Back
नूरपुर पुलिस ने 90.71 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की
BSBhushan Sharma
Sept 13, 2025 04:15:42
Nurpur, Himachal Pradesh
लोकेशन नूरपुर भूषण शर्मा
जिला पुलिस नूरपुर की नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता: 90.71 लाख रुपये की चल व अचल संपत्ति जब्त
एंकर -जिला पुलिस नूरपुर ने नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त कुख्यात तस्कर के खिलाफ ऐतिहासिक कार्रवाई करते हुए 90,71,862 रुपये की चल व अचल संपत्ति जब्त की है।
एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की यह कार्रवाई थाना डमटाल के अधीन आरोपी गुरमेशी देवी पत्नी अशोक कुमार निवासी छन्नी, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश के खिलाफ दर्ज गंभीर मामलों में से एक के अंतर्गत की गई।
अशोक रत्न ने बताया की 12 सितंबर 2019 को आरोपी से 5.61 ग्राम हेरोईन/चिट्टा बरामद किया गया था, जिस पर धारा 21-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग संख्या 129/19 पंजीकृत किया गया था। माननीय अदालत ने दिनांक 24 फरवरी 2025 को गुरमेशी देवी को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष का कठोर कारावास और 1,00,000 रुपये का जुर्माना लगाया।
इस कार्रवाई के तहत आरोपी के विरुद्ध पहले से दर्ज अन्य अभियोग भी विचाराधीन हैं, जिनमें उल्लेखनीय हैं:
1. FIR No. 11/20 (09.01.20) – 390 Ridley Capsules बरामद।
2. FIR No. 56/21 (05.05.21) – 8.7 ग्राम हेरोईन/चिट्टा बरामद।
3. FIR No. 73/23 (30.03.23) – 4.56 ग्राम चरस व 35 टेबलेट बरामद।
4. FIR No. 66/23 (26.04.23) – 7.57 ग्राम हेरोईन/चिट्टा बरामद।
5. FIR No. 189/23 (07.12.23) – 9.63 ग्राम हेरोईन/चिट्टा बरामद।
जांच के दौरान कुल 90,71,862 रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई, जिसका विवरण इस प्रकार है:
क्र. सं. संपत्ति का विवरण मूल्य (₹)
1 रिहायशी मकान व भूमि (00-01-49 हेक्टेयर) – छन्नी, इंदौरा 15,47,856/-
2 होंडा एक्टिवा 125 (HP 97-2798) 60,613/-
3 रिहायशी मकान व भूमि (00-01-91 हेक्टेयर) – बडुखर, इंदौरा 68,74,302/-
4 सोने के आभूषण 2,90,000/-
5 भारतीय मुद्रा 1,51,000/-
6 रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल (PB 08-EB-6224) 1,48,091/-
कुल 90,71,862/-
संपत्ति जब्ती के आदेश की पुष्टि सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली द्वारा दिनांक 28-08-2025 के आदेश संख्या F. No. CA/DL/HP/NDPS/POL/411/25-26/5105 से की गई है।
एसपी अशोक रत्न ने बताया की जिला पुलिस नूरपुर द्वारा अब तक कुल 14 अभियोगों में नशे के अवैध कारोबार से संबंधित कुल 24.68 करोड़ रुपये से अधिक की चल व अचल संपत्ति जब्त की जा चुकी है। आगे भी जिला पुलिस नूरपुर प्रदेश व देश को नशे की दलदल से मुक्त करने हेतु लगातार अभियान जारी रखेगी।
9
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
RBRohit Bansal
FollowSept 13, 2025 08:16:250
Report
AAAsrar Ahmad
FollowSept 13, 2025 08:07:070
Report
NLNitin Luthra
FollowSept 13, 2025 08:06:153
Report
VKVarun Kaushal
FollowSept 13, 2025 08:05:420
Report
NLNAND LAL
FollowSept 13, 2025 07:48:217
Report
AAAsrar Ahmad
FollowSept 13, 2025 07:37:202
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowSept 13, 2025 07:36:013
Report
DSDharmindr Singh
FollowSept 13, 2025 07:31:580
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowSept 13, 2025 07:31:370
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowSept 13, 2025 07:18:282
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowSept 13, 2025 07:16:552
Report
KSKamaldeep Singh
FollowSept 13, 2025 06:46:104
Report
MTManish Thakur
FollowSept 13, 2025 06:31:184
Report
NLNAND LAL
FollowSept 13, 2025 06:30:591
Report
AAAsrar Ahmad
FollowSept 13, 2025 06:18:394
Report