Back
धर्मपुर में बाढ़ ने उड़ा दिए उम्मीद के घर, सोन खड्ड उफान
NSNitesh Saini
Sept 16, 2025 02:32:11
Sundar Nagar, Himachal Pradesh
लोकेशन मंडी :
स्लग :
मंडी के धर्मपुर में तबाही : भारी बारिश से सोन खड्ड में उफान, बसें डूबीं, दुकानें जलमग्न, लक्ष्मण झूला बहा
जनजीवन अस्त-व्यस्त, प्रशासन के लिए चुनौती
करोड़ों का नुकसान, 50 से अधिक गाड़ियां बही
मंडी (नितेश सैनी) :
एंकर : सितंबर का महीना आधा गुजर गया लेकिन हिमाचल प्रदेश में जल प्रलय थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामले में मंडी जिला के धर्मपुर क्षेत्र में देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी। अचानक आए पानी के सैलाब से सोन खड्ड उफान पर आ गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। भारी बारिश के चलते बस अड्डे के पास स्थित सभी दुकानें पूरी तरह जलमग्न हो गईं और करोड़ों का नुकसान हो गया। बस स्टैंड में खड़ी हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की कई बसें भी पानी में डूब गईं। बताया जा रहा है कि एक ट्रैवलर गाड़ी भी पानी की चपेट में आ गई, जिसमें चालक सोया हुआ था। अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
जनजीवन अस्त-व्यस्त, प्रशासन के लिए चुनौती
अचानक आई बाढ़ से स्थानीय लोग और व्यापारी गहरे सदमे में हैं। लोगों की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग के लिए राहत व बचाव कार्य सबसे बड़ी चुनौती बन गए हैं। प्रभावित लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उन्हें तुरंत सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाए।
जनहानि की पुष्टि नहीं, लेकिन हालात गंभीर :
अब तक जनहानि की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। प्रशासन ने राहत व बचाव कार्यों को तेज करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
बिजली और संचार व्यवस्था ठप :
लगातार हो रही भारी बारिश के कारण क्षेत्र में कई बिजली के ट्रांसफार्मर और पोल टूट गए हैं, जिससे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। मोबाइल नेटवर्क भी बंद हो चुका है, जिसके कारण लोग आपस में संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।
करोड़ों का नुकसान, 50 से अधिक गाड़ियां बही
स्थानीय लोगों के अनुसार करीब 50 गाड़ियां बह चुकी हैं। बस अड्डा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। केवल एचआरटीसी को ही करोड़ों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
लक्ष्मण झूला भी बहा
पुराने धर्मपुर को नए धर्मपुर से जोड़ने के लिए बनाया गया लक्ष्मण झूला भी उफान में बह गया है। इससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी पूरी तरह टूट गई है। स्थानीय लोग प्रशासन से उम्मीद कर रहे हैं कि राहत कार्यों को युद्धस्तर पर चलाया जाए और सभी प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द सुरक्षित किया जाए।
3
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
BSBALINDER SINGH
FollowSept 16, 2025 05:34:120
Report
ADAnkush Dhobal
FollowSept 16, 2025 05:32:160
Report
AAAsrar Ahmad
FollowSept 16, 2025 05:31:380
Report
ADAnkush Dhobal
FollowSept 16, 2025 05:18:491
Report
AAAsrar Ahmad
FollowSept 16, 2025 05:17:370
Report
ADAnkush Dhobal
FollowSept 16, 2025 05:17:070
Report
ADAnkush Dhobal
FollowSept 16, 2025 04:49:102
Report
DSDharmindr Singh
FollowSept 16, 2025 04:46:483
Report
AAAsrar Ahmad
FollowSept 16, 2025 04:33:51Noida, Uttar Pradesh:A massive landslide struck Himland in Shimla, trapping several vehicles and blocking the road, disrupting traffic and causing chaos for commuters.
3
Report
RBRohit Bansal
FollowSept 16, 2025 04:32:140
Report
BSBhushan Sharma
FollowSept 16, 2025 04:18:551
Report
VSVARUN SHARMA
FollowSept 16, 2025 04:04:093
Report
AAAsrar Ahmad
FollowSept 16, 2025 03:51:123
Report
NSNitesh Saini
FollowSept 16, 2025 03:41:110
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowSept 16, 2025 03:33:510
Report