और जांच जारी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SGSatpal Garg
FollowMar 09, 2026 06:35:480
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 09, 2026 06:30:190
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 09, 2026 06:18:490
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 09, 2026 06:18:220
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowMar 09, 2026 06:17:03Amritsar, Punjab:ਡੇਰਾ ਮੁਖੀ ਨੂੰ ਬਰੀ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਤੇ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਗਿਆਨੀ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਗੜਗੱਜ ਦਾ ਬਿਆਨ
0
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowMar 09, 2026 05:50:030
Report
ASAvtar Singh
FollowMar 09, 2026 05:48:440
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 09, 2026 05:48:300
Report
SSSandeep Singh
FollowMar 09, 2026 05:16:480
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 09, 2026 05:01:590
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 09, 2026 04:45:100
Report
KSKuldeep Singh
FollowMar 09, 2026 04:33:430
Report
DSDharmindr Singh
FollowMar 09, 2026 04:18:300
Report
VSVARUN SHARMA
FollowMar 09, 2026 04:17:590
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowMar 09, 2026 02:47:010
Report