Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kangra176215

गगल एयरपोर्ट से मुंबई और अहमदाबाद की डायरेक्ट फ्लाइट जल्द शुरू!

VKVipan Kumar
Jul 08, 2025 15:33:16
Dharamshala, Himachal Pradesh
अब मुंबई अहमदाबाद से शुरू होगी गगल एयरपोर्ट को फ्लाइट कांगड़ा धर्मशाला एयरपोर्ट के नाम से जाना जाएगा गगल एयरपोर्ट हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक कांगड़ा चंबा के सांसद डॉ राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में धर्मशाला सचिवालय में आयोजित की गई। इस बैठक में शाहपुर के विधायक व उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा सहित जिला कांगड़ा के सभी प्रशासनिक अधिकारी, गगल एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों सहित समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। इस दौरान गगल एयरपोर्ट के विस्तारितकरण सहित विकास के लिए विभिन्न विषयों पर मंथन किया गया। कांगड़ा में आने वाले पर्यटकों को देखते हुए अब महाराष्ट्र मुंबई व अहमदाबाद से डायरेक्ट फ्लाइट शुरू किए जाने को लेकर भी सहमति बनी है। इसके साथ ही कांगड़ा धर्मशाला एयरपोर्ट के नाम से गगल एयरपोर्ट को जाने के लिए भी प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा गया है। बाईट : डॉ. राजीव भारद्वाज। सांसद कांगड़ा चम्बा लोकसभा क्षेत्र
14
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement
Back to top