Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Una174303

उप मुख्यमंत्री ने चिंतपूर्णी महोत्सव का शुभारंभ किया; बब्बू मान ने धमाकेदार कार्यक्रम दिखाया

RMRakesh Malhi
Nov 15, 2025 04:03:59
Una, Himachal Pradesh
V/01: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार रात को तीन दिवसीय माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव का मेला ग्राउंड अम्ब में दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उपमुख्यमंत्री ने मेला मैदान में स्थापित पंडाल में माता श्री चिंतपूर्णी जी के पावन स्वरूप के दर्शन किए और विधिवत पूजा अर्चना के साथ और जिलेवासियों व प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की व सभी को माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की शुभकामनाएं दीं। इस मौके उपमुख्यमंत्री ने महोत्सव की स्मारिका का विमोचन भी किया। अग्निहोत्री ने कहा कि अल्प अवधि में यह महोत्सव जन मन का उत्सव बन गया है। यह उत्सव इसी तरह हर साल पूरी भव्यता से आयोजित किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बेबुनियाद आरोप लगाते रहते हैं कि महोत्सव के आयोजन में मंदिरों का पैसा खर्चा जा रहा है। उन्होंने दो टूक कहा कि इसके आयोजन में माता श्री चिंतपूर्णी के चढ़ावे का एक भी पैसा न उपयोग हो रहा है और आगे भी इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। महोत्सव का सारा खर्च हिमाचल सरकार वहन करेगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पिछले साल महोत्सव के पहले संस्करण में ही इसे राज्यस्तरीय दर्जा देने की घोषणा की थी और हमने कैबिनेट में ले जाकर इसे राज्यस्तरीय दर्जा दे दिया है। उन्होंने महोत्सव में लोगों के भारी हुजूम जुटने पर प्रसन्नता जताते हुए महोत्सव की सफलता के लिए विधायक सुदर्शन बबलू की पीठ थपथपाई और जनता की ओर से इसे साल दर साल आयोजित करने की हामी बताया। इस अवसर पर विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का व अन्य गणमान्य व्यक्ति का आभार व्यक्त किया। उन्होंने महोत्सव के आयोजन में मिले अपार जन समर्थन के लिए लोगों का आभार जताया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इसे अगले साल और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा। बahi इस उत्सव मे पंजाबी गायक बब्बू मान ने अपने गीतों पर लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया नहीं पंजाबी भांगड़ा भी कलाकारों द्वारा पेश किया गया
167
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
AAAsrar Ahmad
Nov 15, 2025 05:07:25
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली ब्लास्ट और नौगाम धमाके के बाद कटरा में सुरक्षा कड़ी जम्मू-कश्मीर के धर्मनगरी कटरा में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है। दिल्ली और नौगाम में हुए धमाकों के बाद एहतियातन जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF की अतिरिक्त तैनाती की गई है, ताकि मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। SDM कटरा ने जारी किया सख्त आदेश श्रद्धालुओं और स्थानीय आबादी की सुरक्षा को देखते हुए SDM कटरा ने क्षेत्र में किरायेदारों के पंजीकरण को अनिवार्य कर दिया है। घोषणा पत्र पर मकान मालिक और किरायेदार दोनों के हस्ताक्षर अनिवार्य रहेंगे। फॉर्म को थाने में व्यक्तिगत रूप से जमा किया जा सकता है या रजिस्टर्ड पोस्ट से SHO को भेजा जा सकता है। 2. जिन मकान मालिकों ने पहले से अपने कमरे/मकान किराए पर दे रखे हैं, उन्हें भी तुरंत प्रभाव से किरायेदारों का विवरण पुलिस को उपलब्ध कराना होगा। 3. पेइंग गेस्ट, किरायेदार, सब-लेटिंग समेत सभी प्रकार की आवासीय व्यवस्थाएं इस आदेश के दायरे में आएंगी। 4. जिन मकान मालिकों ने अपनी जमीन पर झुग्गियां लगाने की अनुमति दी है, उन्हें भी निर्धारित प्रारूप के अनुसार विवरण जमा करना होगा। 5. SHO कटरा को इस संबंध में एक अलग रजिस्टर तैयार कर रिकॉर्ड बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। 6. आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ धारा 223 BNS के तहत कार्रवाई की जाएगी। 7. व्यक्तिगत रूप से नोटिस की सेवा संभव न होने के कारण यह आदेश एक्स-पार्टे जारी किया गया है। – इसे जनहित में प्रमुख अखबारों में प्रकाशित किया जाएगा। – साथ ही SP कटरा, तहसीलदार कटरा, SDPO कटरा और SHO कटरा के कार्यालयों के नोटिस बोर्डों पर भी चस्पा किया जाएगा। होटल्स और लॉज में CCTV अनिवार्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए कटरा क्षेत्र के सभी होटल और लॉज मालिकों को CCTV कैमरे इंस्टॉल करने के निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
112
comment0
Report
KSKamaldeep Singh
Nov 15, 2025 04:48:04
126
comment0
Report
TBTarsem Bhardwaj
Nov 15, 2025 04:36:14
Ludhiana, Punjab:ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿੱਚ ਗੁਰੂਦੁਆਰੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਜਾਂਦੇ ਸਮੇਂ ਬਜ਼ੁਰਗ ਨੂੰ 3 ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਲੁੱਟਿਆ ਘਟਨਾ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਵਿੱਚ ਕੈਦ,ਪੀੜਤ ਨੇ ਪੁਲੀਸ ਥਾਣੇ ਵਿਚ ਕੀਤੀ ਸਿਕਾਇਤ ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿੱਚ, ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਜਾਂਦੇ ਸਮੇਂ ਇੱਕ ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਨੂੰ ਸ਼ਰੇਆਮ ਲੁੱਟ ਲਿਆ। ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਖਾਲਸਾ ਸਵੇਰੇ ਨਾਮ ਸਿਮਰਨ ਦਾ ਜਾਪ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ, ਜਦੋਂ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲਾਂ 'ਤੇ ਸਵਾਰ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਉਸ 'ਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਉਸਨੂੰ ਧਮਕੀਆਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਅਤੇ ਨਕਦੀ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸਮਾਨ ਚੋਰੀ ਕਰ ਲਿਆ। ਇਹ ਲੱਟ ਦੀ ਘਟਨਾ ਨੇੜਲੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਵਿੱਚ ਕੈਦ ਹੋ ਗਈ। ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਖਾਲਸਾ ਭਾਈ ਦਇਆ ਸਿੰਘ ਸੋਸਾਇਟੀ ਦਾ ਮੈਂਬਰ ਹੈ। ਉਹ ਸਵੇਰੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਨਿਯਮਿਤ ਤੌਰ 'ਤੇ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਜਦੋਂ ਉਹ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ, ਤਾਂ ਸ਼ਿੰਗਾਰ ਰੋਡ 'ਤੇ ਸ਼ਗਨ ਪੈਲੇਸ ਨੇੜੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ 'ਤੇ ਸਵਾਰ ਤਿੰਨ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਉਸਨੂੰ ਘੇਰ ਕੇ ਲੁੱਟ ਲਿਆ। ਉਸਨੇ ਪੁਲਿਸ ਸਟੇਸ਼ਨ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਨੰਬਰ 3 ਵਿੱਚ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ ਹੈ। ਘਟਨਾ ਦੀ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਫੁਟੇਜ ਵੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਫੁਟੇਜ ਵਿੱਚ ਸਾਫ਼ ਦਿਖਾਈ ਦੇ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਮਨਜੀਤ ਸਿੱਘ ਖਾਲਸਾ ਆਪਣੀ ਐਕਟਿਵਾ ਚਲਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ 'ਤੇ ਸਵਾਰ ਤਿੰਨ ਨੌਜਵਾਨ ਪਿੱਛੇ ਤੋਂ ਉਸ ਕੋਲ ਆਉਂਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਉਸਨੂੰ ਰੁਕਣ ਲਈ ਕਹਿੰਦੇ ਹਨ। ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਖਾਲਸਾ ਨੇ ਆਪਣੀ ਐਕਟਿਵਾ ਰੋਕੀ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕਰਨੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ दी। ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਉਸਨੂੰ ਘੇਰ ਲਿਆ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਤਲਾਸ਼ੀ ਲੈਣੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ。 ਇੱਕ ਲੁਟੇਰਾ ਆਪਣੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਤੋਂ ਉਤਰਿਆ ਅਤੇ ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਖਾਲਸਾ ਦੇ ਐਕਟਿਵਾ ਕੋਲ ਪਹੁੰਚਿਆ। ਬਾਕੀ ਦੋ ਨੇ ਆਪਣੀਆਂ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲਾਂ ਖੜ੍ਹੀਆਂ ਕਰ ਦਿੱਤੀਆਂ ਅਤੇ ਉਸ ਕੋਲ ਪਹੁੰਚ ਗਏ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਉਸਨੂੰ ਧਮਕੀ ਦਿੱਤੀ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਸਾਰੇ ਪੈਸੇ ਦੇਣ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ। ਇੱਕ ਨੇ ਤਾਂ ਉਸਦੀਆਂ ਜੇਬਾਂ ਵੀ ਚੈੱਕ ਕਰਨੀਆਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀਆਂ। ਜਦੋਂ ਉਸਨੂੰ ਘੇਰ ਲਿਆ ਗਿਆ, ਤਾਂ ਉਸਨੇ ਆਪਣੀ ਜੇਬ ਵਿੱਚੋਂ ਨਕਦੀ ਕੱਢ ਕੇ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੂੰ ਦੇ ਦਿੱਤੀ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵੀ, ਇੱਕ ਲੁਟੇਰਾ ਉਸਦੀ ਤਲਾਸ਼ੀ ਲੈਂਦਾ ਰਿਹਾ, ਜਦ ਕਿ ਦੂਜੇ ਨੇ ਉਸਦੀ ਐਕਟਿਵਾ ਦੀ ਡਿੱਗੀ ਖੋਲ੍ਹ ਕੇ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ। ਜਾਣਦੇ ਸਮੇਂ ਉਸਨੇ ਧਮਕੀ ਦਿੱਤੀ ਕਿ ਜੇ ਤੂੰ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਦੱਸਿਆ ਤਾਂ ਨਤੀਜੇ ਭਿਆਨਕ ਹੋਣਗੇ। ਲੁੱਟ ਤੋਂ ਬਾਅਦ, ਤਿੰਨਾਂ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਉਸਨੂੰ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਦੱਸਣ 'ਤੇ ਗੰਭੀਰ ਨਤੀਜੇ ਭੁਗਤਣ ਦੀ ਧਮਕੀ ਦਿੱਤੀ, ਅਤੇ ਫਿਰ ਭੱਜ ਗਏ। ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਖਾਲਸਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦੋਂ ਤਿੰਨਾਂ ਬੰਦਿਆਂ ਨੇ ਉਸਨੂੰ ਘੇਰ ਲਿਆ ਤਾਂ ਉਹ ਡਰ ਗਿਆ ਸੀ
76
comment0
Report
RKRAJESH KATARIA
Nov 15, 2025 04:24:16
67
comment0
Report
AAAsrar Ahmad
Nov 15, 2025 03:48:52
Noida, Uttar Pradesh:New York, US President Donald Trump has cut tariffs on food imports as “affordability” is emerging as a potential political force, and India's mango, pomegranate, and tea exports may benefit. Tropical fruits and juices, tea, and spices were among the imports that won’t be hit by reciprocal tariffs, the White House announced on Friday. The other items mentioned in the White House Factsheet were coffee and tea, cocoa, oranges, tomatoes, and beef. Trump imposed 25 per cent reciprocal tariffs on imports from India and added a punitive 25 per cent for buying Russian oil. But to contain inflation, Trump earlier exempted generic medicines from tariffs, benefiting India, which supplies 47 per cent of generic medicines prescribed in the US. Some of the increases in food product prices were due to the higher tariffs, which were passed on, in whole or in part, by importers and retailers to the customers. In the recent elections in New York City, New Jersey, and Virginia, Democrats'' campaign focus on “affordability” -- higher costs overall straining the voters'' budgets -- contributed to their victories. While Trump has been engrossed in international affairs, tariffs, and investments, voters were concerned with the more mundane issue of prices. In an NBC News poll released this week, 63 per cent of all registered voters said that Trump had fallen short of their expectations on the cost of living and the economy, and 30 per cent of Republicans concurred. Trump dismissed the “affordability” issue as a “complete con job” by the Democrats, pointing to the lower petrol and energy prices and the higher inflation rate under former President Joe Biden, when it hit 19.7 per cent at one point. Although the galloping inflation during Biden''s tenure has been wrangled, it is still trotting along, recording 3 per cent in September. But some food products have recorded higher prices fueled by tariffs. Roasted coffee prices rose by 18.9 per cent, and beef and veal by 14.7 per cent, according to the September Consumer Price Index data. The prices of spices and food imports from India are up by about 30 per cent in Indian grocery stores. India''s mango imports from have a special place in India-US relations after former President George W Bush lifted the ban with much fanfare in 2006. Alongside missiles, nuclear cooperation, and technology innovation, mangoes found a place in the joint statement of Trump and Prime Minister Narendra Modi during his February visit. “India also expressed appreciation for US measures taken to enhance exports of Indian mangoes and pomegranates to the United States”, the statement said.
187
comment0
Report
SBSANJEEV BHANDARI
Nov 15, 2025 03:05:46
Zirakpur, Punjab:जीरकपुर ज़िरकपुर में आज तड़के एक हादसा होने से अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के मुताबिक़ यात्रियों से भरी बीस जो आगरा से अमृतसर की ओर जा रही थी, अचानक जीरकपुर फ्लाई ओवर पर भयंकर आग की चपेट में आ गई। घटना सुबह करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है। जैसे ही बस से धुआँ और आग की लपटें उठनी शुरू हुईं, आस-पास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही जीरकपुर और डेराबस्सी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुँची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हादसे की जानकारी मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम भी मौके पर पहुंच गई और सड़क पर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया, जिससे किसी बड़े जाम की स्थिति न बन जाए गनीमत रही की हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ समय रहते सवारियों को बस से नीचे उतार लिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
106
comment0
Report
BNBISHESHWAR NEGI
Nov 15, 2025 02:48:40
Dhar Chhiling Khola, Himachal Pradesh:ओ शिमला जिले के रामपुर में 11 से 14 नवम्बर तक चले चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीती शाम विधिवत समापन किया। इस दौरान लवी मेला मंच से उन्होंने कहा अतर्राष्ट्रीय लवी मेला न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, बल्कि भारत और तिब्बत के बीच सदियों पुराने व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों का भी जीवंत उदाहरण है। पहले इस मेले मे तिब्बत से ऊन,पशम, गलिचे, घोड़े और अन्य सामान मे आता था और यहाँ से भी व्यापारिक वस्तुएँ तिब्त तक जाती थी। क्षेत्र के लोगो को पर्यटन की दृष्टि से लाभ हो इसे ले कर हिमाचल सरकार ने पहल की है । शिपकी ला के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू करने के लिए केंद्र सरकार से मामला उठाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने स्वयं शिपकी ला से सीमा पर्यटन की शुरुआत की। इसके परिणामस्वरूप, 70,000 से अधिक पर्यटक चीन सीमा के पास हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत घाटियों का भ्रमण कर चुके हैं। इस से पहले मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 53.96 करोड़ रुपये की रामपुर क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। उन्होंने क्षेत्र के जमा दो स्कूलों मे अगले स्तर शैक्षणिक स्तर से सीबीएससी पाठ्यक्रम शुरू करने की भी घोषणा की। मेला समापन समारोह के दौरान लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा यह मेला 17वीं शताब्दी में शुरू हुआ। मेला अपनी मूल भावना को बनाए रखते हुए निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने बदलते समय में युवा पीढ़ी को मेले से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नंद लाल ने कहा कि लवी मेले का सदियों पुराना इतिहास रहा है और यह व्यापार पर केंद्रित है। समारोह के दौरान विभागीय प्रदर्शनियों का भी मुख्य मंत्री ने अवलोकन किया। समापन समारोह के दौरान हिमाचल के विभिन्न हिस्सों से आये सांस्कृतिक दलों ने अपनी संस्कृति के रंग बिखेरे। इस अवसर पर विभागीय प्रदर्शनियो मे अवल आने वालो को पुरसस्कृत भी किया. बागवानी विभाग की प्रदर्शनी को प्रथम, हस्तशिल्प श्रेणी में, ढालपुर के राम सिंह ने पहला, हथकरघा श्रेणी में पूह के यशु नेगी ने प्रथम, धातु शिल्प में डोला राम सोनी ने प्रथम आने पर पुरस्कार प्रदान किए।
180
comment0
Report
Advertisement
Back to top