Back
पत्नी-प्रेमी ने गुरविंदर सिंह की हत्या गला घोटकर दी
NSNaresh Sethi
Dec 03, 2025 13:45:50
Kot Kapura, Punjab
अवैध पसबंधो के चलते हुए कत्ल मामले में मृतक की पत्नी और उसका प्रेमी पुलिस ने किया काबू। गला घोटकर की गई थी पति की हत्या, पत्नी को पहले दिन ही किया गया था गिरफ्तार जबकि उसका प्रेमी हो गया था फरार। फरीदकोट के गांव सुखनवाला में करीब 5 दिन पहले एक गुरविन्दर सिंह नामक लड़के का कत्ल हो गया था जिसकी जांच के दौरान सामने आया था कि इस कत्ल की वारदात को उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया गया था जिसे बाद में डकैती का रूप देकर पेश करने की कोशिश की गई थी। लेकिन पुलिस की जांच के दौरान मृतक की पत्नी को हिरासत में ले लिया उसके बाद पूछताछ में सामने आया कि उसने अपने प्रेमी हरकमलजीत सिंह के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की जिसे चोरी डकैती का रूप देने की कोशिश की। घटना की जानकारी देते हुए एसपी योगेश्वर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और वहां स्थिति की नजाकत को देखते हुए जांच शुरू की और जांच जहां सामने आया कि मृतक की पत्नी का ही अपने पति की हत्या में हाथ था इसके बाद सामने आया कि इस घटना को उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया था जो मौके से फरार हो गया था हालांकि इस घटना को डकैती का रूप देते हुए घर की अलमारी को तोड़ा गया और उसमें सोना गायब भी बताया गया था। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपित लड़की के प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है जिनको पुलिस रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं उन्होंने बताया कि रुपिंदर कौर जो कनाडा से डिपोर्ट होकर वापस आई थी उसकी सोशल मीडिया पर बठिंडा के गांव बलुआणा के निवासी हरकमलजीत सिंह के साथ दोस्ती हुई जो आगे चलकर प्रेम संबंधों में बदल गई और उन्होंने अपने प्रेम को प्रवाण चढ़ाने के लिए पति गुरविंदर सिंह को रास्ते से हटाने की साजिश रची और एक रात जब रुपिंदर कौर और गुरविंदर सिंह घर में अकेले थे तो मौका पाकर हरकमलजीत सिंह उनके घर पहुंचा और गुरविन्दर सिंह की गला घोटकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस इस बात को जानने की कोशिश कर रही है कि इस हत्या मामले में किसी और की शमूलियत है या नहीं। मृतक गुरविन्दर सिंह के परिवार द्वारा इस कत्ल मामले में बाकी आरोपियो को भी पकड़े जाने तक गुरविन्दर का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
RMRakesh Malhi
FollowDec 03, 2025 14:01:3826
Report
SSSanjay Sharma
FollowDec 03, 2025 13:33:33Noida, Uttar Pradesh:DELHI: ANURAG DHANDA (AAP) ON OPPOSITION MPS PROTEST IN PARLIAMENT
137
Report
DSDharmindr Singh
FollowDec 03, 2025 13:21:45119
Report
SSSanjay Sharma
FollowDec 03, 2025 13:20:55Noida, Uttar Pradesh:DELHI: MANISH TEWARI (CONGRESS) ON UNION DEFENCE MINISTER RAJNATH SINGH’S STATEMENT OPPOSITION MPs PROTEST AT MAKAR DWAR IN PARLIAMENT
185
Report
SSSanjay Sharma
FollowDec 03, 2025 13:19:34107
Report
SSSanjay Sharma
FollowDec 03, 2025 13:18:27Noida, Uttar Pradesh:DELHI: RAVNEET SINGH BITTU (UNION MINISTER) ON PUNJAB GOVERNMENT RELEASE OF RELIEF FUND TO FLOOD AFFECTED FARMERS
184
Report
MJManoj Joshi
FollowDec 03, 2025 13:16:34106
Report
SSSanjay Sharma
FollowDec 03, 2025 13:11:17116
Report
KSKamaldeep Singh
FollowDec 03, 2025 13:09:04176
Report
KSKamaldeep Singh
FollowDec 03, 2025 13:08:5258
Report
MTManish Thakur
FollowDec 03, 2025 13:01:36108
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowDec 03, 2025 13:01:1074
Report
MSManish Sharma
FollowDec 03, 2025 12:49:42Tarn Taran Sahib, Punjab:भारत पाक सीमा से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव पहुविंड साहिब से पिंड दी सथ
141
Report
MJManoj Joshi
FollowDec 03, 2025 12:48:24149
Report